न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 6 April 2016

6-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
मनरेगा में श्रमिकों की आठ रुपये प्रतिदिवस बढी मजदूरी
159 के स्थान पर मिलेंगे 167 रुपये
जबलपुर 06 अप्रैल 2016:  महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अन्तर्गत कार्य कर रहे अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में 8 रुपये की वृध्दि करते हुए 159 रुपये से बढ़कर 167 रुपये प्रतिदिन हो गई है। 
जिला पंचायत जबलपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनान्तर्गत कार्य कर रहे श्रमिकों की मजदूरी भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 23मार्च 2016 के अनुसार महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी में 8 रुपये की प्रतिदिवस बढोत्तरी की गई है। अब मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों को प्रतिदिवस मजदूरी 159 के स्थान पर 167 रुपये दिये जाएगे।  
उन्होने  बताया कि अकुशल श्रमिकों को बढ़ी हुई मजदूरी 01 अप्रैल 2016से देय होगी। उल्लेखनीय है कि बढ़ी हुई मजदूरी से योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यो में न सिर्फ तेजी आएगी बल्कि श्रमिकों को ज्यादा से ज्यादा कार्य उपलब्ध होगे।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज

जबलपुर 06 अप्रैल 2016 । जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल गुरुवार को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 
मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment