सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालय का किया निरीक्षण
जबलपुर 22 नवम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज सायकालः 4ः00जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में सीट से अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये ।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने कार्यालय निरीक्षण के दौरान अपनी सीट पर नही मिलने वाले अधिकारियों में तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, वर्षा जाट, आडीटर ताराचंद्र लोमेश एवं तकनीकी सहायक विशाल झाारिया को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये है।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन के पत्रों को समय पर प्रस्तुत कर शासन को समय सीमा में जानकारी प्रषित की जाये।
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment