मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मैराथन दौड का आयोजन
सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी मैराथन दौड
जबलपुर, 30 अक्टूबर, 2014 मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर एक नवंबर को जिला मुख्यालय जबलपुर में मैराथन दौड का आयोजन किया जायेगा । प्रदेश की तरक्की और समृद्धि के प्रति एकजुटता दिखाने के उद्देश्य से आयोजित यह मैराथन दौड सुबह 7 बजे हाईकोर्ट चैराहे से शुरू होगी और कलेक्टर कार्यालय, पर्यटन कार्यालय, क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली चैक, ज्योति टाकीज, राजीव गांधी चैक, तीन पत्ती चैक, मानस भवन एवं अशोका होटल होते हुए पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन राईट टाउन में सम्पन्न होगी ।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस मैराथन दौड में सभी जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, राज्य एवं केन्द्र शासन के अधिकारी-कर्मचारी, विद्यालय एवं महाविद्यालयीन छात्र, विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकत्र्ता और खेल संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे । कलेक्टर शिवनारायण रूपला ने मैराथन दौड में शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है ।
मैराथन दौड के बाद पं. रविशंकर शुक्ल क्रीडांगन में ही मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का जिले का मुख्य समारोह सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ध्वजारोहण करेंगे और प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे । समारोह में राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान भी होगा । समारोह में मौजूद नागरिकों को प्रदेश के विकास और समृद्धि में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प भी दिलाया जायेगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे । करीब एक घंटे के इस समारोह का समापन राष्ट्रगीत के गायन के साथ होगा ।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मुख्य समारोह के बाद सुबह 11.40 बजे सामूहिक श्रमदान द्वारा मुख्य बस स्टेण्ड में साफ-सफाई का कार्य भी किया जायेगा ।
राष्ट्रीय एकता दिवस की ली जाएगी शपथ
जबलपुर, 30 अक्टूबर 2014 जिला पंचायत कार्यालय में स्व. सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिन कल 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment