न्यूज़ पेपर कटिंग

Friday, 12 December 2014

12-12-2014

  कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
 मनरेगा की कपिलधारा ने बदल दी चमरु की जिन्दगी
जबलपुर 12 दिसम्बर 2014। मेहनतकश को सुविधाये एवं अवसर प्रदान किये जाये तो वह भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। यह कहावत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत चैरईकला के चमरु हरी पर सटीक बैठती है। चमरु बताते है कि ऊबड-खाबड एवं सिंचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान के भरासें किया करते थे। परिवार के पालन पोषण एवं जरुरतों को पूरा करने के लिए अपने खेतों के साथ-साथ दूसरों के खेतों में भी काम करना पडता था। अनउपजाऊ एवं असिंचित खेती में ज्वार, मक्का, कोदों एवं अरहर की उगाते थे जिसमें कडी मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज नहीं हो पाता था, लेकिन भला हो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा का जिसने हमारी जिन्दगी ही बदल दी है। 
कपिलधारा कूप बन जाने के बाद आदिवासी विकास विभाग से सिंचाई के लिए 20 हजार रुपये अनुदान के रुप में मिले जिससे इलेक्टानिक पंप, स्प्रिंग, पाइप क्रय कर फसलों की सिंचाई कर रहे है। चमरु अपनी खेती में गेहू, चना, धान, अरहर ,उडद, तिली की फसल के साथ-साथ लौकी, गिल्की, भिण्डी, टमाटर आलू, और भटा की सब्जियां भी उगा रहा है, जिससे परिवार को बाजार से सब्जियां भी नही खरीदने पड रही रही है, और कभी कभी बाजार में भी सब्जियां बेजकर अतिरिक्त आय अर्जित हो जाती है।
चमरु ने बताया कि पहले हमारे पास खेती तो थी और हम उसमें फसल भी उगाते थे लेकिन पानी नही होने की वजह से वमुश्किल से बीज ही निकल पाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।  इस वर्ष कूप बन जाने से गेंहू, चना, धान, अरहर, उडद तिली, जैसी, फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ है। 
यहां की सरपंच श्रीमति पार्वती मार्को ने बताया कि मनरेगा से गांव वालों को गांव में ही काम मिल जाता है। काम के लिए अब गांव वाले को दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पडता है। चमरु के यहां मनरेगा की उपयोजना  कपिलधारा योजना के तहत खेदे गये कूप से उसका रहन-सहन बदल गया है।
यहां के सचिव गनपत सिंह मार्को एवं ग्राम रोजगार सहायक प्यारे सिंह मार्को ने बताया कि चमरु के यहां कपिलधारा कूप 2.33 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया है, और देखते ही देखते कुआ तैयार हो गया। इस प्रकार योजना का लाभ प्राप्त कर वह अपना जीवन यापन अच्छे से करने लगा।
 उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर लोगों को गांवों में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं परिसंत्तियों का निमार्ण भी किया जा रहा है।
  मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment