न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 4 April 2016

4-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने ग्यारह समितियों का हुआ गठन

 जबलपुर 4 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने,ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए जिला स्तर पर ग्यारह समितियों का गठन किया गया है। सभी समितियों के अलग-अलग कार्य भी सौपे गये है। इन समितियों में जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। 
ये समितियां न सिर्फ ग्राम पंचायतों में बनाये जा रहे शौचालय निर्माण कार्यो का अवलोकन करेगीं बल्कि कार्य में लापरवाही मिलने पर उसकी जांच कर रिपोर्ट जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौपेगी। बनाई गई समितियों में वैसे तो प्रत्येक समितियों का एक-एक नोडल अधिकारी बनाया गया हैं लेकिन इन सभी समितियों का नोडल अधिकारी जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी को एवं परियोजना अधिकारी जी.एस. तेकाम को नोडल अधिकारी बनाया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि गठित की गई समितियों में सम्पूर्ण समन्वयन कार्य समिति, विशेष कार्य समिति, अवशिष्ट प्रबंधन समिति, माॅनीटिरिंग एवं अनुश्रवण समिति, जनभागीदारी समिति, प्रशिक्षण एवं क्षमता वर्धन समिति, महिला समिति, बैंक संस्थाओं से समन्वय समिति, प्रचार प्रसार समिति, तकनीकी माॅनीटिरिंग एवं तकनीकी सहयोग समिति एवं शालेय महाविद्यालयीन संस्थाओं की भागीदारी समिति का गठन किया गया है।

सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7अप्रैल 2016 को

जबलपुर 4 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment