कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जनपद पंचायतों में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का प्रशिक्षण आज से प्रारंभ
जबलपुर 9 अप्रैल 2016: ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का प्रशिक्षण जनपद पंचायतों के कार्यालयों में 10 अप्रैल रविवार को 10ः00 से प्रारंभ हो रहा है।
जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान का प्रशिक्षण 10 अप्रैल से जनपद पंचायत पनागर, पाटन एवं मझौली में प्रारंभ किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जनपद स्तर पर बनाये गये मास्टर टेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होने बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान को प्रारंभ करने के लिए सभी स्तरों पर तैयारियां पूरी हो गयी है। ग्राम सभाओं के लिए नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का लाभ उठाये
जबलपुर 9 अप्रैल2016। जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जिले में खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में जिले के शहरीय एवं गामीण बेरोजगारों से इस योजना का लाभ लेने के लिए जिला पंचायत कार्यालय से आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते है।
उन्होनें बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए गरीबी रेखा का कोई बंधन नही है। 18वर्ष से 45 वर्ष के सभी वर्गो के व्यक्ति इस योजना का लाभ उठा सकते है। इस योजना के तहत 20 हजार से अधिकतम 10लाख तक का लाभ दिया जाएगा।
संचार संकर्म समिति की बैठक 20 अप्रैल को
जबलपुर 09 अप्रैल 2016 । जिला पंचायत की संचार संकर्म समिति की बैठक 20 अप्रैल को दोपहर 12ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री एवं समिति के सचिव जी.पी. कोरी ने बताया कि संचार संकर्म समिति की बैठक में हिरन जल संसाधन विभाग के तहत नहर निर्माण कार्यो की समीक्षा, वन मण्डल विभाग के तहत चैकी मुनारे,फेसिंग एवं वाटर शेड के कार्य कहां कहां स्वीकुत किये गये हैं एवं उनकी क्या स्थिति हैं की कार्यवार समीक्षा की जाएगी, आदिवासी विकास विभाग के तहत बनाई गई वाउन्डरीवाल एवं भवन निर्माण की समीक्षा,प्रधानमत्री मध्यप्रदेश ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण् परियोजना कि तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा, नर्मदा घाटी विकास संभाग बरगी हिल्स क्वाटर्स में मरम्मत एवं नवीन भवन निर्माण की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होने बताया कि उक्त बैठक समिति की सभापति की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment