न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 8 December 2014

8-12-2014

             एक सप्ताह में कार्यो को पूर्ण किया जाये
            समीक्षा बैठक में दिये निर्देश
  जबलपुर 8 दिसम्बर 2014। जिले की जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा को नगर निगम में शामिल किया जा रहा इन ग्राम पंचयतों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निमार्ण कार्यो कों एक सप्ताह में अनिवार्य रुप से पूर्ण किया जाये। उक्त निर्देश आज म.प्र.राज्य रोजगार परिषद भोपाल के उपायुक्त अनिल कोचर ने आज जनपद पंचायत जबलपुर के सभाकक्ष में आयोजित ग्राम पंचायतों के सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायको ंकी आयोजित समीक्षा बैठक में दिये। 
उन्हांेने ग्राम पंचायत तिलहरी, जमतरा, तेवर, पिडण्रई, परसवारा सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जिन कार्यों में राशि जारी हो चुकी हैं और कार्य प्रगतिरत है,उन कार्यो को 15 दिवस में पूर्ण कर कार्यो की सीसी जारी की जाये। श्री कोचर ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह को निर्देश दिये कि जिन ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य प्रगतिरत है,उन ग्राम पंचायतों के कार्यो की जनपद स्तर से माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपद पंचायत से तीन-तीन अधिकारियों को नियुक्त किया जाये, पीसीओ, एडीईओं एवं उपयंत्री को अनिवार्य रुप से शामिल किय जाये। 
उन्हांेने नगर निगम में जो पंचायते शामिल हो रही है उन सभी ग्राम पचायतों में चल रहे एक-एक कार्य की क्या स्थिति हैं उस कार्य को करने के लिए सांसद निधि, विधायक निधि, आदिवासी विकास विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जिला पंचायत, जनपद पचायत, या विभाग से कितनी राशि की स्वीकुत हुई और अब तक उस कार्य पर कितनी राशि व्यय की जा चुकी है, बैक खातों में मिलान के साथ पूरी जानकारी निर्धारित प्रपत्र में तैयार कर प्रेषित की जाये।
श्री कोचर ने सचिवों को निर्देश दिये कि जो कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन कार्यो की तत्काल सीसी जारी की जाये। इन्दिरा आवास एवं मर्यादा अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो को व्यक्तिगत रुचि लेकर पूर्ण कराये जाये। ग्राम पंचायतों में कौन- कौन सी परिसंपत्तियों का अब तक ग्राम पंचायत द्वारा निमार्ण किया गया उन सभी परिसंपत्तियों की सूची तैयार की जाये। ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो को भी समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिये। 
बैठक में जिला पंचायत के मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, सहायक यंत्री एस. एन नेमा, उपयंत्री प्रशात झा सहित ग्राम पंचायतों के सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक मौजूद रहे। 


मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment