न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 17 November 2014

17-11-2014

       
आई.आई.एम. के छात्रों को दी ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी


जबलपुर 17 नवम्वर 2014। भारतीय प्रबंध संस्थान इंदौर के चैदह सदस्य दल को आज जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में पचंायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पाॅवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि भारतीय प्रबंध संस्थान के द्वितीय वर्ष के 14 छात्रों का दल जिला पंचायत आया हैं। यह दल यहां पर एक सप्ताह रहकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ साथ शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिकारियांे से प्राप्त करेगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल के छात्रों को जानकारी उपलब्ध कराने केलिए जिला पंचायत के अधिकारियों कोसंलग्न किया गया हैं। जो अपनी अपनी योजना की जानकारी को देने के साथ साथ फील्ड पर भी निरीक्षण कराएगें।
उन्होने बताया कि आई.आई.एम. के दल को सभी योजनाओं की जानकारी व फील्ड पर भ्रमण कराने के लिए अलग-अलग अधिकारियों के साथ साथ जिला स्तर, उपायुक्त जिला पंचायत जी.एस. तेकाम एवं स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक आशीष व्यौहार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।



 

         मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment