कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सेक्टर अधिकारियों एवं ग्राम सभा के नोडल अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
जबलपुर 11अप्रैल 2016: ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आज जनपद पंचायत पाटन, मझौली, शहपुरा एवं जनपद पंचायत सिहोरा के सभाकक्षों में जनपद पंचायतों के क्षेत्र अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं के लिए नियुक्त किये गये सेक्टर अधिकारियों एवं ग्राम सभा के नोडल अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में मास्टर टेनर्स ने बताया कि नियुक्त सेक्टर 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तीन ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना हैं जिसमें प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की जाएगी। दूसरी ग्राम सभा में सभी हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से एवं मौखिक रुप से दी जाएगी। वही तीसरी एवं अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास के लिए तैयार की गई कार्ययोजना का प्रस्तुत की जाएगी।
मास्टर टेनर्स द्वारा यह भी बताया जा रहा सर्वे के दौरान प्रपत्रों में कैसे जानकारी भरना है। पहले गांवों में मौजूद संसाधनों की जानकारी एकत्र करें फिर अब तक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ अन्य विभागों की विभिन्न योजनाओं के तहत किये गये कार्यो की जानकारी प्रपत्रों में भरी जाये। उक्त जानकारी के बाद गांवों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले कार्यो को सूचीबध्द किया जाये। कार्य का नाम, योजना का नाम एवं उक्त कार्य पर व्यय होने वाली राशि का अनिवार्य रुप से उल्लेख किया जाये। प्रशिक्षण कार्यक्रमों में संबंधित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के साथ-साथ जिला पंचायत के जनपद वार नियुक्त किये गये अधिकारी भी शामिल हो रहे है। प्रशिक्षण स्थल पर ही सभी सेक्टर अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को अपने अपने कार्य से संबंधित प्रपत्र दिये गये और उन्हें विस्तार से जानकारी दी गई कि ग्राम पंचायत में सचिवों एवं रोजगार सहायको से कैसे ग्राम सभा की कार्यवाही की जानी है।
सेक्टर अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को यह भी जिम्मेदरियां दी जा रही हैं कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत के सचिवों एवं रोजगार सहायक के संबंध में एवं ग्राम पंचायतों में किये जा रहे कार्यो के संबंध में यदि शिकायतें प्राप्त हो तो उनकी सूची बनाई जाये।
ग्राम पंचायत भवनों में लिखवाया जाये ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
जबलपुर 11 अप्रैल 2016: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देष दिये कि 14अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान जिले की सभी ग्राम पंचायतों के भवनों पर अनिवार्यरुप से लिखवाया जाये।
ग्रामीणों को इस अभियान की जानकारी देने के लिए गांव में मुनादी कराकर उक्त अवधि में ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में गाम सभाओं का आयोजन किया जाएगा की जानकारी दी जाये। प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की जाएगी, आने वाले पांच वर्ष में ग्राम पंचायत में कौन कौन से कार्य किस-किस विभाग से किया जाना हैं ये प्रस्तावित किये जायेगें। द्वितीय ग्राम सभा में सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गरीबी रेखा के कार्ड बनाने, नाम काटने, आधार कार्ड बनाने, समग्र आई कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। तीसरी और अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास की तैयार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की माॅनीटिरिंग करने अधिकारियों को दी जिम्मेदारियां
जबलपुर 11 अप्रैल 2016: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपदवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई है।
सौपी गई जिम्मेदारियों में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैषी को जनपद पंचायत पनागर, कल्पना पाण्डेय को जनपद पंचायत पाटन, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक को जनपद पंचायत जबलपुर, शैलेन्द्र अग्रवाल जनपद पंचायत षहपुरा, परियोजना अर्थशास्त्री बवीता कौल को जनपद पंचायत पंचायत कुण्डम, तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत सिहोरा एवं राजकुमार पटेल को जनपद पंचायत मझौली की जिम्मेदारी दी गई है।
ये अधिकारी अभियान के प्रारंभ होने से अभियान के अंत तक जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाली समस्त गतिविधियों की माॅनीटिरिंग करने के साथ-साथ ग्राम सभा के तीनों चरणों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगे।
जिला पंचायत में कंटोल रुम एवं मीडिया सेल बनाया
जबलपुर 11 अप्रैल 2016: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दिशा निर्देशों को निचले स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत में कंटोल रुम एवं मीडिया सेल बनाया गया हैं।
उन्होने बताया कि कंटोल रुम में अभियान से जुडी सभी प्रकार की जानकारियों एकत्र करने के साथ-साथ शासन को जिले में की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी की रिपोर्टिग भी की जाएगी। मीडिया सेल के माध्यम से अभियान का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ अभियान से संबंधित जानकारी प्रिंट एवं इलेक्टानिक मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहंुचाने का कार्य किया जाएगा। कंटोल रुम का नोडल अधिकारी जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को बनाया गया हैं एवं मीडिया सेल का नोडल अधिकारी मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को बनाया गया है।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment