न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 20 April 2016

20-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी जिला पंचायत अध्यक्ष
जबलपुर 20 अप्रैल 2016। जमशेदपुर झारखंड में चैबीस अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिधिनियों को शामिल किया जाना है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जमशेदपुर झारखंड में चैबीस अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जबलपुर जिले से जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, जनपद पंचायत कुण्डम की जनपद अध्यक्ष श्रीमती आराधना महोबिया, ग्राम पंचायत देवहरा की सरपंच श्रीमती सीताबाई, और ग्राम पंचायत जैतपुरी की सरपंच श्रीमती मायाबाई मरावी शामिल होगी। उक्त कार्यक्रम का जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होने श्री अग्रवाल को निर्देशित किया है कि वह सभी जनप्रतिनिधियों से संर्पक स्थापित कर कार्यक्रम में शामिल होने की समुचित व्यवस्था करे। 

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव की उपस्थिति में हुई ग्राम सभाएं
जबलपुर 20अप्रैल 2016। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह बघेल की उपस्थिति में आज ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत देवरी, सदाफल एवं ग्राम पंचायत जुझारी में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत के आश्रित गांवों में आने वाले पांच साल में प्राथमिकता के आधार पर होने वाले विकास की कार्ययोजना बनाने में मदद की। श्री बघेल ने ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों को गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। 
उन्होनें ग्रामीणों को बताया कि अब ग्राम विकास की जो कार्ययोजना में जो कार्य शामिल हो रहे हैं उन कार्यो को पूरा करने के लिए ही शासन द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कार्ययोजना में गांव के विकास के लिए कोई कार्य शेष न रहे। कार्य करने के लिए अब ग्राम पंचायतों के खातों में शासन द्वारा राशि जमा कराई जाएगी। 
चैबीस अप्रैल को न हो विद्युत की कटौती
जमशेदपुर से प्रधानमंत्री के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
जबलपुर 20 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री को लिखित में आदेश जारी किये है कि 24अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के सभी पंचायत के प्रतिनिधियों को संबांधित किया जाना हैं इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपलब्ध कराई जाये। जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में इस दिन विद्युत उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री जी का उदबोदन नहीं सुन पाने से संबंधित शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्व कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment