न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 18 April 2016

18-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
अपात्र लोगों के कटेगें गरीबी रेखा की सूची से नाम
उडना सडक की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से हुआ प्रस्ताव पारित
ग्राम सभा में हितग्राही मूलक योजनाओं की दी जानकारी
जबलपुर 18 अप्रैल 2016: ग्राम पंचायत उडना सडक में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दूसरे दिन आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में गरीबी रेखा की सूची का वाचन किया गया और सूची मेें अपात्र पाये गये 28 लोगों के नाम सूची से हटाने एवं 8 लोगों के नाम गरीबी रेखा में जोडने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह की उपस्थिति में एवं सरपंच श्री प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। श्रीमति सिंह ग्राम पंचायत उडना सडक से पूर्व ग्राम पंचायत नुनसर में आयोजित की गई ग्राम सभा में भी शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी मौजूद रही।
हितग्राही मूलक योजनाओं की दी जानकारी
ग्राम सभा में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीणों को एक दिन पहले ग्रामवासियों द्वारा ग्राम विकास की बनाई गई कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली और उसे प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूरा करने को कहा। उन्होने आज आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा आवास योजना का नाम अब बदल कर प्रधानमंत्री आवास योजना हो गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में एक दिवस की मजदूरी 158 रू से बढाकर 167 रू हो गई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों द्वारा स्वयं शौचालयों का निर्माण करने पर उन्हें शासन द्वारा 12 हजार रू की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राही को आवास बनाने के लिए पट्टा एवं बैंक से ऋण उपलब्ध कराये जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूहों का गठन कर उन्हं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पढे लिखे युवाओं के लिए स्वयं के उद्योग लगाने के लिए बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने ग्राम सभा में महिलाओं को प्रेरित करते हुए गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की अपील की जिन परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण हो चुका है वह शौचालयों का प्रयोग करें एवं जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नहीं बने है उनके यहां शीघ्र ही शौचालयों का निर्माण किया जाये। श्रीमति सिंह ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस ग्राम पंचायत की ग्राम विकास की कार्य योजना सबसे अच्छी बनाई जावेगी उस ग्राम पंचायत को पुरूस्कृत किया जावेगा। 
नलजल योजना से घर घर पहुंच रहा पानी
ग्राम पंचायत नुनसर में नलजल योजना से गांव के सभी घरों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत को प्रतिमाह 100 रू जलकर के रूप में उपलब्ध कराये जाते है। जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि करने के लिए ग्राम पंचायत में बनाई गई दुकानों से कर वसूल करने एवं ग्रामीणों से सफाई कर लेने की भी बात कही जिस पर सभी लोगों ने सहमति व्यक्त की ।
आज होगी किसान ग्राम सभा
 ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में प्रथम दिन ग्राम विकास की कार्य योजना को मूर्तरूप दिया गया। दूसरे दिन ग्रामीणों को ग्राम सभा के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडने एवं काटने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई तीसरे दिन हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए किसान ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमे किसानों के खेतों तक पानी उपलब्ध कराने की पांच वर्ष की कार्य योजना बनाई जावेगी एवं किसानों से जुडी समस्याएं भी सुनी जायेगी। 



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment