न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 3 November 2014

31-10-2014



अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014  जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई। सभी शासकीय सेवकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए समर्पित होने की शपथ ली। यह शपथ देश की एकता की भावना से ली गई जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका।
उल्लेखनीय है कि देश के पहले गृहमंत्री और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाष चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस.तेकाम, भूपेन्द मेहरा, आषीश व्यौहार, कल्पना पाण्डेय, डा. परवीन कुरैषी, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सामान्य सभा की बैठक अब 11 नवम्वर 14 को हागी

  जबलपुर, 31 अक्टूबर 2014। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नेहा मारव्या ने बताया कि 7 नवम्वर 2014 को आयोजित होने वाली जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई हैं यह बैठक अब 11 नवम्वर 2014 को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभा कक्ष में आहूत की जाएगी। बैठक के विन्दु यथावत रहेगे।
उन्होनें बताया कि जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक जिला पंचायत के अध्यक्ष भारत सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

No comments:

Post a Comment