कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम सभाओं में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे नोडल अधिकारीः जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश
जबलपुर 30अप्रैल 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 अप्रैल से 31 मई तक चरणबध्द तिथियों में आयोजित हो रही ग्राम सभाओं में ग्राम सभाओं के लिए चिन्हित किये गये सभी अधिकारी अनिवार्यरुप से ग्राम सभाओं में शामिल हो। ग्राम सभाओं में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की जो कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसमें जनप्रतिनिध्यिों के द्वारा बताये जा रहे कार्यो को प्राथमिकता से शामिल किये जाये। ग्राम सभा के दूसरे दिन जिन लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची से काटे जा रहे है और जिन लोगों के नाम जोडे जा रहे हैं उनकी सूची ग्राम पंचायत में चस्पाा की जाये। तीसरी एवं अंतिम ग्राम सभा में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जो कार्ययोजना बनाई जा रही हैं उनमें ग्राम पंचायत में उपलब्ध पुराने जल स्त्रोतों को जीर्णउद्वार करने के कार्य भी शामिल किये जाये।
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने की अपील- बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने जिला पंचायत एवं सभी जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वह ग्राम उदय से भारत उउदय अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में चरणबध्द तिथियों में आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में अनिवार्यरुप से शामिल हो।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया ग्राम उदय से भारम उदय अभियान के तहत जिले में 14 अप्रैल से 31मई तक चरण बध्द तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं की माॅनीटिरिंग राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा भी की जा रही है। 14 अप्रैल से आज 30 अप्रैल तक जिले की 516 ग्राम पंचायतों में से 259 ग्राम पंचायतों में तीन-तीन ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है।
उन्होने बताया कि अलग-अलग तिथियों में आयोजित की गई इन ग्राम सभाओं में अभी तक लगभग 25000 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों में लगभग 70 प्रशित आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित है, जिनमें गरीबी रेखा में नाम जोडने, जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, नामांकन,ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने,के शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पेंशन उपलब्ध कराने, मनरेगा में जाॅवकार्ड बनाने, आवास उपलब्ध करान,स्वच्छ भारत मिशन में शौचालयों का निर्माण कराने, कृषि विभाग में किसानों को उन्नत किस्म की फसलों के बीज, एवं खाद उपलब्ध कराने, महिला एंव बाल विकास विभाग के तहत बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत छात्रों को समय पर छात्रवृत्रि उपलब्ध कराने आदि के आवेदन प्राप्त हो रहे है। ग्राम सभाओं में प्राप्त हो रहे आवेदनों को ग्राम पंचायत में संधारित की जा पंजियों में पंजीबध्द करके संबंधित विभागों को आवेदनों का निराकरण करने के लिए प्रेषित किये जा रहे है। ग्राम सभाओ में इसके अलावा एक-एक शिकायत पंजी का अलग से संधारित की जा रही कि जिसमें ग्राम सभाओं के दौरान प्राप्त हो रही शिकायतों दर्ज की जा रही है। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा क्या कार्यवाही की गई हैं कि जानकारी 23मई से 31 मई के मध्य आयोजित हाने वाली विशेष ग्राम सभाओं में प्रकरण बार आवेदको को दी जायेगी।
आज से गांवों में बनाये जायेगें माॅडल शौचालय- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक मई से जिले के प्रत्येक गांव में एक-एक माॅडल शौचालय बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। गांव में बनाये जा रहे माॅडल शौचालय को देखकर ही गांव में जिन हितग्राहियों के यहां अभी तक शौचालयो का निर्माण नही किया गया हैं उनके यहां एक रुप में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
ये रहे उपस्थित- जिला पंचायत की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, विजकांति पटेल,वन्दना पटेल, जमुना मरावी, अपर्णा सिंह, छोटी बाई कुजांम, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, कुण्डम आराधना महोबिया औश्र मझौली की जनपद अध्यक्ष रुकमणि बाई अधिकारियों सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री मरावी,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment