न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 20 November 2014

20-11-2014


एक माह में पूर्ण करें शौचालय के निर्माण कार्य: सीईओ जिला पंचायत

 जबलपुर 20 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं निर्मल भारत अभियान के तहत कन्वरजेंस से ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का कार्य 1 माह की समय सीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाये। समय सीमा में शौचालय निर्माण के कार्य पूर्ण नही करने वाली ग्राम पंचायतों के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। 
शौचालय की बढी राशि - निर्मल भारत अभियान/ स्वच्छ भार मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में बनाये जाने वाले शौचालयों की राशि 1 अक्टूबर 2014 से 12000/- रूपये हो गयी हैं। पहले यह राशि 10000/- रूपये थी। जिसमें 5400/- रूपये मनरेगा एवं 4600/- निर्मल भारत अभियान से निर्माण कार्य किया जाता था। 
बिना कंवरजेंस से बनेगें शौचालय- 1 अक्टूबर 2014 से ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों के यहां स्वच्छ भारत मिशन के तहत ही 12000/- रूपये की राशि से शौचालयों का निर्माण किया जावेगा। इस राशि में 9000/- रूपये केन्द्रांश एवं 3000/- रूपये राज्यांश शामिल हैं। 
ग्रामीणों को दे जानकारी - जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के प्रभारी एंव परियोजना अधिकारी भूपेन्द्र मेहरा एवं परियोजना समन्वयक आशीष व्यौहार को निर्देशित किया कि वह ग्रामीण क्षेत्रों का अधिक से अधिक भ्रमण करें और भ्रमण के दौरान ग्रामीणों को स्वच्छ भारत मिशन के नये निर्देशों एवं शौचालय की बढी हुई राशि से अवगत करावे। 
उन्होने जनपद स्तर पर पदस्थ ब्लाॅक समन्वयकों को भी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण करने एवं ग्रामीणों को शौचालय बनाने के संबंध में जागरूक करने के निर्देश दिये। 

रसोईयों के लिए मानदेय जारी - 
जबलपुर 20 नवम्वर 2014।मध्यांह भोजन कार्यक्रम के तहत जिले की शासकीय प्राथमिक शालाओं एवं माध्यमिक शालाओं में खाना पकाने वाले रसोईयों को कुल 90 लाख 78 हजार रूपये 2 माह,  नवम्बर एवं दिसम्बर माह का मानदेय जारी किया गया हैं। 
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिले की 1461 प्राथमिक शालाओं के लिए 3045 रसोईयों के लिए 60 लाख 98 हजार रूपये एवं 581 माध्यमिक शालाओं के 1496 रसोईयों के लिए 29 लाख 80 हजार रूपये की राशि मानदेय के लिए जारी की गई हैं। 
उन्होने बताया कि यह राशि शालाओं के शाला प्रबंधन समिति के खातें में जमा की गई हैं। सुश्री मारव्या ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों, बीआरसी एवं शाला के प्रधान अध्यापकों को निर्देश दिये है कि उक्त राशि का शीघ्र अति शीघ्र आहरण कर रसोईयों को वितरित की जाये। 

मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment