न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 10 November 2014

10-11-2014

       
सामान्य सभा की बैठक आज
  जबलपुर 10 नवम्वर 2014। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ-साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक तथा उप-पंजीयक सहकारी संस्थाओं द्वारा जिले धान खरीदी एवं खाद, बीज वितरण के संबंध में विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की समीक्षा, जिला पंचायत की समस्त योजनाओं के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यो में से पूर्ण कार्य एवं पूर्ण कार्यो में से कितने कार्यो की सीसी जारी की गई की समीक्षा, एवं नर्मदा घाटी विभाग द्वारा जिले की क्षतिग्रस्त नहरों में की जा रही कार्यवाही पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment