न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 24 December 2014

24-12-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
सरपंचों से वापस लिये वित्तीय अधिकार
पंचायत समन्वयक अधिकारी व सचिव के संयुक्त हस्ताक्षर से आहरित होगी राशि
जबलपुर 24 दिसम्बर 2014। कलेक्टर शिव नारायण रुपला ने म.प्र. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत निर्वाचन 2014-15 के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में आर्दश आचरण संहिता लागू की गई। आर्दश आचरण संहिता की कंडिका 3(1) में उल्लेखित प्रावधान के अनुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में प्रगतिरत निमार्ण कार्यो को यथावत रखते हुए निमार्ण कार्यो के भुगतान संबंधित खातों का संचालन पंचायत के पंचायत समन्वयक अधिकारी को अधिकृत किया गया है। 
उन्होंने बताया कि अब ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो से संबंधित राशि का आहरण सरपंच एवं सचिव की जगह, पंचायत समन्वयक अधिकारी एवं ग्राम पंचायत के सचिव को अधिकृत कर दोनों के संयुक्त हस्ताक्षर से बैंक से राशि का आहरण किया जाएगा। 
श्री रुपला ने ग्रामीण क्षेत्र के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया है, कि निर्देशों का कडाई से पालन किया जाये।


   मीडिया अधिकारी
   जिला पंचायत जबलपुर  

Friday, 12 December 2014

12-12-2014

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
 मनरेगा की कपिलधारा ने बदल दी चमरु की जिन्दगी
जबलपुर 12 दिसम्बर 2014। मेहनतकश को सुविधाये एवं अवसर प्रदान किये जाये तो वह भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। यह कहावत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत चैरईकला के चमरु हरी पर सटीक बैठती है। चमरु बताते है कि ऊबड-खाबड एवं सिंचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान के भरासें किया करते थे। परिवार के पालन पोषण एवं जरुरतों को पूरा करने के लिए अपने खेतों के साथ-साथ दूसरों के खेतों में भी काम करना पडता था। अनउपजाऊ एवं असिंचित खेती में ज्वार, मक्का, कोदों एवं अरहर की उगाते थे जिसमें कडी मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज नहीं हो पाता था, लेकिन भला हो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा का जिसने हमारी जिन्दगी ही बदल दी है। 
कपिलधारा कूप बन जाने के बाद आदिवासी विकास विभाग से सिंचाई के लिए 20 हजार रुपये अनुदान के रुप में मिले जिससे इलेक्टानिक पंप, स्प्रिंग, पाइप क्रय कर फसलों की सिंचाई कर रहे है। चमरु अपनी खेती में गेहू, चना, धान, अरहर ,उडद, तिली की फसल के साथ-साथ लौकी, गिल्की, भिण्डी, टमाटर आलू, और भटा की सब्जियां भी उगा रहा है, जिससे परिवार को बाजार से सब्जियां भी नही खरीदने पड रही रही है, और कभी कभी बाजार में भी सब्जियां बेजकर अतिरिक्त आय अर्जित हो जाती है।
चमरु ने बताया कि पहले हमारे पास खेती तो थी और हम उसमें फसल भी उगाते थे लेकिन पानी नही होने की वजह से वमुश्किल से बीज ही निकल पाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।  इस वर्ष कूप बन जाने से गेंहू, चना, धान, अरहर, उडद तिली, जैसी, फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ है। 
यहां की सरपंच श्रीमति पार्वती मार्को ने बताया कि मनरेगा से गांव वालों को गांव में ही काम मिल जाता है। काम के लिए अब गांव वाले को दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पडता है। चमरु के यहां मनरेगा की उपयोजना  कपिलधारा योजना के तहत खेदे गये कूप से उसका रहन-सहन बदल गया है।
यहां के सचिव गनपत सिंह मार्को एवं ग्राम रोजगार सहायक प्यारे सिंह मार्को ने बताया कि चमरु के यहां कपिलधारा कूप 2.33 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया है, और देखते ही देखते कुआ तैयार हो गया। इस प्रकार योजना का लाभ प्राप्त कर वह अपना जीवन यापन अच्छे से करने लगा।
 उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर लोगों को गांवों में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं परिसंत्तियों का निमार्ण भी किया जा रहा है।
  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 11 December 2014

11-12-2014

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
कपिलधारा ने बदली मगनलाल की जिन्दगी
जबलपुर 11 दिसम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के मगन लाल की जिन्दगी बदल दी है। मगन पहले दूसरों कें खेतों एवं फैक्टरी में जाकर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। मगनलाल ने भी सपना देखा था कि वह अपने खेतों में काम करें और अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखे। मगन का यह सपना पूरा किया है मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने। 
          महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा योजना के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मगन लाल के खेत में 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया, जिसमें ईश्वर की कृपा से पानी भी अच्छा निकला। अब कुंए में पानी होने एवं शासन से विद्युत पंप उपलब्ध होने के बाद से मगनलाल अपने खेतों में गेंहू व चना की फसल  के साथ-साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर आय अर्जित कर रहा हूं।
           मगनलाल बताते हैं कि उसके परिवार में पांच लोग हैं। तीन एकड़ खेती होने के बावजूद भी परिवार की गुजर बसर पूरी करने के लिए अन्य जगह काम करना पड़ता था, क्योंकि खेतों में फसल तो बोते थे, लेकिन भगवान भरोसे। अब ऐसा नहीं है। खेतों में फसल भी बोते है और फसल की सिंचाई भी करते हैं जिससे हमारे खेतों में होने वाली फसल की पैदावार में बढोत्तरी हुई है। 
यहां के सरपंच श्री रामनाथ पटैल बताते हैं कि मगनलाल की स्थिति पहले ठीक नहीं थी, उसके यहां खेती तो थी, लेकिन असिंचित होने की वजह से दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता था। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिल धारा से मगनलाल की जीवन धारा में परिवर्तन आया है। इस योजना से एक तो खुद की जमीन सिंचित हो गई है, दूसरी ओर उबड-खाबड भूमि की मेढ बंधान हो जाने से जमीन भी समतल एवं उपजाऊ हो गई है।
          सचिव श्री अनिल चैबे ने बताया कि मगनलाल के यहां कपिल धारा योजना के तहत 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था। जिसमें मगनलाल के परिवार के साथ-साथ गांव लगभग 50 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को भी काम उपलब्ध कराया गया है।
         
जनपद पंचायत जबलपुर के उपयंत्री प्रशात झा ने बताया कि मगनलाल कि खेत में कपिलधारा योजना के तहत खोदे गये कूप में पानी होने की वजह से खेतों चना, गेहूं व मटर की खेती के साथ -साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 10 December 2014

10-12-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
शालाओं में तीन दिन में पदस्थ करें शिक्षकः अध्यक्ष जिला पंचायत 
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 10 दिसम्बर 2014। शासकीय प्राथमिक शाला पडरिया एवं परासिया में बिना शिक्षकों के छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। वहां इन शालाओं में तीन दिन में शिक्षकों को पदस्थ किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने बिना निर्माण कार्य किये राशि का आहरण कर लिया हैं ऐसे सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को चुनाव लड़ने से वंचित करने की कार्यवाही की जाये। जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य किये जा रहे हैं। उन्हें एक सप्ताह में अनिवार्य रूप से पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाड़ी सिंह आर्मो सदस्यों में छोटे राव, सुनीता दाहिया, प्रभा सोनी, रत्नेश पटेल, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी मनरेगा जे.एस.तेकाम, भूपेन्द मेहरा, सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, वीरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस. ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहें। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत ग्राम पंचायतों में जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो का स्थानीय जनप्रतिनिधियों से तत्काल लोकार्पण कराया जाये। श्री यादव ने सर्व शिक्षा अभियान के तहत शालाओं में बनाये जा रहे अतिरिक्त कक्षों को एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
शौचालयों की बढ़ी राशि - सर्व शिक्षा अभियान के सहायक यंत्री ओ.पी. सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि जिले की शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल  में बनाये जाने वाले छात्र-छात्रओं के लिए शौचालयों की राशि में इजाफा किया गया हैं। अभी तक जिन शालाओं मेें शौचालय नही बनाये गये हैं उन शालाओं में एक ही रूप रेखा के शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। 
उन्होने बताया कि प्राथमिक शाला में 1 लाख 40 हजार रूपयें, माध्यमिक शाला 1 लाख 65 हजार रूपयें, हाई स्कूल में 4 लाख 5 हजार रूपयें और हायर सेकेण्डरी में 4 लाख 80 हजार रूपयें की राशि शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। जिले की शालाओं में अब 50 शौचालय सांसद निधि से एवं 10-10 शौचालय प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र में विधायक निधि से भी बनाये जायेगें। 
जनपद पंचायत पाटन के उपयंत्री के कार्यो की करें जांच- जिला पंचायत के सदस्य छोटे राव ने जनपद पंचायत पाटन में पदस्थ उपयंत्री नितिन श्रीवास्तव एवं अश्वनी तिवारी के द्वारा ग्रामप पंचायतों में किये जा रहे कार्यो का समय पर मूल्यांकन एवं कार्यो को पूर्ण नही किया जा रहा हैं जिससे ग्राम पंचायतों में अधिकांश निर्माण कार्य अधूरे हैं। इन उपयंत्रियों के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जिला स्तर से समिति बनाकर जांच की जाये एवं दोषी पाये जाने पर कार्यवाही की जाये। 
बैठक में सामाजिक न्याय विभाग की संयुक्त संचालक राजश्री राय ने सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी एवं अंत्येष्ठी सहायता योजना की जानकारी ग्राम पंचायत के दीवारों पर अंकित कराने के निर्देश दिये। 

   मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर  

Monday, 8 December 2014

8-12-2014

             एक सप्ताह में कार्यो को पूर्ण किया जाये
            समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
  जबलपुर 8 दिसम्बर 2014। जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा को नगर निगम में शामिल किया जा रहा इन ग्राम पंचयतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यो कों एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश आज म.प्र.राज्य रोजगार परिषद भोपाल के उपायुक्त अनिल कोचर ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के सभाकक्ष में आयोजित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको ंकी आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्हांेने ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में राशि जारी हो चुकी हैं और कार्य प्रगतिरत है,उन कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण कर कार्यो की सीसी जारी की जाये। श्री कोचर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रगतिरत है,उन ग्राम पंचायतों के कार्यो की जनपद स्तर से माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपद पंचायत से तीन-तीन अधिकारियों को नियुक्त किया जाये, पीसीओ, एडीईओं एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से शामिल किय जाये। 
उन्हांेने नगर निगम में जो पंचायते शामिल हो रही है उन सभी ग्राम पचायतों में चल रहे एक-एक कार्य की क्या स्थिति हैं उस कार्य को करने के लिए सांसद निधि, विधायक निधि, आदिवासी विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जिला पंचायत, जनपद पचायत, या विभाग से कितनी राशि की स्वीकुत हुई और अब तक उस कार्य पर कितनी राशि व्यय की जा चुकी है, बैक खातों में मिलान के साथ पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रेषित की जाये।
श्री कोचर ने सचिवों को निर्देश दिये कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की तत्काल सीसी जारी की जाये। इन्दिरा आवास एवं मर्यादा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो को व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण कराये जाये। ग्राम पंचायतों में कौन- कौन सी परिसंपत्तियों का अब तक ग्राम पंचायत द्वारा निमार्ण किया गया उन सभी परिसंपत्तियों की सूची तैयार की जाये। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक यंत्री एस. एन नेमा, उपयंत्री प्रशात झा सहित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 4 December 2014

4-12-2014

lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd 10 fnlEcj dks

tcyiqj 4 fnlEcj 2014A ftyk iapk;r dh lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd 10 fnlEcj 2014 dks nksigj 12%30 cts ls dk;kZy; ds lHkkd{k esa vkgwr dh xbZ gSA

ftyk iapk;r dh eq[; dk;Zikyu vf/kdkjh usgk ekjO;k us crk;k fd lkekU; iz”kklu lfefr dh cSBd esa f”k{kk fOkHkkx ,oa ftyk f”k{kk dsUnz ds rgr fd;s x;s fuekZ.k dk;ksaZ dh leh{kk] rsjgosa for vk;ksx]ijQkesU”k xzkUV] LVkEi “kqYd] lexz LOkPNrk vfHk;ku ds ftys esa vc rd cuk;s x;s “kkSpky;ksa dh leh{kk]lkekftd U;k; foHkkx dh isa”ku ls lacaf/kr leLr ;kstukvksa dh leh{kk dh tk,xhA mUgksusa crk;k fd lfefr dh cSBd ftyk iapk;r ds v?;{k Hkkjr flag ;kno dh v/;{krk esa vk;sftr dh tk,xhA

Wednesday, 3 December 2014

3-12-2014

मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना से खैरी को कीचड से मुक्ति
सफलता की कहानी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो घर के निस्तार वाले पानी को निकालने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है। पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से गांव में रहने वाले लोगों के सपने सच हो रहे है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनाई जा रही है।
ग्राम पंचायत खैरी जनपद पंचायत पनागर मुख्यालय से मात्र 6 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। 
यहां 1 लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
 यहां के सरपंच श्री धनराज सोनकर ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती।उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो रही है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है। 
यहां के सचिव श्री तिलकराज सोनकर ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है।उन्होंने बताया कि 1लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
उपसरपंच बताते हैं कि सीमेंट क्रांकीट का कार्य श्रीमती अर्चना दुबे की निगरानी में प्रारंभ किया गया है, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।  


 



अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायेंः जिला पंचायत अध्यक्ष 

जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिले के अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग की चलाई जा रही विभन्नि योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। जिला स्तर के अधिकारी जनपद स्तर पर प्रत्येक माह विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की बैठक में समीक्षा करे। रोस्टर बनाकर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने जिला पंचायत में आयोजित कृषि स्थाई समिति की बैठक में दिये। 
इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति छोटे राव, सदस्यों में दिनेश चैरसिया, बद्री सिंह, कृषि उप संचालक  आनंद मोहन शर्मा, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक यू.के. तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कि जो भी हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं उनको शतप्रतिशत पूर्ण किया जाये। 
श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं उन सभी में धान की खरीदी प्रारंभ की जाये।



65 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत, राशि हुई जारी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के तेरहवें वित्त आयोग के तहत जिलेे की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 65लाख रुपये के रंगमंच,सी.सी.रोड एवं सामुदायिक भवन जैसे निमार्ण के कार्य स्वीकृत कर राशि जारी की गई है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्य तत्काल प्रारंभकर समय पर पूर्ण किये। 
  (ऋषिराज चढार)
 मीडिया अधिकारी 
             जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 1 December 2014

1-12-2014




खेल मैदान से उभर रही है गांव की प्रतिभांए
जबलपुर 1 दिसम्बर 2014। कौन कहता है कि गांव में प्रतिभाए नही होती। अगर गांव के बच्चों को सही समय पर सही मार्गदर्शन व खेलने-कूदने के लिए खैल मैदान उपलब्ध कराये जावे तो हर गांव से सचिन तेन्दुलकर, महेन्द्र सिंह धोनी युवराज सिंह, सानिया मिर्चा, सानिया नेहवाल, व महेश भूपति, सरदार सिंह, शिवेन्द्र सिंह, अर्जुन पिल्ले, राजेन्द्र सिंह चैहान, जैसे खिलाडी उभर कर सामने आयेगंे। 
हम बात कर रहे है जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत तिंदनी के ग्राम कशी की जहाॅ मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान से 4.10 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। यहाॅ पर प्रतिदिन सुबह-शाम छात्र क्रिकेट व फुटबाल, हांकी, कबडडी, खो-खो, खेलते है तो छात्राएॅ स्कूल की छुट्टी में टेनिस खेलती है। 
कक्षा 8 में पढने वाले रवि यादव का कहना है कि वह अपने दोस्तो के साथ आकर प्रतिदिन ग्राउण्ड में क्रिकेट खेलते है। इसी प्रकार कक्षा 7 की छात्रा प्रियंका कहती है कि वह अपनी सहेलियों के साथ टेनिस खेलती है, और बडे होकर सानिया मिर्जा व सानिया नेहवाल जैसी बनना चाहती है। 
यहाॅ के सरपंच जौहरी पाल बताते है गांव में खेल मैदान बन जाने से एक तो गांव के बच्चे प्रतिदिन सुबह शाम गाउण्ड में खेलते है और अब उसी मैदान में गांव में कभी कभार होने वाले धार्मिक आयोजन भी किये जाते है। उन्होनें बताया कि ग्राउण्ड अच्छा है यहाॅ पर अब वह स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। इस खेल मैदान में ग्राम पंचायत मझगवां, पडरिया, और ग्राम पंचायत निपनिया के बच्चे प्रति सप्ताह क्रिकेट खेलते है। खेल मैदान के साथ-साथ यहां वाउण्डी वाल भी बनाई गई है।
ग्राम पंचायत के सचिव सरला यादव ने बताया कि मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान 4.10 लाख की लागत से खेल मैदान तैयार किया गया है। उन्होने बताया कि खेल मैदान बन जाने से गांव का युवा वर्ग का अधिक से अधिक समय खेल मैदान में ही व्यतीत होता है। मनरेगा योजना के तहत तैयार किये गये खेल मैदान में 160 जाॅबकार्डधारी परिवारों को काम दिलाया गया है। इस कार्य पर 315462 रुपये मजदूरी एवं 94538 रुपये सामग्री पर व्यय किये गये है। खेल मैदान बच्चों के शारीरिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। मनरेगा योजना से एक ओर गांव का समग्र विकास किया जा रहा है वही गांव की प्रतिभाएं उभारने में भी यह पूर्ण भूमिका अदा कर रही है। 
शासकीय माध्यमिक शाला कशी के प्राधानाध्यापक श्री महेन्द ने बताया कि गांव में खेल मैदान बन जाने से स्कूल में पढने वाले छात्र-छात्राएं का शारीरिक व मानसिक विकास बढ रहा है। बच्चे खेलने कूदने से स्वास्थ्य रहते है। आने वाले समय में खेल मैदान में अलग अलग स्कूलों की प्रतियोंगिताएं की जाएगी।
     उल्लेखनीय है मनरेगा की उपयोजना खेल मैदान से एक ओर ग्रामीण ़क्षेत्रों में गामीणों को रोजगार प्राप्त हो रहा है वहीं गांव के बच्चों में छुपी हुई खेल की प्रतिभा बाहर आ रही है।




मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत 

Friday, 28 November 2014

28-11-2014

मनरेगा के कनवरजेन्श से अब बनेगें इन्दिरा आवास
जबलपुर 28 नवम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्श से अब इन्दिरा आवास भी बनाये जाएगे। इन्दिरा आवास के लिए जो राशि स्वीकृत की जाएगी उस राशि के अतिरिक्त आवास बनाने में मजदूरी पर जो भी राशि व्यय होगी उस राशि का भुगतान मनरेगा से किया जाएगा। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि केन्द्र शासन एंव मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए है। इन्दिरा आवास योजना एवं महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना दोनों योजनाएं केन्द्र शासन द्वारा संचालित की जा रही है। इन्दिरा आवास योजना के मजदूरी के घटक को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ कनवरजेन्श किया गया है। 
    उन्होनें बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के कनवरजेन्श से बनाये जाने वाले इन्दिरा आवासों की गुणवक्ता में सुधार होगा। 
सुश्री नेहा मारव्या ने बताया कि इन्दिरा आवास को बनाने में मजदूरी पर कुल किनती राशि व्यय होगी इस संबंध में भी परिषद द्वारा जानकारी चाही गई है, जो तकनीकी अमले से तैयार कराकर शीघ्र प्रेषित कर दी जाएगी।



                                                  कपिलधारा से मूलचंद के हुए सपने पूरे


 जबलपुर 28 नवम्बर 2014।काश हमारे खेत में भी कुंआ होता। हम भी तन-मन-धन से खेती करते हमारे खेत में भी फसलें लहलहाती। ये सपने हैं जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत चैरई के मूलचंद का।
इन सपनों को हकीकत में बदला मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने। इसी योजना के तहत मूलचंद के खेत में 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया, जिसमें ईश्वर की कृपा से पानी भी अच्छा निकला। अब कुंए में पानी होने एवं शासन से विद्युत पंप उपलब्ध होने के बाद से मूलचंद्र अपने खेतों में गेंहू व चना की फसल ले रही हैं। अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखने का सपना पूरा हो गया है।
मूलचंद बताता हैं कि उसके परिवार में पांच लोग हैं। तीन एकड़ खेती होने के बावजूद भी परिवार की गुजर बसर पूरी करने के लिए अन्य जगह काम करना पड़ता था, क्योंकि खेतों में फसल तो बोते थे, लेकिन भगवान भरोसे। अब ऐसा नहीं है। खेतों में फसल भी बोते है और फसल की सिंचाई भी करते हैं।मूलचंद बताता है कि पानी होने की वजह से चना,गेहूं व मटर की खेती के साथ-साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर आय अर्जित कर रही हूं।
 यहां के सरपंच श्रीमती धनियां बाई कड़ोपा बताती हैं कि मूलचंद्र की स्थिति पहले ठीक नहीं थी, उसके यहां खेती तो थी, लेकिन असिंचित होने की वजह से दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता था। मनरेगा की उपयोजना कपिल धारा से मूलचंद्र की जीवन धारा में परिवर्तन आया है। इस योजना से एक तो खुद की जमीन सिंचित हो गई है, दूसरी ओर विद्युत पंप मिलने से जमीन भी उपजाऊ हो गई है।

सचिव श्री दिमांक पटैल ने बताया कि मूलचंद्र के यहां कपिल धारा योजना के तहत 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था। जिसमें मूलचंद्र के परिवार के साथ-साथ गांव लगभग 50 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को भी काम उपलब्ध कराया गया है।
                                                                         मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 24 November 2014

24-11-2014

मनरेगा से मिला रोजगार रेशम से स्वरोजगार
जबलपुर 24 नवम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार भी उपलब्ध करानें में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जबलपुर जिला के जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम सिवनी टोला की चंद्राबाई, शशीबाई, सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पनाबाई, संतोबाई, हेमलता ,गुलाब बाई, लाडली बाई, रेखा बाई, सोना बाई और यशोदा बाई ने पहले मनरेगा में काम किया और धीरे-धीरे बचत कर स्व-सहायता समूह का गठन कर रोजगार से स्वरोजगार प्राप्त किया।
सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पना बाई बताती है कि सिवनीटोला में रेशम के उत्पादन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पौधा रोपण किया गया, जिसमें हम लोगों ने काम किया।
मनरेगा योजना में हम सब आज भी 100 दिन का काम कर रहे है। खाली समय में समूह के साथ रेशम के कीडे का पालन कर रह आय अर्जित कर रहे है। समूह की महिलाएं बताती है कि वित्तीस वर्ष 2013-14 में हम सब महिलाओं को342017 रुपये की आय अर्जित हुई है जिसमें चंद्राबाई को 6503/-शशीबाई 6250/-,सोमवती 45677/-,गीताबाई 52249/-मुन्नीबाई 44417/-,बिन्नाबाई 10143/-,गोमताबाई 54242/-,कल्पना बाई 36453/-,संतोबाई 22899/-,हेमलता 4968/-गुलाब बाई 16627/-,लाडली बाई 34948/-रेखा बाई 6596/-रुपये की आय अर्जित हुई थी।
 इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2014-15 में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सोमवती 20081/-, गीताबाई 24740/-मुन्नीबाई 6693/-,बिन्नाबाई 11507/-,गोमताबाई 13153/-, कल्पना बाई 12580/-, संतोबाई 24169/-,गुलाब बाई 15032/-,लाडली बाई 22591/-रेखा बाई 18514/- सोना बाई 6596/-और यशोदा बाई 20606/-रुपये आय प्राप्त हुई है।
महिलाए बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना हम सबके लिए वरदान साबित हुई है और अभी हो रही है। योजना से एक ओर हम सब आर्थिक रुप से मजबूत हुए है वही समाज में भी गिनती होने लगी है।
रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी.तुरकर ने बताया कि मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से न सिर्फ ग्रामीणों का 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। बल्कि उन्हें स्व रोजगार की ओर भी प्रेरित किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण जबलपुर जनपद पंचायत की  ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के ग्राम सिवनीटोला है। यहाॅ पर वर्ष 2012-13 में 10 एकड उबड खाबड एवं बंजर भूमि पर शहतूत का वृक्षारोपण किया गया था। छः माह पश्चात रेशम विभाग की सी.डी.पी. योजना के सहयोग से भवन निर्मित कर रेशम प्लांट का कार्य प्रारंभ किया।
उन्होनें बताया कि एनआरएलएम योजनांतर्गत भवन प्रशिक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं हेतु स्व- सहायता समूह को आर्थिक सहायता दी गयी। रेशम विभाग के तकनीकी सहयोग एवं समूह के सदस्यों की मेहनत एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2013-14 में गांव की महिलाओं को 3.42 लाख की रेशम से आय अर्जित की गयी। इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष 2014-15 में  अब तक 1 लाख 96 हजार 2सौ 62 रुपये की आय अर्जित कर चुके है।
मनरेगा की रेशम उपयोजना में सिवनीटोला की सफलता को देखते हुये जिले की जनपद पंचायत जबलपुर ककी ग्राम पंचायत सालीवाडा एवं जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत ललपुर में रेशम उत्पादन के लिए भूमि आबंटित कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Saturday, 22 November 2014

22-11-2014

सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालय का किया निरीक्षण
     जबलपुर 22 नवम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज सायकालः 4ः00जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सीट से अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये । 
        जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान अपनी सीट पर नही मिलने वाले अधिकारियों में तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, वर्षा जाट, आडीटर ताराचंद्र लोमेश एवं तकनीकी सहायक विशाल झाारिया को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है।
     उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के पत्रों को समय पर प्रस्तुत कर शासन को समय सीमा में जानकारी प्रषित की जाये। 

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 20 November 2014

20-11-2014


एक माह में पूर्ण करें शौचालय के निर्माण कार्य: सीईओ जिला पंचायत

 जबलपुर 20 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह की समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। समय सीमा में शौचालय निर्माण के कार्य पूर्ण नही करने वाली ग्राम पंचायतों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। 
शौचालय की बढी राशि - निर्मल भारत अभियान/ स्वच्छ भार मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाले शौचालयों की राशि 1 अक्टूबर 2014 से 12000/- रूपये हो गयी हैं। पहले यह राशि 10000/- रूपये थी। जिसमें 5400/- रूपये मनरेगा एवं 4600/- निर्मल भारत अभियान से निर्माण कार्य किया जाता था। 
बिना कंवरजेंस से बनेगें शौचालय- 1 अक्टूबर 2014 से ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों के यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही 12000/- रूपये की राशि से शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। इस राशि में 9000/- रूपये केन्द्रांश एवं 3000/- रूपये राज्यांश शामिल हैं। 
ग्रामीणों को दे जानकारी - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एंव परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा एवं परियोजना समन्वयक आशीष व्यौहार को निर्देशित किया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक भ्रमण करें और भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के नये निर्देशों एवं शौचालय की बढी हुई राशि से अवगत करावे। 
उन्होने जनपद स्तर पर पदस्थ ब्लाॅक समन्वयकों को भी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने एवं ग्रामीणों को शौचालय बनाने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये। 

रसोईयों के लिए मानदेय जारी - 
जबलपुर 20 नवम्वर 2014।मध्यांह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं एवं माध्यमिक शालाओं में खाना पकाने वाले रसोईयों को कुल 90 लाख 78 हजार रूपये 2 माह,  नवम्बर एवं दिसम्बर माह का मानदेय जारी किया गया हैं। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की 1461 प्राथमिक शालाओं के लिए 3045 रसोईयों के लिए 60 लाख 98 हजार रूपये एवं 581 माध्यमिक शालाओं के 1496 रसोईयों के लिए 29 लाख 80 हजार रूपये की राशि मानदेय के लिए जारी की गई हैं। 
उन्होने बताया कि यह राशि शालाओं के शाला प्रबंधन समिति के खातें में जमा की गई हैं। सुश्री मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, बीआरसी एवं शाला के प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिये है कि उक्त राशि का शीघ्र अति शीघ्र आहरण कर रसोईयों को वितरित की जाये। 

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 17 November 2014

17-11-2014

       
आई.आई.एम. के छात्रों को दी ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी


जबलपुर 17 नवम्वर 2014। भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के चैदह सदस्य दल को आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पचंायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पाॅवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि भारतीय प्रबंध संस्थान के द्वितीय वर्ष के 14 छात्रों का दल जिला पंचायत आया हैं। यह दल यहां पर एक सप्ताह रहकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियांे से प्राप्त करेगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल के छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराने केलिए जिला पंचायत के अधिकारियों कोसंलग्न किया गया हैं। जो अपनी अपनी योजना की जानकारी को देने के साथ साथ फील्ड पर भी निरीक्षण कराएगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल को सभी योजनाओं की जानकारी व फील्ड पर भ्रमण कराने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के साथ साथ जिला स्तर, उपायुक्त जिला पंचायत जी.एस. तेकाम एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।



 

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Thursday, 13 November 2014

13-11-2014

अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी होगें कारण बताओ नोटिस
एक-एक दिन का कटेगा वेतन
जबलपुर 13 नवम्बर 2014- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत शहपुरा तहसील कार्यालय, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बी.आर.सी. केन्द्र, बालिका छात्रावास एवं प्राथमिक शालाएं एवं ग्राम पंचायत भीटा एवं ग्राम पचंायत सिहोदा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन विभिन्न कार्यालय में अनुपस्थित 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
कृषि विभाग- कृषि विभाग में निरीक्षण के दौरान निशा ठाकरे, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह एवं जितेन्द्र साहू को कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर 1-1 दिवस का वेतन एवं कारण बताओ नोटस जारी करने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.डी. गुप्ता से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली एवं जैविक खेती को बढावा देने के निर्देश दिये। उन्होनें श्री गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जैविक खेती के लिए एक ग्राम का चयन करें और विभाग की योजनाओं की प्रगति से एक सप्ताह में कार्यालय में आकर अवगत कराये।
महिला एवं बाल विकास केन्द्र- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने महिला एव बाल विकास केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अनुपस्थित 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस एवं 1-1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों में परियोजना अधिकारी गौरी शंकर लोवंशी, महेश प्रसाद पेंड्रों,रज्जन बाबू दाहिया, भागेश्वरी विसेन, आभा गोरे, रेखा कटारे, आशा देवी जाट, सुषमा दवे, अलका जैन, सविता राठौर, मालती जाधव, फूलमती झारिया, अनीता शुक्ला, प्रीतिरानी श्रीवास्वत, कुसुम बाई शामिल है।
जनपद पचंायत कार्यालय शहपुरा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय शहपुरा का निरीक्षण करते हुए जगह-जगह अनुपयोगी सामग्री को व्यवस्थित करने के साथ साथ कार्यालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जानकारी ली। 
बालिका छात्रावास-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में तीन कमरे है जिनमें 100 छात्राएं रहती हैं। छात्रावास के 20ग15 के बने कमरे में 35-35 बालिकाएं रहती हैं। बालिकाओं के सोने के लिए पलग नही हैं। वह नीचे सोती हैं। छात्रावास में जो छात्राएं रहती है वह कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के लिए छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमति आरती सिंह की तत्काल प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये एवं जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर की ओर से कार्यवाही कराने के निर्देश दियें।
उत्कृष्ट प्राथमिक शाला शहपुरा- प्राथमिक शाला शहपुरा का निरीक्षण करते हुए शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से कुछ सवाल भी पूछे जिनका छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये। 
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने चखा मध्यांह भोजन- सुश्री नेहा मारव्या ने बच्चों के लिए नर्मदा स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये भोजन को चखा उन्होनें भोजन की गुणवक्ता में सुधारने के निर्देश दिये। खाना की गुणवक्ता ठीक नहीं होने पर स्वसहायता समूह को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये। 
शौचालयों का करे उपयोग- छात्र-छात्राओं से शाला में बने शौचालयों का नियमित उपयोग करने को कहा। उन्होने शाला में किचिन शेड नही बनाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की। 
प्राथमिक शाला भिटोनी- प्राथमिक शाला भिटोनी का निरीक्षण करते हुए शाला में उपस्थित छात्र छात्राओं का बैद्धिक स्तर का परीक्षण किया गया। शाला में छात्रों ने बताया कि शाला में शौचालय का उपयोग शाला के प्रधान अध्यापक द्वारा उपयोग करने नही दिया जाता। बच्चों के बताने पर शाला के प्रधान अध्यापक जौहर लाल धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये। 
मध्यांह भोजन मीनू के अनुसार दे-शाला में मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि यहां का भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिलता है। उन्होनें मीनू के अनुसार खाना बनाने के निर्देश स्व-सहायता समूह को दिये। 
निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण-ग्राम पंचायत भीटा एवं सिहोदा में मनरेगा एवं महिला बाल विकास के संयुक्त कन्वर्जेस से बनाई जा रही आंगनवाडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपयंत्री को कार्य को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड, मुख्यमंत्री आवास मिशन, इंदिरा आवास का भी निरीक्षण किया। 
ये रहे मौजूद-निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी तकनीकी डी.डी. डेहरिया, परियोजना अधिकारी कल्पना पांडे, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टीबी सिंह, एपीओ, मनीष पांडे मौजूद रहें।
                                                                                        मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



Monday, 10 November 2014

10-11-2014

       
सामान्य सभा की बैठक आज
  जबलपुर 10 नवम्वर 2014। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा उप-पंजीयक सहकारी संस्थाओं द्वारा जिले धान खरीदी एवं खाद, बीज वितरण के संबंध में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा, जिला पंचायत की समस्त योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यो में से पूर्ण कार्य एवं पूर्ण कार्यो में से कितने कार्यो की सीसी जारी की गई की समीक्षा, एवं नर्मदा घाटी विभाग द्वारा जिले की क्षतिग्रस्त नहरों में की जा रही कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Friday, 7 November 2014

7-11-20014

पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की करें सी.सी.जारी-सीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर 05 नवम्बर 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंच-परमेश्वर एवं तेरहवें वित्त के तहत पूर्ण किये गये कार्यो की तत्काल सी.सी. जारी की जाये। मनरेगा योजना में राशि की मांग के लिए आयुक्त मनरेगा को अध्र्द शासकीय पत्र भेजने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये।  
उन्होनें अधिकारियों को निर्देिशत करते हुए कहा कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और उनकी सी.सी. जारी नहीं हो पा रही हैउनकी तत्काल सी.सी. जारी की जाये।
 उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है और उनकी सी.सी.नहीं हुई है। ऐसे मामले यदि निरीक्षक्षण के दौरान मिलते हैतो संबंधित उपख्ंत्री एवं सहायक यंत्री के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। तेरहवें वित्त के तहत किये जा रहे निर्माएा कार्यों कार्यो की समीक्षा करतें हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में 167 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं जिनमें से मात्र 81 कार्य पूर्ण किये गये हैजिनमें से मात्र 61 कार्यो की सी.सी. जारी की गई है, जो संतोषजनक नहीं है। 
उन्होनें कहा कि जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, उन कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। 
गुणवक्ता पूर्ण करे कार्य-सुश्री नेहा मारव्या ने अधिकारियों कों निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन्हें गुणवक्ता पूर्वक पूर्ण किये जाये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो में अनिमितता पाई जाती हैं तो संबंधित कार्य एंजेसी के साथ-साथ अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी। 
 समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी, जी.एस. तेकाम, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री,एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

       
  सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी


  जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
       


जिला पंचायत के अध्यक्ष ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन

जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम लम्हेटी में तेरहवें वित्त के तहत तीन लाख तिरेसठ हजार की लागत से सी.सी. रोड एवं घाट निर्माझा का भूमिपूजन किया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम लम्हेटी के लागों को सीसी रोड एवं घाट का निर्माण हो जाने से लोगों को आना जान आसान हो जाएगा। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य मीरा नवीन गोटिया, पार्षद रत्नेश सोनकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी जी.एस. खटीक, उपयंत्री प्रशात झा, ग्राम पंचायमत के सरपंच रामनाथ पटेल, सचिव अनिल चैबे सहित बडी संक्ष्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 5 November 2014

5-11-2014

एक करोड़ के निर्माण कार्यो का हुआ अनुमोदन 
जिला पंचायत अध्यक्ष ने शीध्र कार्य प्रारम्भ करने के दिये निर्देश 

        जबलपुर 05 नवम्बर 2014- तेरहवे वित्त आयोग के तहत जिले मे एक करोड़ रू की लागत से स्वीकृत विभिन्न निर्माण कार्यो का आज जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन की बैंठक मे अनुमोदन किया गया।
 जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्ष्ता में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आयोजित की गई।
         उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में आने वाले दिनों में चुनाव होने वाले है, जिन निमार्ण कार्यों का आज अनुमोदन किया गया हैं उन कार्यो को ग्राम पंचायतों में शीघ्र-अतिशीघ्र प्रारंभ कर समय -सीमा में पूर्ण किया जावे।
 जिला पंचयात की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि एक करोड की लागत से स्वीकृत निर्माण कार्यो में सी.सी. रोड, रंगमंच, चैपाल, सामुदायिक भवन, एवं फरसीकरण के कार्य किये जाएगे।
       बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष खिलाडी सिंह आर्मो, जिला पंचायत सदस्यों में दिनेश चैरसिया, छोटेराव, प्रभा सोनी, सुनीता दाहिया, रत्नेश पटेल, जिला पंचयात की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या, परियोजना अधिकारी, जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यंात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री कोरी, वीरेन्द वर्मा, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री,एवं उपयंत्री मौजूद रहे। 
         सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर 5 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

निर्माण कार्यो की बैठक 7 नवम्वर को 

जबलपुर 5 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय  ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 7.11.2014 को सुबह 11:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।          
                                                             
                                                                 मीडिया अधिकारी
                                                               जिला पंचायत जबलपुर



       

Monday, 3 November 2014

3-11-2014

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर 
//प्रेस विज्ञप्ति//

सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवम्वर 14 को 

  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवम्वर को दोपहर 12ः00 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में तेरहवें वित आयोग के अ्रन्तर्गत परफामेन्स ग्रान्ट की राशि एक करोड रुपये स्वीकृत निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

निर्माण कार्यो की बैठक 7 नवम्वर को 

जबलपुर 3 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय  ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 7.11.2014 को सुबह 11:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।        
चार ब्लाक समन्वयक को कारण बताओं नोटिस जारी
  जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने निर्मल भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम ,पाटन, मझौली, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक को हितग्रहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में लावरवाही बरतने,गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर पर कारण बताओं नोटिस जारी किये है।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत कुण्डम के ब्लाक समन्वयक जागेश्वर बडगैया, जनपद पंचायत पाटन की ब्लाक समन्वयक स्मरणा निवेदिता कश्यप, जनपद पंचायत मझौली की ब्लाक समन्वयक श्वेता निगम, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक प्रियंका गर्ग को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर तीन दिवस में जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।



         सफलता की कहानी
आंतरिक पथ से आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 3 नवम्वर 2014:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत पनागर के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनौदा के ग्राम बिजौरी में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है। 03 लाख 18 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है।
यहाॅ के सरपंच लक्ष्मीनारायण पटैल बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी.रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि बिजौरी, बम्हनौदा पंचायत का आश्रित गांव है । जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी । मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से   3.18 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी रामचरण के मकान से रामदीन के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो नवम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है। 
उपसरपंच व पंच ने बताया कि  उपयंत्री एस.के. असाटी की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था नवम्बर माह में प्रांरभ किया गया है एक माह में 140 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई।  
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

2-11-2014

चैरई शिविर में एक हजार हितग्राही लाभांवित
25 लाख के हितलाभ प्रदान
जस्टिस अजीत सिंह की मौजूदगी में शिविर को बनाया खास
जबलपुर 2 नवंबर 2014। जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड कुण्डम के ग्राम चैरई कला में आज आयोजित बहुउद्देशीय हितग्राहीमूलक शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत करीब एक हजार हितग्राहियों को लाभांवित किया गया और लगभग 25 लाख रूपये के हितलाभ प्रदान किये गये। शिविर में चित्रकूट के सतगुरू ट्रस्ट के विशेषज्ञों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और 64 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में दिनेश इंडस्ट्रीयल कारपोरेशन इंदौर के विशेषज्ञों ने विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें स्थल पर ही कैलीपर्सए सर्जिकल शूज एवं कृत्रिम उपकरण बनाकर प्रदान किये। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भी पात्र हितग्राहियों को 40 ट्राइसाइकिल,10 व्हील चेयर, 50 वैशाखी, 50 छडी एवं 70 श्रवण यंत्रों का वितरण इस शिविर में किया गया था।
   जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सबसे बडी विशेषता इसमें न्यायिक अधिकारियोंए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी थी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अजीत सिंह इस शिविर के खास मेहमान थे ।  विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एण्केण् पाण्डेए कलेक्टर शिवनारायण रूपलाए पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायकए उप सचिव श्रीमती गिरीबाला सिंह मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री रघुवंशीए जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री मिश्राए सहायक कलेक्टर संदीप यादवए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् बीण्एसण् चैहानए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय राजश्री रायए अनुविभागीय अधिकारी कुण्डम ऋषि पवार भी शिविर में खासतौर पर मौजूद थे। सहजता और सरलता के लिए न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके जस्टिस अजीत सिंह शुरूआत से समापन तक इस शिविर में बने रहे। जस्टिस अजीत सिंह ने शिविर के शुभारंभ के लिए ग्राम पंचायत चैरई की सरपंच श्रीमती पार्वती बाई को दीप प्रज्जवलित करने का आमंत्रण देकर सबको चैंका दिया। उन्होंने शिविर में आये हर जरूरतमंद से और बुजुर्गों से सह्मदयता से भेंट कीए वे बच्चों से भी स्नेहपूर्वक मिले। जस्टिस अजीत सिंह ने छात्रवृत्ति के चेक प्रदान करते हुए स्कूली छात्र.छात्राओं को कठिन परिश्रम करनेए बड़े सपने देखने और उच्च पदों पर आसीन होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प भी दिलाया ।                                          
                जस्टिस सिंह ने शिविर में हर हितग्राही को अपने हाथों से योजना का लाभ प्रदान किया। वे शिविर में लगे सभी विभागों के स्टालों पर भी गये और नेत्र विशेषज्ञों एवं विकलांगों का परीक्षण कर रहे विशेषज्ञों से भी भेंट की और उनका उत्साह बढाया। उन्होंने अपनी तरह के इस अनूठे शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन खासतौर पर कलेक्टर शिवनारायण रूपला को भी साधुवाद दिया।
    शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सौ से अधिक हितग्राहियों को आवासीय पट्टे प्रदान किये गयेए 64 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गयाए 17 किसानों को ऋण पुस्तिकायें और 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये। इसके साथ ही 127 राजस्व प्रकरणों का निराकरण इस शिविर के माध्यम से किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का वितरणए लाड़ली लक्ष्मी योजना के चेकों का वितरणए कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को बीज किट और कृषि यंत्रों का वितरण भी शिविर में किया गया। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के तरीके भी इस मौके पर लोगों को बताये गये।
   शिविर की शुरूआत में  क्षेत्र के आदिवासी स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य और कोयावंशी स्व.सहायता समूह सांघी के लोकनर्तकों ने शैला नृत्य प्रस्तुत किया। जस्टिस अजीत सिंह ने इन बच्चों और आदिवासी लोकनर्तकों को अपनी तरफ से पुरस्कार स्वरूप नगद राशि प्रदान कर उनकी हौंसला अफजाई की।
  शिविर को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए कलेक्टर शिवनारायण रूपला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.के.् पाण्डे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायक ने संबोधित किया तथा इस आदिवासी अंचल के नागरिकों से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।



31-10-2014



अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। सभी शासकीय सेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित होने की शपथ ली। यह शपथ देश की एकता की भावना से ली गई जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाष चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द मेहरा, आषीश व्यौहार, कल्पना पाण्डेय, डा. परवीन कुरैषी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

30-10-2014

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मैराथन दौड का आयोजन
सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी मैराथन दौड

जबलपुर, 30 अक्टूबर, 2014 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवंबर को जिला मुख्यालय जबलपुर में मैराथन दौड का आयोजन किया जायेगा । प्रदेश की तरक्की और समृद्धि के प्रति एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन दौड सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी और कलेक्टर कार्यालय, पर्यटन कार्यालय, क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली चैक, ज्योति टाकीज, राजीव गांधी चैक, तीन पत्ती चैक, मानस भवन एवं अशोका होटल होते हुए पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन राईट टाउन में सम्पन्न होगी ।
                जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड में सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, राज्य एवं केन्द्र शासन के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकत्र्ता और खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे । कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने मैराथन दौड में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।
                मैराथन दौड के बाद पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन में ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिले का मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे । समारोह में राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान भी होगा । समारोह में मौजूद नागरिकों को प्रदेश के विकास और समृद्धि में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी दिलाया जायेगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे । करीब एक घंटे के इस समारोह का समापन राष्ट्रगीत के गायन के साथ होगा ।
   मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के बाद सुबह 11.40 बजे सामूहिक श्रमदान द्वारा मुख्य बस स्टेण्ड में साफ-सफाई का कार्य भी किया जायेगा ।

राष्ट्रीय एकता दिवस की ली जाएगी शपथ



जबलपुर, 30 अक्टूबर 2014 जिला पंचायत कार्यालय में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन कल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी। 

Thursday, 30 October 2014

30-10-2014

जिला पंचायत सी.ई.ओ. ने किया कार्यालयों का निरीक्षण
अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियांे को कारण बतओ नोटिस जारी करने के दिये निर्देश
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की अधिकारियों से ली जानकारी 
मनरेगा के निर्माण कार्य देखे एवं ग्रामीणों से की चर्चा
जबलपुर 30 अक्टूबर 2014- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत पाटन के कार्यालय के साथ-साथ कृषि विभाग कार्यालय, तहसील कार्यालय,एस.डी.ओ.पी. कार्यालय, महिला बाल विकास विभाग कार्यालय,शासकीय माध्यमिक षाला पाटन का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होनें प्रत्येक कार्यालय में उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और जो अधिकारी/कर्मचारी कार्यालय में अनुपस्थित पाये गये उनका वेतन काटने के निर्देश के साथ कारण बताओ नोटिस भी जारी करने के निर्देश दियें। 
इन्हे होगें कारण बताओ नोटिस जारी - बायोमैट्रिक थम्ब इम्प्रेशन में उपस्थिति दर्ज नही करने पर जनपद पंचायत पाटन के विभिन्न अधिकारी /कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ साथ एक एक दिन का वेतन भी काटने के निर्देश दियें। अनुपस्थित पाये गये अधिकारी /कर्मचारियों में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह, ए.पी.ओ. सुषमा शुक्ला, सी.पी.सोनी. संजय जैन, नारायण सिह ठाकुर, एम.एल.जैन, एम.एन.पटेल, प्रीति दुबे, सरिता चैधरी, ओम प्रकाश झारिया, अनिता सोनी, नारायण परस्ते शामिल है।
जनपद पंचायत - उन्होनें जनपद पंचायत में प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण करते हुये कक्ष प्रभारियों से योजनाओं की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि ग्रामीणों को समय पर शासन की योजनाओं का लाभ दिलाये जाये। कोई भी कार्य लंबित न रखें सी.एम. हेल्प लाईन की सभी शिकायतो को समय-सीमा में निराकरण कराना सुनिश्चित करें। सी.ई.ओ. ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीणो को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही इसकी  पुष्टि करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया जायें। 
कृषि विभाग कार्यालय में पहुॅचते ही सबसे पहले उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया उपस्थिति पंजी में जो अधिकारी अनुपस्थित थे उनमें अनुविभागीय अधिकारी कृषि इंदिरा त्रिपाठी, यू.डी.सी. अरुण कुमार श्रीवास्तव का एक -एक दिन का वेतन काटते हुये कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होनंे कार्यालय के कक्षो का निरीक्षण करते हुए कार्यालय को साफ-सुथरा बनाये रखने के निर्देष दिये।
एस.डी.एम. कार्यालय - सुश्री माराव्या ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुये अनुविभागीय अधिकारी श्री कोपरिया से नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले निर्वाचन के संबंध में चर्चा की ।
एस.डी.ओ.पी. कार्यालय - उन्होने एस.डी.ओ.पी. कार्यालय का निरीक्षण करते हुए एस.डी.ओ.पी. से भी नगर पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में होने वाले निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी ली । सुश्री माराव्या ने एस.डी.ओ.पी. से चर्चा करते हुये उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों के अति संवेदनषील क्षेत्रो का निरीक्षण करने के निर्देश दियें।
माध्यमिक शाला - जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा माराव्या ने माध्यमिक शाला पाटन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित शिक्षकों का एक-एक दिवस का वेतन काटने के निर्देष दिये। शाला में छात्र-छात्राएं मध्यान्ह भोजन करते हुये मिले। मध्यान्ह भोजन का अवलोकन करने पर पाया गया कि बच्चो को निर्धारित मैन्यू के अनुसार खाना नही दिया गया। आज गुरुवार के दिन मैन्यू में पुलाव व कडी शामिल है लेकिन छात्र-छात्राओं को चाॅवल में हल्दी डालकर दी गई थी। 
शौचालय में मिला ताला - शाला में बच्चो के लिए बनाये गये शौचालय में ताला लगा हुआ मिला, शाला में किचिन शेड नही होने के कारण स्व सहायता समूह अपने घर से खाना बनाकर लाता है। 
छात्र-छात्राएं मिली थाली धोते - खाना खाने के बाद छात्र-छात्राएं श्वयं की थाली धोते मिली, माध्यमिक शाला का निरीक्षण करते हुए शाला में प्रत्येक माह आयोजित होने वाली स्कूल प्रबंधन कमेटी की बैठक के संबंध में जानकारी ली, बैठक की कार्यवाही विवरण की पंजी का अवलोकन करने पर पाया गया कि बैठक वर्ष में केवल एक ही बैठक आयोजित की गई है। जिसे सी.ई.ओ. ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए शाला के प्रधानाध्यापिका श्रीमती कामना ठाकुर को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये। 
बी.ई.ओ. एवं बी.आर.सी. को नोटिस जारी -माध्यमिक शाला में पायी गयी अनियमित्ताओं के लिए बी.ई.ओ. ओर बी.आर.सी. को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दियें। 
मनरेगा के देखे निर्माण कार्य- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिसरण से ग्राम पंचायत पौडी राजघाट में सी.सी. रोड का निरीक्षण किया, सी.सी. रोड वित्तीय वर्ष 2013-14 में बनाई गई थी। रोड की गुणवत्ता ठीक पाई गई। ग्राम पंचायत डुगरिया में मनरेगा एवं स्टाॅप शुल्क की राशि से बनाये जा रहें पंचायत भवन का निरीक्षण किया। पंचायत भवन का कार्य प्रगतिरत है, भवन की छत डाली जा चुकी है कार्य की गुणवत्ता ठीक पाई गई।
आवास भवन का किया अवलोकन-ग्राम  पंचायत डुगरिया में मुख्यमंत्री आवास मिशन के तहत नन्हू के आवास का निरीक्षण किया। नन्हू ने बताया कि उनका आवास मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाया गया है उन्हें बैंक से सभी किश्ते मिल चुकी है। आवास बनकर तैयार हो गया है, सुश्री माराव्या ने इस दौरान ग्रामीणों से चर्चा करते हुये शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाले सहायता की जानकारी ली।
ये रहे मौजूद - निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, भूपेन्द्र मेहरा, कल्पना पाण्डेय, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजय सिंह मौजूद रहें।

समय सीमा में पूर्ण करे कार्य:सीईओं जिला पंचायत
जबलपुर 30 अक्टूबर 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजनांतर्गत एवं पंच परमेश्वर योजना के तहत ग्राम पंचायतों में किये जा रहें निर्माण कार्यो के समय सीमा में पूर्ण किया जाये । उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित मनरेगा के निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये ।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जाये प्रत्येक कार्य स्थल पर कार्य का बोर्ड लगाये जाये निर्माण कार्यो के स्थलों पर निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो के बोर्ड नही पाये जाने पर संबंधित क्षेत्र के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री पर भी कार्यवाही की जायेगी। 
 समीक्षा बैठक में जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री श्री कोरी एवं वीरेन्द्र कुमार वर्मा सहित सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री मौजूद रहें


मीडिया अधिकारी 
              जिला पंचायत जबलपुर 

Wednesday, 29 October 2014

29-10-2014

सामान्य सभा की बैठक अब 7 नवम्वर 14 को हागी
  जबलपुर 29 अक्टूवर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 31 अक्टूवर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 7 नवम्वर 2014 को दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।

निमार्ण कार्यो की बैठक आज
जबलपुर  29 अक्टूवर 2014। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक 30.10.2014 को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
 मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


29-10-2014


सामान्य सभा की बैठक अब 7 नवम्वर 14 को हागी
  जबलपुर 29 अक्टूवर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 31 अक्टूवर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 7 नवम्वर 2014 को दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।

निमार्ण कार्यो की बैठक आज
जबलपुर  29 अक्टूवर 2014। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक 30.10.2014 को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
 मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


Monday, 27 October 2014

27-10-2014

जिले की 516 ग्राम पंचायतों एवं 7821 वार्डो का हुआ आरक्षण

जबलपुर 27 अक्टूबर 2014- त्रिस्तरीय पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जिले की 516 ग्राम पंचायतों के पंच सरपंच के आरक्षण की कार्यवाही आज कलेक्टेªट परिसर में आयोजित की गयी कलेक्टेªट परिसर में सातो जनपदों की ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए अलग -अलग स्टाल लगाये गये।इस अवसर पर कलेटर शिवनारायण रुपला, अपर कलेक्टर छोटे सिंह, ए.बी. सिंह, जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश चतुर्वेदी, सभी अनुविभगीय अधिेकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्यकार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे।
 जिला पंचायत के प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि जिले की 516 ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच के आरक्षण की प्रक्रिया प्रारंभ की गयी है जिसमें जनपद पंचायत जबलपुर की 80 ग्राम पंचायतों के 1219 वार्ड। जनपद पंचायत पनागर की 62 ग्राम पंचायतों के 931 वार्ड, जनपद पंचायत कुण्डम के 68 ग्राम पंचायतों के 987 वार्ड, जनपद पंचायत सिहोरा के 60 ग्राम पंचायतों के 983 वार्ड, जनपद पंचायत पाटन की 78 ग्राम पंचायतों के 1091, जनपद पंचायत शहपुरा के 84 ग्राम पंचायतों के 1357 वार्ड और जनपद पंचायत मझौली की 84 ग्राम पंचायतों के 1253 वार्डो का आरक्षण किया गया ।
उन्होनें बताया कि जबलपुर जनपद पंचायत की 80 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 9 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 4 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 24 ग्राम पंचायतें जिनमें से 12 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 10 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 27 ग्राम पंचायतों में से 13 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी। ग्राम पंचायतों के आरक्षण की प्रक्रिया समाचार लिखे जाने तक चल रही है।
इसी प्रकार पनागर जनपद पंचायत की 62 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 8 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 4 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 14 ग्राम पंचायतें जिनमें से 7 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 16 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 8 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 24 ग्राम पंचायतों में से 12 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।
कुण्डम जनपद पंचायत की 68 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 6 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 3 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 47 ग्राम पंचायतें जिनमें से 24 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई ओर अनारक्षित के लिए 15 ग्राम पंचायतों में से 7 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।
सिहोरा जनपद पंचायत की 60 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 9 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 5 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 12 ग्राम पंचायतें जिनमें से 6 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 15 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 7 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 24 ग्राम पंचायतों में से 11 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।
मझौली जनपद पंचायत की 84 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 13 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 7 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 18 ग्राम पंचायतें जिनमें से 9 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 21 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 11 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 32 ग्राम पंचायतों में से 16 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।
पाटन जनपद पंचायत की 78 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 13 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 7 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 12 ग्राम पंचायतें जिनमें से 6 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 20 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 10 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 33 ग्राम पंचायतों में से 16 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।
शहपुरा जनपद पंचायत की 84 ग्राम पंचायतों में से अनुसूचित जाति की 12 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी। जिनमें से 6 पंचायतें महिलाओ के लिए आरक्षित हुई। अनुसूचित जन जाति के लिए 22 ग्राम पंचायतें जिनमें से 11 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित हुई। अन्य पिछडा वर्ग के लिए 21 ग्राम पंचायतें आरक्षित की गयी गयी जिनमें से 11 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी और अनारक्षित 29 ग्राम पंचायतों में से 14 पंचायतें महिलाओं के लिए आरक्षित की गयी।

जनपद पंचायत का नाम कुल पंचायतों की संख्या वर्ग ग्राम पंचायतों की संख्या ग्राम पंचायतों के नाम
पुरुष महिला कुल पुरुष महिला
पनागर 62 अनुसूचित जाति 4 पुरुष 4 महिला 8 पुरुष  में निरंदपुर, झगरा, गुडगवां, सुन्दरपुर    महिला  में तिंदनी, भिडारीकला, मटामर, पठरा उमरिया।
अनुसूचित जन जाति 7पुरुष  7महिला 14 खिरहनी, बडखेरी, ककरता, रिठौरी, महगवां परियट, कंदराखेडा, केवलारी महिला मुडिया, नगना, भरदा, रिठौरी, पिपरिया कुशनेर, तिवारीखेडा, खिरिया सिमरा।
अन्य पिछडा वर्ग 8पुरुष  8 महिला 16 मझगवां, गुलौंदा, कालाडूमर, बम्हनौदी, मुकनवारा, कुशनेर, घाना, सरसवां महिला सूखा, बरखेडा, निभौरा, मोहास, नुनियाकला, सिंगलदीप, बरौदा , छतरपुर।
अनारक्षित 12पुरुष 12 महिला 24 लखना, इमलियापरियट, सिंगौद, खमरिया,इमलिया, पडरी, पडरिया,तिलगवां,, उमरिया चैबे,बघौडा, खजरी, लीटी महिला उद्धवाकला, रैपुरा, इमलिया टिकारी, मोहनिया, धरहर, वीरनेर, मटामर, निपनिया, बम्हनौदा, मंगेला, सुरतलाई, खिरियाकला।

सिहोरा 60 अनुसूचित जाति 4 पुरुष 5 महिला 9 भडरा, गांधीग्राम, धमरपुरा, रमखिरिया महिला भाटादौन, कचनारी, छनगवां, खितौला खम्परिया, खिरहनीकला।
अनुसूचित जन जाति 6पुरुष 6महिला 12 कुशियारी, खमरिया कटरा, पडरियाकला, मझगवां, टिकरिया नवीन, ढकरवाह अलगौडा, महिला देवरी, लमतरा, झांसी, कछपुरा, मोहसाम, बुढरा।
अन्य पिछडा वर्ग 7पुरुष महिला 15 गोसलपुर, गुनहरु, केवलारी, गिदुरहा, मकुरा, अगरिया, प्रतापपुर महिला सिलुआ, सिंघुली, जनवानीकला, कुम्हीसतधारा, घुटना, पौडीखुर्द, हरगढ, टिकरिया पुरानी।
अनारक्षित 13पुरुष 11महिला 24 बेला, बुधारी, मढापरसवारा, फनवानी, पौडी कला, घाट सिमरिया, खजुरी, देवरीनवीन, घुघरीनवीन, नुन्जी, हृदयनगर, जुझारी, बंधा महिला रानीताल, खभरा, सैलवारा, मढाबंजर, सरौली, देवनगर, रजगवां, घुघरीकला, कुर्रो, बुधुवा, अमगवां।
कुण्डम 68 अनुसूचित जाति 3पुरुष 3महिला 6 गौरी, जमगांव, डबराकला महिला बीजापुरी, साताबेली, देवरीखुर्द।
अनुसूचित जन जाति 23पुरुष 24 महिला 47 खैरी, मढई, भजिया, कोसमडोंगरी, चैरईकला, सूपावारा, महगवां, कुण्डम, हाडीपानी, सलैया, खिन्हा, कुडेहरदुली, लोहकरी, कुवरहट, तिलसानी, सरसवां, देवरीकला, महेश्पुरी, घुघरा, आमाटिटहा, सहदरा, कल्याणपुर, बडखेरा, कुण्डम महिला सरौली, हरदुलीकला, गुरैया, कस्तरा, महगांव (झि), फिफरी, मडईकला, डोली, दरगढ, रमपुरीकला, जैतपुरी (कु.), झिरिया, जैतपुरी देवरी, कुरगवां, बिलटुकरी, मोहनी, ददरगवां, बदुआ, टुरका, भैसवाही, नवरगवां, संजारी, लहसर, टिकरिया।
अनारक्षित 8 पुरुष 7महिला 15 अमझर, पडरिया, लखनवारा, सदाफल, झिरमिला, देवरी, जुझारी, बैरागी खुख्खम, देवहरा, मखरार, बघराजी, पिपरिया, धनवाही, इमलई।
मझौली 84 अनुसूचित जाति 6पुरुष महिला 13 झिंगरई, बडखेरा, मुडकुरु, टिकुरी, हटौली, पडवार महिला कोनीकला, दुहतरा, अभाना, अमगवां देवरी, उमरिया जुझारी, देवरी सहजपुर, लखनपुर
अनुसूचित जन जाति 9पुरुष 9महिला 18 खिन्नी, उमरिया ढिरहा, सुहजनी, हिनौता, उमरधा, दौनी, हरदुआ बंधा, मडई, गौरानेगई महिला पहरुआ, हरदुआ, गौरहा भिटौनी, चन्नौटा, सिहोदा, देवरी रजवई, पटौरी, बनखेडी, गठौरा।
अन्य पिछडा वर्ग 10पुरुष 11महिला 21 कापा, भीटाखुर्द, तलाड़, धनगवां, बरगी, चनगवां, कैलवाश, हरसिंधी, पौडा, गुरजी महिला दर्शनी, छपरा, पौडीकला, हथलेवा, खुडावल, बैहरकला, सगौडी, नांदघाट, पडरिया, मझगवां पाली, लोहारी लडोई।
अनारक्षित 17 पुरुष 15 महिला 32 नंदग्राम, मोहला, मुरैठ, सिमरिया आलासूर, पोला, मरहटी, खलरी, लमकना इंद्राना, खबरा, खितौरा खम्परिया, रिवंझा, महगवां, बरगवां दराची, रौसरा, खाण्ड, बीछी, दोडा, महिला डूंडी, महगवां बम्होरी, कांकरदेही, रानीताल,लोहारी अनघोरा, सिमरिया घाट, कंजई, गांधी गंज, दिनारी खमरिया, बघेली, कूडा, जौली, पोला, छीतापाल, मुडिया मडोद,।
पाटन 78 अनुसूचित जाति 6 पुरुष 7 महिला13 तमोरिया, महुआखेडा, बूढीकोनी, हरदुआमडवा, बोरिया, महिला कटराबेलखेडा, गोपपुर, पौडीकाटी, खजरीभमका, पौडी छपरी, पडरिया भमक,
अनुसूचित जन जाति 6 पुरुष 6 महिला 12 बेनीखेडा, मालाकला, छेडी, बगसवाही, हरदुआ पौडी, कैमोरी महिला पौडीकला, भुवारा, खमोद, सिमरिया सुरैया,सहसन धनेटा,।
अन्य पिछडा वर्ग 10 पुरुष 10 महिला 20 सकरा, मुडरई, भिलौंदा, घटेरा, भरतरी, कोनीकला, रिमझा, उडनासडक, लोहारी सूखा, कुवरपुर महिला डुगरिया, गुरुपिपरिया, झामर, कुशली, काकरखेडा, रमखिरिया , थाना, धनेटा, उजरौड, गनियारी।
अनारक्षित 17 पुरुष 16 महिला 33 खजरीदौनी, मिडकी, कूडा, कैथरा, रियाना, जटवा, ग्वारी, बरही, पौडी उडना, बरौदा छेडी, आगासौद, बरोदा हडा, आरछा, पडरिया ब्योहारी, सहसन पडरिया, सिमरिया जरौंद, दिघौरा पौडीराजघाट,  महिला  ककरहटा, गंजखमरिया, बिलखरवा, जमुनिया, मादा, महगवां सडक, गाडाघाट, जूरीकला, उडना करहैया, मेढी, नीची, नुनसर, जरौंद, बिनेकी, सरौंद
शहपुरा 84 अनुसूचित जाति 6 पुरुष 6 महिला 12 बसेडी, ललपुर, गडरपिपरिया, गंगई, मेरेगांव, किसरौद महिला गुदरई, बघरई, बिलखरवा, बेलखेडा, नीची, सुरई।
अनुसूचित जन जाति 11पुरुष 11महिला 22 कुटरी, कंचनपुरी, कोहला, देवरी नवीन, पटीचरगवां, देवरीपुरानी, मातनपुर, दामनखमरिया, बिलपठार, सालीवाडा, गुबराकला,  महिला बिजौरी, हीरापुर, बंधा, नयानगर, भिडकी, समदपुरा, सगडा महगवां, इमलिया 7, करहैया, इमलिया 18, सेमरा, डोगरझांसी।
अन्य पिछडा वर्ग 10पुरुष 11 महिला 21 बरखेडा गंगई, बरखेडा, सहजपुर, मालकछार, भीटा, उमरिया, पथरिया, सुनाचर, खैरी, फुलर, चरगवां नवीन महिला सहजपुर, चरगवां पुरानी, कुलौन, भमकी, छपरट, कुसमी, पावला, सुनाचर, बिल्हा, महगवां भडपुरा, पिपरिया कनवास।
अनारक्षित 15 पुरुष 14 महिला 29 जमुनिया ज्वाब, हिनौतिया, सुन्द्रादेही, कटोरी, लामी, मगरमुहा, नटवारा, पिपरिया कला, जमुनिया पुरानी, बिजना, कैथरा, घुन्सोर, मनकेडी, खुलरी, सूखा
महिला नोनी, कुसली, भीकमपुर, भैरोघाट, झलोन, बेलखेडी, अहमदपुर, कूडन, धरमपुरा, रमखिरिया, सिहोदा, चिरापौडी, धरतीकछार, कूडाकला।

                                                                                  मीडिया अधिकारी
              जिला पंचायत जबलपुर