न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 2 April 2016

2-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान में ग्राम पंचायत के समग्र विकास की बनेगी कार्य योजना
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान 14 अप्रैल से
ग्राम संसद में सुलझेंगी जन -समस्याएँ
 जबलपुर1 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल से ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का संचालन राज्य स्तर से ग्राम स्तर तक किया जाएगा। अभियान सामाजिक सौहार्द और समरसता बनाने, पंचायत राज प्रणाली को मजबूत बनाने, ग्राम विकास और किसान-कल्याण तथा ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में लोगों की सहभागिता बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल डॉ. अम्बेडकर जयंती से आरंभ हो रहे इस कार्यक्रम के समस्त घटक का ग्राम स्तर तक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सघन प्रशिक्षण तथा सतत मॉनीटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। 
उन्होने बताया कि अभियान की शुरूआत डॉ.अम्बेडकर की 125वीं जयंती14 अप्रैल हो रही है। इस दिन जिला तथा ग्राम स्तर पर भी स्मृति सभाएँ एवं संगोष्ठी सभाएँ की जायेगी। इसके बाद 15 अप्रैल से 23 मई तक ग्राम पंचायत स्तर पर सघन ग्राम सभा का आयोजन होगा जिसमें हितग्राहीमूलक योजनाओं तथा कृषि कार्य-योजना और ग्राम पंचायत विकास योजना पर कार्य होगा। आगामी 20 अप्रैल से 22 मई की अवधि में ग्राम सभा में हितग्राहीमूलक योजना तथा राजस्व मामलों के आवेदनों का ग्राम, जनपद तथा जिला स्तर पर निराकरण संबंधी कार्यवाही की जाएगी। आगामी 23 से 31 मई के मध्य ग्राम संसद में प्राप्त आवेदन पर की गई कार्यवाही का प्रस्तुतिकरण ग्राम पंचायत स्तर पर किया जाएगा। इस अवधि में जिला-.स्तरीय युवा उद्यमी सम्मेलन तथा महिला स्व. सहायता सम्मेलन का भी आयोजन किया जाना हैं जिसकी अभी से तैयारी की जाये।
श्रीमती सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम संसद में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ ग्राम पंचायत की पाँच वर्षीय विकास कार्य-योजना बनाई जाएगी।इसके लिए ग्राम अभी से नोडल अधिकारियों को चिन्हित कर आदेश जारी किये जाये । ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों और हितग्राहीमूलक योजना में पात्रता के सत्यापन संबंधी कार्यवाही की जाएगी। समग्र डाटाबेस तथा आधार पंजीयन, दिव्यांगों की पहचान तथा उन्हें आवश्यक उपकरण वितरण शिविर करने के कार्य की अभी से तैयारी की जाये। ग्राम सभा में मनरेगा योजना के तहत रोजगार संवांद दिवस आयोजन किया जाये। शासन के समस्त महत्वपूर्ण निर्देशों का ग्राम सभा में वाचन किया जाये। 
उन्होने बताया कि अभियान के परिणाममूलक संचालन के लिए जिला स्तर से क्लस्टर-जोन स्तर पर पर्यवेक्षण दल गठित किए जा रहे हैं। पाँच को अप्रैल संभाग स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया हैं जिसमें संभाग के सभी जिले के अधिकारी शामिल हो रहे है।
अभियान के दौरान स्कूल चलें हम अभियान की तैयारी, शाला विकास योजना, छात्रवृत्ति वितरण, राशन कार्ड में पात्र सदस्यों को जोडे जाने, कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने और योजना से जुडनेे के लिए निर्धारित प्रक्रिया से अवगत करवाने, पशु स्वास्थ्य शिविर, आँगनवाडी चलो अभियान के प्रचार-प्रसार और सुपोषण अभियान की गतिविधियाँ भी होंगी। गाँवों में महिला स्व-सहायता एवं युवा उद्यमी सम्मलेन भी होंगे। महिला स्वास्थ्य शिविर की जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तर पर नियमित समीक्षा होगी।
बैठक में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा.परवीन कुरैशी, कल्पना पाण्डेय, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जी.एस. खटीक, जिला शिक्षा अधिकारी एस.के.अग्रवाल, डीपीसी आर.पी.चतुर्वेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री,एपीओं एवं उपयंत्री मौजूद रहे।

शौचालय निर्माण में कमियां मिली तो भुगतान में होगी कटौती
वृक्षारोपण,निर्मलनीर एवं स्कूल का किया निरीक्षण
गांव को खुल में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की दिलाई शपथ
जबलपुर 2 अप्रैल 2016। ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय निर्माण के कार्य में यदि कमियां पाई जाती हैं तो भुगतान में कटौती की जायगी। निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण किये जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज अचानक जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत बन्दरकोला एवं सिलुवा में निर्माण कार्यो का निरीक्षण के दौरान दिये। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी आज सुबह 8 बजे से ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों को समझाइस दी गई कि वह अपने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाये। उन्होने ग्राम पंचायत बन्दरकोला के पंचायत भवन में महिलाओं को स्वच्छता रहने एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।
वृक्षारोपण एवं निर्मलनीर का निरीक्षण- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत बंदरकोला में मनरेगा से वित्तीय वर्ष 2015-16 में किये गये वृक्षारोपण के कार्य का अवलोकन किया गया। यहां 20 एकड में विभिन्न प्रजातियों के जिनमें अमरुद, आम, नीम, आॅवला, बांस एवं सागौन के 1600 पौधे रोपे गये हैं जो लगभग सभी पौधे जीवित हैं। रौपे गये पौधों की गुणवक्ता अच्छी है। मनरेगा की उपयोजना निर्मलनीर के तहत बनाये गये कुप का भी अवलोकन किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के लोगों पहले पानी की बहुत समस्या होती थी लेकिन जब से निर्मल नीर बना है गांव के लोगों की पानी की समस्या हल  हो गई है।
बच्चो से पूछे सवाल- शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बन्दरकोला में उन्होने छात्र-छात्राओं से गणित एवं सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जिनका छात्र-छात्राओं द्वारा सही जबाब दिया गया। शालाओं में बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश शाला के प्रायार्च को दिये।
मीनू के अनुसार बना मध्यान्ह भोजन- शाला में आज शनिवार के दिन मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के मीनू में पूडी ,मिक्स सब्जी, मिक्स दाल शामिल हैं खाना मीनू के अनुसार बना पाया गया। उन्होने स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष एवं रसोईया को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी समूह में सदस्य शामिल हैं सभी के यहां शौचालयो का निमार्ण किया जाये। खाना बनाने से पहले साबुन से अच्छे से हाथ धोये। किचिन में हमेशा साफ-सफाई रखे।
 ये रहे मौजूद- निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, डा.परवीन कुरैशी,सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक,जनपद पंचायत जबलपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह,सहायक यंत्री एस.एन.नेमा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




zila panachyat meeting 2-4-2016

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment