कार्यालय, जिला पंचायत
जबलपुर
किसानों की आय
बढाने
ग्राम
सभा
में
बनी
कार्ययोजना
किसान ग्राम सभा
में
खनिज
विभाग
के
सचिव
एवं
जिला
पंचायत
की
मुख्य
कार्यपालन
अधिकारी
हुई
शामिल
जबलपुर
28 अप्रैल 2016। ग्राम
उदय से भारत
उदय अभियान के
तहत आज जनपद
पंचायत पनागर की ग्राम
पंचायत बम्हनौदा एवं कालाडूमर
में आयोजित किसान
ग्राम सभा में
कृषि को लाभ
का धंधा बनाने,
किसानों की फसलों
की पैदावार में
बढोत्तरी करने एवं
प्रत्येक किसान के खेतों
में सिंचाई के
लिए पानी उपलब्ध
कराने की कार्ययोजना
बनाई गई। ग्राम
पंचायत की बम्हनौदा
में सरपंच श्रीमती
सपना बैरागी एवं
कालाडूमर में सरपंच
राजेश कुमार कुर्मी
की अध्यक्षता तथा
जनपद पंचायत की
अध्यक्ष श्रीमती योगिता पटेल,
खनिज विभाग के
सचिव शिवशेखर शुक्ला,
जिला पंचायत की
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्रीमती हर्षिका सिंह की
उपस्थिति में आयोजित
ग्राम सभाओं में
किसानों को कृषि
विभाग के अधिकारियों
द्वारा कृषि विभाग
की विभिन्न योजनाओं
की जानकारी दी
गई।
खनिज
विभाग के सचिव
शिव शेखर शुक्ला
ने किसानों एवं
ग्रामीणों की एक-एक समस्याओं
को सुनते हुए
उनका मौके पर
ही निराकरण किया
। उन्होनें ग्रामीणों
से प्रथम ग्राम
सभा में ग्राम
विकास की बनाई
गई पांच वर्षीय
कार्ययोजना एवं द्वितीय
ग्राम सभा में
दी गई हितग्राहीमूलक
योजनाओं की जानकारी
ली। ग्रामीणों ने
बताया कि ग्राम
सभा में गरीबी
रेखा की सूची
का वाचन किया
गया और जो
लोग अपात्र हैं
उनके नाम गरीबी
रेखा की सूची
काटने एवं जो
लोग पात्र हैं
उनके नाम जोडनें
की भी कार्यवाही
की गई है।
इस
अवसर पर श्री शुक्ला
ने अधिकारियों को
निर्देशित करते हुए
कहा कि जिन
हितग्राहियों के यहां
पूर्व में शौचालय
बनाये गये थे
लेकिन वह वर्तमान
में उपयोग करने
योग्य नही हैं
ऐसे सभी हितग्राहियों
को चिन्हित किया
जाये और कार्ययोजना
बनाकर शासन को
प्रेषित की जाये,ताकि उन्हें
स्वच्छता कोष से
शौचालयों का निर्माण
करने के लिए
राशि उपलब्ध कराई
जा सके। श्री
शुक्ला ने कृषि
विभाग के अधिकारियों
को निर्देशित करते
हुए कहा कि
किसानों को उन्नत
किस्म की फसलें
उगाने के लिए
उन्हें बुआई के
पूर्व बीज उपलब्ध
कराया जाये,ताकि
समय पर बुआई
की जा सके।
जिला
पंचायत की मुख्य
कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका
सिंह ने ग्रामीणों
को खुले में
शौच न करने
एवं गांव को
खुले में शौच
मुक्त बनाने की
अपील की। उन्होनें
ग्राम पंचायत के
सभी गांवों को
खुले में शौच
मुक्त बनानें के
लिए अभियान चलाने
की बात कही।
किसान
ग्राम सभा में
कृषि विभाग के
अधिकारियों एवं कृषि
वैज्ञानिकों ने किसानों
को जानकारी देते
हुए बताया कि
वह कौन से
मौसम में कौन
सी फसल लगाकर
ज्यादा से ज्यादा
लाभ ले सकता
है। उन्हें सलाह
दी गई कि
वह अपने-अपने
खेत की मिटटी
की जांच अनिवार्य
रुप से कराये
ताकि कौन सी
खाद कितनी मात्रा
में डालना हैं
जिससे फसल की
पैदावार में बढोत्तरी
की जा सके।
ग्राम सभा में
किसानों को प्रधानमंत्री
फसल बीमा योजना
एवं प्रधानमंत्री सिंचाई
योजना की विस्तार
से जानकारी दी
गई। इस अवसर
पर किसानों से
अपील की खेतों
में फसल कटने
के बाद नरवाई
न जलायें। नरवाई
को जलाने से
भूमि की उर्वरता
कम हो जाती
हैं जिससे फसल
की पैदावार कम
हो जाती है।
खेतों में ज्यादा
से ज्यादा जैविक
खादों का उपयोग
करने को भी
कहा।
जनपद
पंचायत की मुख्य
कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम
सभा के प्रारंभ
में जानकारी देते
हुए बताया कि
कि ग्राम पंचायत
बम्हनौदा में तीन
ग्राम और शामिल
हैं जिनमें बैहर,बिजौरा एवं बिजौरी
शामिल है। ग्राम
पंचायत की कुल
1205 जनसंख्या हैं जिसमें
730 परिवार निवासरत है। ग्राम
पंचायत द्वारा 62 हितग्राहियों को
सामाजिक न्याय विभाग की
विभिन्न योजनाओं के तहत
पेंशन उपलब्ध कराई
जा रही है।162
परिवारों के मनरेगा
में जाबकार्ड बनाये
गये हैं जिनके
द्वारा योजना में हितग्राही
एवं सामूदायिक मूलक
कार्यो में कार्य
किया जा रहा
है। ग्राम पंचायत
द्वारा 44 मजदूरों को भवन
संनिर्माण योजना में लाभान्वित
किया जा रहा
है। ग्राम पंचायत
में 225 लोगों के नाम
गरीबी रेखा की
सूची शामिल किय
गये है। जिन्हे
खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा
रहा है। गत
दिवस की गई
ग्राम सभा में
कुछ लोगों ने
गरीबी रेखा की
सूची में नाम
जोडने के लिए
भी मौखिक रुप
से जानकारी दी
हैं जिनका सर्वे
कर सूची में
नाम जोडे जाएगे।
ग्राम
पंचायत कालाडूमर- ग्राम पंचायत
कालाडूमर में आयोजित
किसान ग्राम सभा
में खनिज
विभाग के सचिव
शिवशेखर शुक्ला ने किसानों
से महामाया एवं
क्रान्ति धान की
किस्म के स्थान
पर अन्य किस्मों
की धानों की
फसल उगाने की
सलाह दी।
कृषि
विभाग के अधिकारियों
द्वारा ग्राम सभा में
किसानों को उन्होंने
उन्नत खेती करने
की सलाह दी
गई।
ग्राम
पंचायत बघोडा- ग्राम पंचायत
बघोडा के सरपंच
मुकेश पटेल की
अध्यक्षता में आयोजित
ग्राम सभा में
जिला पंचायत की
मुख्य कार्यपालन अधिकारी
श्रीमती हर्षिका सिंह ने
किसान ग्राम सभा
में ग्रामीणों को
खुले में शौच
से मुक्त बनाने
एवं बनाये गये
शौचालयों का उपयोग
करने एवं ग्राम
पंचायत को खुले
में शौच मुक्त
बनान के लिए
अभियान चलाने की बात
की। उन्होनें महिलाओं
को जागरुक करते
हुए कहा कि
अपने अपने घरों
में अनिवार्य रुप
से शोचालयों का
निर्माण कर उसका
उपयोग करने से
परिवार स्वच्छ रहेगा एवं
विभिन्न प्रकार की होने
वाली बीमारियों से
मुक्ति मिलेगी।
मीडिया
अधिकारी
जिला
पंचायत जबलपुर





No comments:
Post a Comment