न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 3 December 2014

3-12-2014

मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना से खैरी को कीचड से मुक्ति
सफलता की कहानी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। घर और घर के आसपास सभी जगह साफ-सफाई हो घर के निस्तार वाले पानी को निकालने के लिए नालियां हों और गांव में आने जाने के लिए रास्ता साफ-सुथरा व कीचड़ मुक्त हो। यह सपना शहर व गांव में रहने वाले सभी लोग देखा करते हैं। गांव वालों के यह सपने सच भी हो रहे है। पंच परमेश्वर योजना एवं मनरेगा के संयुक्त कन्वर्जेंशन से गांव में रहने वाले लोगों के सपने सच हो रहे है। इस योजना के तहत गांव में सीसी रोड व गंदे पानी के निकासी के लिए नालियां बनाई जा रही है।
ग्राम पंचायत खैरी जनपद पंचायत पनागर मुख्यालय से मात्र 6 किमी दूरी पर स्थित है। यह पंचायत मुख्यालय के नजदीक होते हुए भी गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदगी से मुक्ति नहीं दिला पा रही थी। 
यहां 1 लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1 लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
 यहां के सरपंच श्री धनराज सोनकर ने बताया कि गांव के प्रत्येक घर में साफ-सफाई व गांव की गलियां स्वच्छ हो तो गांव में बीमारियां नहीं पनपती।उन्होंने बताया कि पंच-परमेश्वर एवं मनरेगा योजना से गांव की गलियां कीचड़ मुक्त हो रही है। यह शासन की अतिमहत्वपूर्ण व अच्छी योजना है। 
यहां के सचिव श्री तिलकराज सोनकर ने बताया कि गांव की गलियों को कीचड़ मुक्त व गंदे पानी को नालियों के माध्यम से गांव के बाहर निकालने में मनरेगा व पंच-परमेश्वर योजना वरदान साबित हो रही है।उन्होंने बताया कि 1लाख 53 हजार लागत से सीसी रोड का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया, जिसमें लगभग 54 हजार मनरेगा मद एवं 1लाख पंच परमेश्वर योजना से व्यय किया गया है।
उपसरपंच बताते हैं कि सीमेंट क्रांकीट का कार्य श्रीमती अर्चना दुबे की निगरानी में प्रारंभ किया गया है, और उन्ही के मार्गदर्शन में पूर्ण किया गया। सीसी रोड बन जाने से गांव के लोगों का आना जाना आसान हो गया है और गांव में गलियां कीचड़ मुक्त हो गईं हैं। गांव के विकास में यह योजना बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है।  


 



अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ दिलायेंः जिला पंचायत अध्यक्ष 

जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिले के अधिक से अधिक किसानों को कृषि विभाग की चलाई जा रही विभन्नि योजनाओं का लाभ दिलाया जाये। जिला स्तर के अधिकारी जनपद स्तर पर प्रत्येक माह विभाग की चलाई जा रही योजनाओं की बैठक में समीक्षा करे। रोस्टर बनाकर किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने जिला पंचायत में आयोजित कृषि स्थाई समिति की बैठक में दिये। 
इस अवसर पर कृषि स्थाई समिति के सभापति छोटे राव, सदस्यों में दिनेश चैरसिया, बद्री सिंह, कृषि उप संचालक  आनंद मोहन शर्मा, मत्स्य विभाग के सहायक संचालक यू.के. तिवारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभाग कि जो भी हितग्राही मूलक योजनाओं में लक्ष्य निर्धारित किये गये हैं उनको शतप्रतिशत पूर्ण किया जाये। 
श्री यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ग्रामीण क्षेत्रों में जो भी धान खरीदी केन्द्र बनाये गये हैं उन सभी में धान की खरीदी प्रारंभ की जाये।



65 लाख के निर्माण कार्य स्वीकृत, राशि हुई जारी
जबलपुर 3 दिसम्बर 2014। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के तेरहवें वित्त आयोग के तहत जिलेे की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 65लाख रुपये के रंगमंच,सी.सी.रोड एवं सामुदायिक भवन जैसे निमार्ण के कार्य स्वीकृत कर राशि जारी की गई है। उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि उक्त कार्य तत्काल प्रारंभकर समय पर पूर्ण किये। 
  (ऋषिराज चढार)
 मीडिया अधिकारी 
             जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment