चैरई शिविर में एक हजार हितग्राही लाभांवित
25 लाख के हितलाभ प्रदान
जस्टिस अजीत सिंह की मौजूदगी में शिविर को बनाया खास
जबलपुर 2 नवंबर 2014। जिले के आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड कुण्डम के ग्राम चैरई कला में आज आयोजित बहुउद्देशीय हितग्राहीमूलक शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के तहत करीब एक हजार हितग्राहियों को लाभांवित किया गया और लगभग 25 लाख रूपये के हितलाभ प्रदान किये गये। शिविर में चित्रकूट के सतगुरू ट्रस्ट के विशेषज्ञों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया और 64 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चित्रकूट भेजा गया। शिविर में दिनेश इंडस्ट्रीयल कारपोरेशन इंदौर के विशेषज्ञों ने विकलांगों का परीक्षण कर उन्हें स्थल पर ही कैलीपर्सए सर्जिकल शूज एवं कृत्रिम उपकरण बनाकर प्रदान किये। इसके साथ ही सामाजिक न्याय विभाग द्वारा भी पात्र हितग्राहियों को 40 ट्राइसाइकिल,10 व्हील चेयर, 50 वैशाखी, 50 छडी एवं 70 श्रवण यंत्रों का वितरण इस शिविर में किया गया था।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस शिविर की सबसे बडी विशेषता इसमें न्यायिक अधिकारियोंए जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी थी। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस अजीत सिंह इस शिविर के खास मेहमान थे । विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए जिला एवं सत्र न्यायाधीश एण्केण् पाण्डेए कलेक्टर शिवनारायण रूपलाए पुलिस अधीक्षक हरिनारायणचारी मिश्रा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायकए उप सचिव श्रीमती गिरीबाला सिंह मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी श्री रघुवंशीए जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार श्री मिश्राए सहायक कलेक्टर संदीप यादवए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् बीण्एसण् चैहानए संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय राजश्री रायए अनुविभागीय अधिकारी कुण्डम ऋषि पवार भी शिविर में खासतौर पर मौजूद थे। सहजता और सरलता के लिए न्यायिक क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके जस्टिस अजीत सिंह शुरूआत से समापन तक इस शिविर में बने रहे। जस्टिस अजीत सिंह ने शिविर के शुभारंभ के लिए ग्राम पंचायत चैरई की सरपंच श्रीमती पार्वती बाई को दीप प्रज्जवलित करने का आमंत्रण देकर सबको चैंका दिया। उन्होंने शिविर में आये हर जरूरतमंद से और बुजुर्गों से सह्मदयता से भेंट कीए वे बच्चों से भी स्नेहपूर्वक मिले। जस्टिस अजीत सिंह ने छात्रवृत्ति के चेक प्रदान करते हुए स्कूली छात्र.छात्राओं को कठिन परिश्रम करनेए बड़े सपने देखने और उच्च पदों पर आसीन होकर जरूरतमंदों की सेवा करने का संकल्प भी दिलाया ।
जस्टिस सिंह ने शिविर में हर हितग्राही को अपने हाथों से योजना का लाभ प्रदान किया। वे शिविर में लगे सभी विभागों के स्टालों पर भी गये और नेत्र विशेषज्ञों एवं विकलांगों का परीक्षण कर रहे विशेषज्ञों से भी भेंट की और उनका उत्साह बढाया। उन्होंने अपनी तरह के इस अनूठे शिविर के आयोजन के लिए जिला प्रशासन खासतौर पर कलेक्टर शिवनारायण रूपला को भी साधुवाद दिया।
शिविर में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सौ से अधिक हितग्राहियों को आवासीय पट्टे प्रदान किये गयेए 64 स्कूली बच्चों को जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गयाए 17 किसानों को ऋण पुस्तिकायें और 10 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड दिये गये। इसके साथ ही 127 राजस्व प्रकरणों का निराकरण इस शिविर के माध्यम से किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न का वितरणए लाड़ली लक्ष्मी योजना के चेकों का वितरणए कृषि विभाग की योजनाओं के तहत किसानों को बीज किट और कृषि यंत्रों का वितरण भी शिविर में किया गया। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से वोट डालने के तरीके भी इस मौके पर लोगों को बताये गये।
शिविर की शुरूआत में क्षेत्र के आदिवासी स्कूली बच्चों द्वारा स्वागत गीत और मध्यप्रदेश गान प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा लोकनृत्य और कोयावंशी स्व.सहायता समूह सांघी के लोकनर्तकों ने शैला नृत्य प्रस्तुत किया। जस्टिस अजीत सिंह ने इन बच्चों और आदिवासी लोकनर्तकों को अपनी तरफ से पुरस्कार स्वरूप नगद राशि प्रदान कर उनकी हौंसला अफजाई की।
शिविर को क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नंदिनी मरावीए कलेक्टर शिवनारायण रूपला, जिला एवं सत्र न्यायाधीश ए.के.् पाण्डे और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री नायक ने संबोधित किया तथा इस आदिवासी अंचल के नागरिकों से शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
No comments:
Post a Comment