कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//प्रेस विज्ञप्ति//
सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 5 नवम्वर 14 को
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में तेरहवें वित आयोग के अ्रन्तर्गत परफामेन्स ग्रान्ट की राशि एक करोड रुपये स्वीकृत निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
निर्माण कार्यो की बैठक 7 नवम्वर को
जबलपुर 3 नवम्वर 2014। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक 7.11.2014 को सुबह 11:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा की जाएगी।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
चार ब्लाक समन्वयक को कारण बताओं नोटिस जारी
जबलपुर 3 नवम्वर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने निर्मल भारत अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम ,पाटन, मझौली, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक को हितग्रहियों के यहां बनाये जा रहे शौचालयों के कार्य में लावरवाही बरतने,गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर पर कारण बताओं नोटिस जारी किये है।उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत कुण्डम के ब्लाक समन्वयक जागेश्वर बडगैया, जनपद पंचायत पाटन की ब्लाक समन्वयक स्मरणा निवेदिता कश्यप, जनपद पंचायत मझौली की ब्लाक समन्वयक श्वेता निगम, और जनपद पंचायत शहपुरा की ब्लाक समन्वयक प्रियंका गर्ग को कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए गत माह 22 सितम्वर 2014 को जारी किये गये कारण बताओं नोटिस का अभी तक जबाब प्रस्तुत नहीं करनें एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना करने पर तीन दिवस में जबाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये है।
सफलता की कहानी
आंतरिक पथ से आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 3 नवम्वर 2014:- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत पनागर के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत बम्हनौदा के ग्राम बिजौरी में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी. रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकर की बीमारियों कम हो रही है। 03 लाख 18 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है।
यहाॅ के सरपंच लक्ष्मीनारायण पटैल बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी.रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
सचिव मनोज तिवारी ने बताया कि बिजौरी, बम्हनौदा पंचायत का आश्रित गांव है । जहाॅॅ बरसात के समय गांव आने-जाने में कीचड की वजह से परेशानी होती थी । मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 3.18 लाख की लागत से 140 मीटर लंबी रामचरण के मकान से रामदीन के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो नवम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है।
उपसरपंच व पंच ने बताया कि उपयंत्री एस.के. असाटी की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया था नवम्बर माह में प्रांरभ किया गया है एक माह में 140 मीटर सी.सी. रोड बनकर तैयार हो गई।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment