मनरेगा से मिला रोजगार रेशम से स्वरोजगार
जबलपुर 24 नवम्बर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को रोजगार के साथ-साथ स्वरोजगार भी उपलब्ध करानें में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। जबलपुर जिला के जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम सिवनी टोला की चंद्राबाई, शशीबाई, सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पनाबाई, संतोबाई, हेमलता ,गुलाब बाई, लाडली बाई, रेखा बाई, सोना बाई और यशोदा बाई ने पहले मनरेगा में काम किया और धीरे-धीरे बचत कर स्व-सहायता समूह का गठन कर रोजगार से स्वरोजगार प्राप्त किया।सोमवती, गीताबाई, मुन्नीबाई, बिन्नाबाई, गोमताबाई, कल्पना बाई बताती है कि सिवनीटोला में रेशम के उत्पादन के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत पौधा रोपण किया गया, जिसमें हम लोगों ने काम किया।
मनरेगा योजना में हम सब आज भी 100 दिन का काम कर रहे है। खाली समय में समूह के साथ रेशम के कीडे का पालन कर रह आय अर्जित कर रहे है। समूह की महिलाएं बताती है कि वित्तीस वर्ष 2013-14 में हम सब महिलाओं को342017 रुपये की आय अर्जित हुई है जिसमें चंद्राबाई को 6503/-शशीबाई 6250/-,सोमवती 45677/-,गीताबाई 52249/-मुन्नीबाई 44417/-,बिन्नाबाई 10143/-,गोमताबाई 54242/-,कल्पना बाई 36453/-,संतोबाई 22899/-,हेमलता 4968/-गुलाब बाई 16627/-,लाडली बाई 34948/-रेखा बाई 6596/-रुपये की आय अर्जित हुई थी।
इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2014-15 में अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक सोमवती 20081/-, गीताबाई 24740/-मुन्नीबाई 6693/-,बिन्नाबाई 11507/-,गोमताबाई 13153/-, कल्पना बाई 12580/-, संतोबाई 24169/-,गुलाब बाई 15032/-,लाडली बाई 22591/-रेखा बाई 18514/- सोना बाई 6596/-और यशोदा बाई 20606/-रुपये आय प्राप्त हुई है।
महिलाए बताती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना हम सबके लिए वरदान साबित हुई है और अभी हो रही है। योजना से एक ओर हम सब आर्थिक रुप से मजबूत हुए है वही समाज में भी गिनती होने लगी है।
रेशम विभाग के फील्ड अधिकारी डी.पी.तुरकर ने बताया कि मनरेगा एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना से न सिर्फ ग्रामीणों का 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। बल्कि उन्हें स्व रोजगार की ओर भी प्रेरित किया जा रहा है। जिसका ताजा उदाहरण जबलपुर जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नान्हाखेडा के ग्राम सिवनीटोला है। यहाॅ पर वर्ष 2012-13 में 10 एकड उबड खाबड एवं बंजर भूमि पर शहतूत का वृक्षारोपण किया गया था। छः माह पश्चात रेशम विभाग की सी.डी.पी. योजना के सहयोग से भवन निर्मित कर रेशम प्लांट का कार्य प्रारंभ किया।
उन्होनें बताया कि एनआरएलएम योजनांतर्गत भवन प्रशिक्षण एवं बुनियादी सुविधाओं हेतु स्व- सहायता समूह को आर्थिक सहायता दी गयी। रेशम विभाग के तकनीकी सहयोग एवं समूह के सदस्यों की मेहनत एवं जिला पंचायत के अधिकारियों के मार्गदर्शन में वित्तीय वर्ष 2013-14 में गांव की महिलाओं को 3.42 लाख की रेशम से आय अर्जित की गयी। इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष 2014-15 में अब तक 1 लाख 96 हजार 2सौ 62 रुपये की आय अर्जित कर चुके है।
मनरेगा की रेशम उपयोजना में सिवनीटोला की सफलता को देखते हुये जिले की जनपद पंचायत जबलपुर ककी ग्राम पंचायत सालीवाडा एवं जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत ललपुर में रेशम उत्पादन के लिए भूमि आबंटित कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment