न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 12 April 2016

12-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम विकास की कार्ययोजना में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिध्यिों की भी ले राय
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुबह 11:00 से 4 बजे के मध्य होगी ग्राम सभायें 
ग्राम सभा में बुर्जुगों को भी किया जाये शामिल

जबलपुर 12अप्रैल 2016: गांवों की तस्वीर बदलने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान की शुभारंभ डा. बाबा साहेब अम्बेडर की 125 वीं जयंती 14 अप्रैल से किया जा रहा हैं। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 45 दिन 31 मई तक चलेगा। ग्राम सभा में बुर्जुगों को अनिवार्यरुप से शामिल किया जाये।पुराने जल स्त्रोतों को चिन्हित करते हुए उनका जीर्ण उद्वार कराने पर चर्चा की जाये। ग्राम सभा में ग्रामीणों को अपनी बात करने का अवसर दिया जाये। जो भी ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिधिनिधियों की भी राय ली जाये। उक्त निर्देश सांसद राकेश सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में दिये।
 बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा पटेल, विधायक सुशील तिवारी, नंदनी मरावी, प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, वन्दना पटेल, विजयकांति पटेल, छोटी बाई कुंजाम, ताराबाई परस्ते, जनपद अध्यक्षों में जबलपुर जनपद के संजय पटेल, कुण्डम की आराधना महोबिया, मझौली की रुकमणि बाई कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर छोटे सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की ग्रामीणों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम स्तर पर पंपलेटों एवं मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों अभी ग्राम पंचायत भवन बन रहें हैं ऐसे स्थानों पर ग्राम पंचायत में मौजूद शासकीय भवन या फिर पेड के नीचे पंडाल लगाकर ग्राम सभा आयोजित की जाए। 
उन्होने अधिकारियों को यह भी कहा कि ग्राम विकास की कार्य योजना बनाते समय कार्य कौन किस योजना से होगा और उस कार्य पर कितनी राशि व्यय की जाएगी, इसकी जानकारी अनिवार्यरुप से ग्राम सभा में दी जाये। उन्होंने सभी जनप्रतिधिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जन सेवा करने का सर्वोत्तम अभियान है।
कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के उद्वेश को बताते हुए कहा कि  इस अभियान  के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ गांव का कैसे विकास होगा उस पर भी उनकी राय ली जाएगी। 
उन्होनें बताया कि ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर, क्लस्टर स्तर पर, जनपद स्तर पर एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की माॅनीटिरिंग करने के साथ-साथ ग्राम विकास की कार्ययोजना को मूर्त रुप दिया जाएगा। श्री चैधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान में कोई भी अधिकारी लापरवाही न करे। इस अभियान की राज्य स्तर से माॅनीटिरिंग की जा रही हैं और ग्राम सभाएं की निगरानी करने के लिए भी राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा भी जिले का भ्रमण किया जाएगा। 
कलेक्टर श्री चैधरी ने बैठक में बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर आयोजित ग्राम सभाओं में जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने का संकल्प लिया जायेगा ।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने अभियान की जानकारी पावर प्वाइन्ट के माध्यम से दी। ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में गाम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की जाएगी, आने वाले पांच वर्ष में ग्राम पंचायत में कौन कौन से कार्य किस-किस विभाग से किया जाना हैं ये प्रस्तावित किये जायेगें। द्वितीय ग्राम सभा में सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गरीबी रेखा के कार्ड बनाने, नाम काटने, आधार कार्ड बनाने, समग्र आई कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। तीसरी और अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास की तैयार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। 
ग्राम सभा में इन विन्दुओ पर होगी विस्तार से चर्चा-
ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों और हितग्राहीमूलक योजना में पात्रता के सत्यापन चर्चा, समग्र डाटाबेस तथा आधार पंजीयन, दिव्यांगों की पहचान तथा उन्हें आवश्यक उपकरण वितरण शिविर करने के कार्य, मनरेगा योजना के तहत रोजगार संवांद दिवस ,स्कूल चलें हम अभियान की तैयारी, शाला विकास योजना, छात्रवृत्ति वितरण, राशन कार्ड में पात्र सदस्यों को जोडे जाने, कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने और योजना से जुडनेे के लिए निर्धारित प्रक्रिया से अवगत करवाने, पशु स्वास्थ्य शिविर, आँगनवाडी चलो अभियान के प्रचार-प्रसार और सुपोषण अभियान की गतिविधियाँ भी होंगी। गाँवों में महिला स्व-सहायता एवं युवा उद्यमी सम्मलेन भी होंगे। महिला स्वास्थ्य शिविर की जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तर पर नियमित समीक्षा होगी।
स्वच्छ भारत अभियान के कार्य की समीक्षा- सांसद राकेश सिंह ने इस अवसर पर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण के कार्य की समीक्षा करते हुए अभियान में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।




मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment