न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 11 December 2014

11-12-2014

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
कपिलधारा ने बदली मगनलाल की जिन्दगी
जबलपुर 11 दिसम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ने जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के मगन लाल की जिन्दगी बदल दी है। मगन पहले दूसरों कें खेतों एवं फैक्टरी में जाकर काम कर अपने परिवार का पालन पोषण किया करता था। मगनलाल ने भी सपना देखा था कि वह अपने खेतों में काम करें और अपने खेतों में लहलहाती फसल को देखे। मगन का यह सपना पूरा किया है मनरेगा की उपयोजना कपिलधारा ने। 
          महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा योजना के तहत ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित कर मगन लाल के खेत में 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया, जिसमें ईश्वर की कृपा से पानी भी अच्छा निकला। अब कुंए में पानी होने एवं शासन से विद्युत पंप उपलब्ध होने के बाद से मगनलाल अपने खेतों में गेंहू व चना की फसल  के साथ-साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर आय अर्जित कर रहा हूं।
           मगनलाल बताते हैं कि उसके परिवार में पांच लोग हैं। तीन एकड़ खेती होने के बावजूद भी परिवार की गुजर बसर पूरी करने के लिए अन्य जगह काम करना पड़ता था, क्योंकि खेतों में फसल तो बोते थे, लेकिन भगवान भरोसे। अब ऐसा नहीं है। खेतों में फसल भी बोते है और फसल की सिंचाई भी करते हैं जिससे हमारे खेतों में होने वाली फसल की पैदावार में बढोत्तरी हुई है। 
यहां के सरपंच श्री रामनाथ पटैल बताते हैं कि मगनलाल की स्थिति पहले ठीक नहीं थी, उसके यहां खेती तो थी, लेकिन असिंचित होने की वजह से दूसरों के खेतों में काम करना पड़ता था। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिल धारा से मगनलाल की जीवन धारा में परिवर्तन आया है। इस योजना से एक तो खुद की जमीन सिंचित हो गई है, दूसरी ओर उबड-खाबड भूमि की मेढ बंधान हो जाने से जमीन भी समतल एवं उपजाऊ हो गई है।
          सचिव श्री अनिल चैबे ने बताया कि मगनलाल के यहां कपिल धारा योजना के तहत 2 लाख 45 हजार की लागत से कूप स्वीकृत किया गया था। जिसमें मगनलाल के परिवार के साथ-साथ गांव लगभग 50 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को भी काम उपलब्ध कराया गया है।
         
जनपद पंचायत जबलपुर के उपयंत्री प्रशात झा ने बताया कि मगनलाल कि खेत में कपिलधारा योजना के तहत खोदे गये कूप में पानी होने की वजह से खेतों चना, गेहूं व मटर की खेती के साथ -साथ सब्जियां भी लगाई हैं, जिन्हें स्थानीय बाजार में बेंचकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रहा है।


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment