न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 29 October 2014

29-10-2014

सामान्य सभा की बैठक अब 7 नवम्वर 14 को हागी
  जबलपुर 29 अक्टूवर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 31 अक्टूवर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 7 नवम्वर 2014 को दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।

निमार्ण कार्यो की बैठक आज
जबलपुर  29 अक्टूवर 2014। महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं अभिसरण से ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा बैठक 30.10.2014 को दोपहर 12:00 से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई है।
 जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि ने बताया कि महात्मा गांधी राष्टीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ,पंच-परमेश्वर योजना एवं मनरेगा योजना में अभिसरण से किये जा रहे ग्राम पंचायतों में किये जा रहे निमार्ण कार्यो की समीक्षा की जाएगी। 
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री, सभी जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री अपने अपने जनपद पंचायतों में स्वीकृत कार्य, प्रारंभ किये गये कार्य, पूर्ण कार्य एवं पूर्ण हुए कार्यो में कितनें कार्यो की सीसी जारी की गई की अद्यतन जानकारी के साथ अनिवार्य रुप से मौजूद रहेगे।
 मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment