कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम पंचायतों में बनाये जाये माॅडल शौचालय
लंबित भुगतान शीघ्र पूरा किया जाये
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 07 अप्रैल 2016: गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में एक-एक माॅडल शौचालयों का निर्माण किया जाये, ताकि शौचालय निर्माण के कार्य में समानता रहे। शौचालयों के लंबित भुगतान शीघ्र किया जाये। ग्राम पंचायतों में जिन परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण किया जाना हैं या किया जा रहा हैं उनकी सूची ग्राम पंचायत भवन में चस्पा की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन शालाओं में शौचालय बने हैं उनकी नियमित साफ-सफाई की जाये। जिन शालाओं में शौचालय टूटे-फूटे हैं उनकी तत्काल मरम्मत कराई जाये।
श्रीमती पटेल ने महिला बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि लाडली लक्ष्मी योजना अब नये स्वरुप मे आ गई हैं लाडियों को अब एनएससी के स्थान पर एक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है और एनएससी जमा कराई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में एनएससी तो जमा कराई जा रही हैं लेकिन उन्हें इसकी पावती नही दी जा रही हैं जो भी आगनवाडी कार्यकर्ता या सहायिका एनएससी जमा कर रही हैं उन्हें यह निर्देश जारी किये जाये कि वह महिलाओं को उसकी पावती अनिवार्य रुप से दी जाये।
सहकारिता विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी खरीदी केन्द्रो पर तुलाई निःशुल्क की जाती है इस संबंध में सभी खरीदी केन्दों में बैनर लगाये जाये। खरीदी केन्द्रों पर किसानों से अनुचित व्यहार न किया जाये। बैठक में सभी सदस्यों सर्व सम्मति से गेंहू की शीघ्र खरीदी प्रारंभ करने का प्रस्ताव पारित कर जिला प्रशासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जिला पंचायत की गठित की गई सभी समितियों की बैठक में अनिवार्यरुप से उपस्थित रहे। जो अधिकारी समितियों की बैठक में उपस्थित नहीं होगें उनके विरुध्द कार्यवाही करने का प्रस्ताव परित कर शासन को प्रेषित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की दी जानकारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बैठक में सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जल संसाधन, मनरेगा, वाटरशेड एवं कुषि विभाग के अभिशरण से यह योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों में हो रही पानी की समस्या का निरारकण किया जाएगा। हर किसान के खेत को पर्याप्त मात्रा में पानी मिल सके यह इस योजना के मूल उद्वेश है। उन्होने बताया कि इस योजना का जिले में कृषि विभाग को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कहा कितने तालाब पराने हैं जिनका जीर्णउद्वार किया जाना हैं किनती नदियां हैं जिनके जल को हमें संरक्षित किया जाना है आदि की जानकारी के लिए विस्तार से इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
ग्राम उदय से भारत उदय अभियान से कराया अवगत- बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बैठक में सभी सदस्यों ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की जानकारी से भी अवगत कराया गया। उन्होनें सभी सदस्यों को बताया कि यह अभियान 14अप्रैल से प्रारंभ हो रहा हैं जो 31मई तक चलेगा। इस अवधि में ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में गाम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
उन्होनें बताया कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की जाएगी, आने वाले पांच वर्ष में ग्राम पंचायत में कौन कौन से कार्य किस-किस विभाग से किया जाना हैं ये प्रस्तावित किये जायेगें। द्वितीय ग्राम सभा में सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गरीबी रेखा के कार्ड बनाने, नाम काटने, आधार कार्ड बनाने, समग्र आई कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। तीसरी और अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास की तैयार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।
ये रहे मौजूद-जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, रामकृष्ण पटेल, शारदा यादव, उमाशंकर तिवारी, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह,उर्मिला दाहिया, छोटी बाई कुंजाम, ताराबाई परस्ते,निर्मला सिंह अधिकारियों जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी, जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल, डीपीसी,श्रीचतुर्वेदी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री शरद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
ग्राम उदय से होगा भारत उदय
जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण में अभियान की दी जानकारी
जबलपुर 7 अप्रैल 2016। जिले की सभी ग्राम पंचायतों में 14 अप्रैल से प्रारंभ हो रहे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के संबंध में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में महात्मा गांधी राज्य विकास प्रशिक्षण संस्थान आधारताल के प्रशिक्षित मास्टर टेनर्स द्वारा जानकारी दी गई कि इस अभियान को पूरे देश में एक साथ प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास की रुपरेखा तैयार की जानी है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि ग्राम विकास की रुपरेखा तैयार करने के लिए सबसे पहले ग्राम का सर्वे किया जाये। किस किस योजना से कितनी कितनी राशि के कार्य ग्राम के विकास के लिए जरुरी हैं उसकी जानकारी ली जाये। अब तक ग्राम पंचायतों में किये गये विकास की भी जानकारी रखी जाये। उन्होनें बताया कि यह अभियान सामाजिक सौहार्द और समरसता बनाने, पंचायत राज प्रणाली को मजबूत बनाने, ग्राम विकास और किसान-कल्याण तथा ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में लोगों की सहभागिता बनाने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
उन्होनें बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा हैं जो 31मई तक चलेगा। इस अवधि में ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में गाम सभाओं का आयोजन किया जाएगा, उन्होनें बताया कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की जाएगी, आने वाले पांच वर्ष में ग्राम पंचायत में कौन कौन से कार्य किस-किस विभाग से किया जाना हैं ये प्रस्तावित किये जायेगें। द्वितीय ग्राम सभा में सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गरीबी रेखा के कार्ड बनाने, नाम काटने, आधार कार्ड बनाने, समग्र आई कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। तीसरी और अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास की तैयार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।
प्रशिक्षण में महात्मा गांधी राज्य विकास प्रशिक्षण संस्थान आधारताल के उप संचालक ए.के अम्बर ने उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम विकास की कल्पना को साकार करना इस अभियान का मूल उद्वेश है। इस उद्वेश कों पूरा करने के लिए ग्रामीणों को ग्राम सभा के माध्यम से शासन की सभी विभागों की जानकारी उपलब्ध कराने के साथ-साथ इसका प्रचार प्रसार भी किया जाये।
उन्होनें बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम संसद में शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ ग्राम पंचायत की पाँच वर्षीय विकास की कार्य-योजना साकार करने के लिए ग्राम पंचाय स्तर से लेकर जिला स्तर पर अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रुप में नियुक्त किया गया है।
प्रशिक्षण में जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम, भूपेन्द मेहरा, डा.परवीन कुरैशी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी,सहायक यंत्री मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment