अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जारी होगें कारण बताओ नोटिस
एक-एक दिन का कटेगा वेतन
जबलपुर 13 नवम्बर 2014- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने आज जनपद पंचायत शहपुरा तहसील कार्यालय, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बी.आर.सी. केन्द्र, बालिका छात्रावास एवं प्राथमिक शालाएं एवं ग्राम पंचायत भीटा एवं ग्राम पचंायत सिहोदा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरन विभिन्न कार्यालय में अनुपस्थित 23 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने एवं कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये है।
कृषि विभाग- कृषि विभाग में निरीक्षण के दौरान निशा ठाकरे, देवेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक सिंह एवं जितेन्द्र साहू को कार्यालय में अनुपस्थित पाये जाने पर 1-1 दिवस का वेतन एवं कारण बताओ नोटस जारी करने के निर्देश दिये गये। कार्यालय में मौजूद वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एस.डी. गुप्ता से विभाग की योजनाओं की जानकारी ली एवं जैविक खेती को बढावा देने के निर्देश दिये। उन्होनें श्री गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जैविक खेती के लिए एक ग्राम का चयन करें और विभाग की योजनाओं की प्रगति से एक सप्ताह में कार्यालय में आकर अवगत कराये।
महिला एवं बाल विकास केन्द्र- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने महिला एव बाल विकास केन्द्र का निरीक्षण करते हुए कार्यालय में अनुपस्थित 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस एवं 1-1 दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। अनुपस्थित पाये गये अधिकारियों में परियोजना अधिकारी गौरी शंकर लोवंशी, महेश प्रसाद पेंड्रों,रज्जन बाबू दाहिया, भागेश्वरी विसेन, आभा गोरे, रेखा कटारे, आशा देवी जाट, सुषमा दवे, अलका जैन, सविता राठौर, मालती जाधव, फूलमती झारिया, अनीता शुक्ला, प्रीतिरानी श्रीवास्वत, कुसुम बाई शामिल है।
जनपद पचंायत कार्यालय शहपुरा- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कार्यालय शहपुरा का निरीक्षण करते हुए जगह-जगह अनुपयोगी सामग्री को व्यवस्थित करने के साथ साथ कार्यालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उन्होने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से जानकारी ली।
बालिका छात्रावास-जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री नेहा मारव्या ने बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। छात्रावास में तीन कमरे है जिनमें 100 छात्राएं रहती हैं। छात्रावास के 20ग15 के बने कमरे में 35-35 बालिकाएं रहती हैं। बालिकाओं के सोने के लिए पलग नही हैं। वह नीचे सोती हैं। छात्रावास में जो छात्राएं रहती है वह कक्षा 9 से 12 तक अध्ययनरत है। निरीक्षण के दौरान छात्रावास में पाई गई गंभीर अनियमितताओं के लिए छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमति आरती सिंह की तत्काल प्रभाव से दो वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिये एवं जिला शिक्षा अधिकारी पर कार्यवाही करने के लिए कलेक्टर की ओर से कार्यवाही कराने के निर्देश दियें।
उत्कृष्ट प्राथमिक शाला शहपुरा- प्राथमिक शाला शहपुरा का निरीक्षण करते हुए शाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से कुछ सवाल भी पूछे जिनका छात्रों द्वारा संतोषजनक उत्तर दिये।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने चखा मध्यांह भोजन- सुश्री नेहा मारव्या ने बच्चों के लिए नर्मदा स्वसहायता समूह द्वारा बनाये गये भोजन को चखा उन्होनें भोजन की गुणवक्ता में सुधारने के निर्देश दिये। खाना की गुणवक्ता ठीक नहीं होने पर स्वसहायता समूह को नोटिस जारी कर तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये।
शौचालयों का करे उपयोग- छात्र-छात्राओं से शाला में बने शौचालयों का नियमित उपयोग करने को कहा। उन्होने शाला में किचिन शेड नही बनाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की।
प्राथमिक शाला भिटोनी- प्राथमिक शाला भिटोनी का निरीक्षण करते हुए शाला में उपस्थित छात्र छात्राओं का बैद्धिक स्तर का परीक्षण किया गया। शाला में छात्रों ने बताया कि शाला में शौचालय का उपयोग शाला के प्रधान अध्यापक द्वारा उपयोग करने नही दिया जाता। बच्चों के बताने पर शाला के प्रधान अध्यापक जौहर लाल धुर्वे को कारण बताओ नोटिस जारी करने निर्देश दिये।
मध्यांह भोजन मीनू के अनुसार दे-शाला में मौजूद कुछ छात्र-छात्राओं ने बताया कि यहां का भोजन मीनू के अनुसार नहीं मिलता है। उन्होनें मीनू के अनुसार खाना बनाने के निर्देश स्व-सहायता समूह को दिये।
निर्माण कार्यो का किया निरीक्षण-ग्राम पंचायत भीटा एवं सिहोदा में मनरेगा एवं महिला बाल विकास के संयुक्त कन्वर्जेस से बनाई जा रही आंगनवाडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने उपयंत्री को कार्य को गुणवत्ता पूर्ण एवं समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सीसी रोड, मुख्यमंत्री आवास मिशन, इंदिरा आवास का भी निरीक्षण किया।
ये रहे मौजूद-निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी तकनीकी डी.डी. डेहरिया, परियोजना अधिकारी कल्पना पांडे, परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टीबी सिंह, एपीओ, मनीष पांडे मौजूद रहें।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 



No comments:
Post a Comment