न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 7 November 2014

7-11-20014

पूर्ण हुए निर्माण कार्यो की करें सी.सी.जारी-सीईओं जिला पंचायत
समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिये निर्देश
जबलपुर 05 नवम्बर 2014- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंच-परमेश्वर एवं तेरहवें वित्त के तहत पूर्ण किये गये कार्यो की तत्काल सी.सी. जारी की जाये। मनरेगा योजना में राशि की मांग के लिए आयुक्त मनरेगा को अध्र्द शासकीय पत्र भेजने के निर्देश दिये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक में दिये।  
उन्होनें अधिकारियों को निर्देिशत करते हुए कहा कि मनरेगा सहित अन्य योजनाओं के तहत जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं और उनकी सी.सी. जारी नहीं हो पा रही हैउनकी तत्काल सी.सी. जारी की जाये।
 उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके है और उनकी सी.सी.नहीं हुई है। ऐसे मामले यदि निरीक्षक्षण के दौरान मिलते हैतो संबंधित उपख्ंत्री एवं सहायक यंत्री के विरुध्द कार्यवाही की जाएगी। तेरहवें वित्त के तहत किये जा रहे निर्माएा कार्यों कार्यो की समीक्षा करतें हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में 167 निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये हैं जिनमें से मात्र 81 कार्य पूर्ण किये गये हैजिनमें से मात्र 61 कार्यो की सी.सी. जारी की गई है, जो संतोषजनक नहीं है। 
उन्होनें कहा कि जो भी निर्माण कार्य स्वीकृत किये गये है, उन कार्यो को तत्काल प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण किये जाये। 
गुणवक्ता पूर्ण करे कार्य-सुश्री नेहा मारव्या ने अधिकारियों कों निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी निर्माण कार्य किये जा रहे हैं उन्हें गुणवक्ता पूर्वक पूर्ण किये जाये। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो में अनिमितता पाई जाती हैं तो संबंधित कार्य एंजेसी के साथ-साथ अधिकारियों पर भी कार्यवाही की जाएगी। 
 समीक्षा बैठक में परियोजना अधिकारी, जी.एस. तेकाम, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री,एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

       
  सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी


  जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे। 
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
       


जिला पंचायत के अध्यक्ष ने किया सी.सी. रोड का भूमिपूजन

जबलपुर 7 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने गत दिवस जनपद पंचायत जबलपुर ग्राम पंचायत नानाखेडा के ग्राम लम्हेटी में तेरहवें वित्त के तहत तीन लाख तिरेसठ हजार की लागत से सी.सी. रोड एवं घाट निर्माझा का भूमिपूजन किया। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम लम्हेटी के लागों को सीसी रोड एवं घाट का निर्माण हो जाने से लोगों को आना जान आसान हो जाएगा। 
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य मीरा नवीन गोटिया, पार्षद रत्नेश सोनकर, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के अनुविभागीय अधिकारी जी.एस. खटीक, उपयंत्री प्रशात झा, ग्राम पंचायमत के सरपंच रामनाथ पटेल, सचिव अनिल चैबे सहित बडी संक्ष्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment