न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 2 May 2016

2-5-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
//समाचार//
ग्राम पंचायत बिलखरवा की बढेगी आय
दुकानों से वाणिज्य कर एवं ग्रामीणों से जिला जाएगा सफाई कर
ग्राम विकास की बनी कार्य योजना
जबलपुर 2 मई 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिलखरवा में आयोजित ग्राम सभा के प्रथम दिन प्रत्येक घर से कचरा एकत्र करने, गांव की सडकों एवं नालियों की साफ-सफाई करने ग्रामीणों से सफाई कर एवं दुकानों से वाणिज्य कर लेने का सर्व सम्मति से ग्रामीणों ने निर्णय लिया। ग्राम पंचायत के सर्वागीण विकास करने के लिए आने वाले वर्षों में ग्राम पंचायत में एक करोड रुपये से अधिक के कार्य स्वीकृत किये जाएगे। ग्राम सभा में गांव की साफ-सफाई नियमित रुप से करने के लिए एक सफाई कर्मी को नियुक्त करने एवं उसका भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा अर्जित की जाने वाली आय से करने का निर्णय का भी लिया गया। 
ग्राम पंचायत के सरपंच कृष्ण कुमार पटेल की अध्यक्षता एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह, सहायक यंत्री मुकेश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
नई बस्ती में लगेगी लाईट- मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना एवं इन्दिरा आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के नई बस्ती में आवास बनाये गये है वहां तत्काल विद्युत की व्यवस्था करने के लिए  ग्राम सभा में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। 
भीटा में खुलेगी प्राथमिक शाला- ग्राम पंचायत के आश्रित गांव भीटा में अभी केवल आंगनवाडी है गांव के बच्चे की पढाई करने के लिए एक प्राथमिक शाला खोलने का प्रस्ताव पारित करत हुए शासन को भेजने का निर्णय लिया गया।
इनसे भी ले कर- ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में बताया गया कि ग्राम पंचायत की सीमा में तीन निजी काॅलेज, पोट्रीफार्म एवं एक फेक्ट्ररी बनी हैं उनसे भी ग्राम पंचायत कर की वसूली कर ग्राम पंचायत की आय में बढोत्तरी करे। 
पंचों को दी जिम्मेदारी- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्राम पंचायत के सभी पंचों को अपने अपने वार्डो को खुले में शौच मुक्त बनाने की जिम्मेदारी सौपी है। उन्होने ग्राम सभा में मौजूद सभी ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। उन्होने ग्राम की जागरुक महिलाओं एवं पुरुषों की खुले में शौच करने वाले की निगरानी करने के लिए के अलग-अलग निगरानी दल भी गठित किये।
पडोसी के शौचालयों का करे उपयोग- उन्होनें ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि अभी जिन हितग्राहियों के घरों में शौचालय नहीे बन पाये हैं वह अपने पडोसी के यहां बने शौचालयों का उपयोग करे। 
जनपद सीईओं ने दी जानकारी- जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत में 425 परिवार निवासरत हैं। 425 परिवारों में से ग्राम पंचायत द्वारा 405 परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण कराया गया है,जिनका ग्रामीणों द्वारा उपयोग किया जा रहा है। उन्होनें ग्राम पंचायत के विकास की बनाई गयी कार्ययोजना में सी.सी.रोड निर्माण का कार्य 14वे वित्त से करने, तालाब निर्माण, शांतिधाम, कपिलधारा कूप निर्माण, निर्मलनीर, वृक्षारोपण, मेढ बंधान एवं पुराने जलस्त्रोतों का जीर्णउद्वार के कार्य मनरेगा से करने, जिन हितग्राहियों के यहां आवास नही हैं उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभान्वित करने, स्वच्छ भारत अभियान एवं ग्राम पंचायत की आय से सामूहिक स्वच्छता परिसर का निर्माण करने, शिक्षा विभाग से शाला का निर्माण करान सहित अन्य विभागों के कार्य ग्राम विकास की कार्ययोजना में शामिल किये गये है। 
श्री सिंह ने बताया कि ग्राम सभा के दूसरे दिन सभी को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ गरीबी रेखा में नाम जोडने एवं नाम काटने की जानकारी कल मंगलवार को आयोजित हाने वाली ग्राम सभा में दी जाएगी।


 मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment