ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की माॅनीटिरिंग करने अधिकारियों को दी जिम्मेदारियां
जबलपुर 09 अप्रैल 2016: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान माॅनीटिरिंग करने के लिए जनपदवार अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौपी गई है।
सौपी गई जिम्मेदारियों में जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैषी को जनपद पंचायत पनागर, कल्पना पाण्डेय को जनपद पंचायत पाटन, सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक को जनपद पंचायत जबलपुर, शैलेन्द्र अग्रवाल जनपद पंचायत षहपुरा, परियोजना अर्थषास्त्री बवीता कौल को जनपद पंचायत पंचायत कुण्डम, तकनीकी विषेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान को जनपद पंचायत सिहोरा एवं राजकुमार पटेल को जनपद पंचायत मझौली की जिम्मेदारी दी गई है।
ये अधिकारी अभियान के प्रारंभ होने से अभियान के अंत तक जनपद पंचायत क्षेत्र में होने वाली समस्त गतिविधियों की माॅनीटिरिंग करने के साथ-साथ ग्राम सभा के तीनों चरणों की रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेगे।
जिला पंचायत में कंटोल रुम एवं मीडिया सेल बनाया
जबलपुर 09 अप्रैल 2016: जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने 14 अप्रैल से प्रारंभ होकर 31मई तक चलने वाले ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के दिषा निर्देषों को निचले स्तर के अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए जिला पंचायत में कंटोल रुम एवं मीडिया सेल बनाया गया हैं।
उन्होने बताया कि कंटोल रुम में अभियान से जुडी सभी प्रकार की जानकारियों एकत्र करने के साथ-साथ षासन को जिले में की जा रही विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जानकारी की रिपोर्टिग भी की जाएगी। मीडिया सेल के माध्यम से अभियान का प्रचार -प्रसार के साथ-साथ अभियान से संबंधित जानकारी प्रिंट एवं इलेक्टानिक मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहंुचाने का कार्य किया जाएगा। कंटोल रुम का नोडल अधिकारी जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को बनाया गया हैं एवं मीडिया सेल का नोडल अधिकारी मीडिया अधिकारी ऋषिराज चढार को बनाया गया है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment