कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सीईओ जिला पंचायत ने तिघरा में महिलाओं को किया जागरुक
जबलपुर 1 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह आज अचानक जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत तिघरा पहुंची और ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हितग्राहियों के यहां बनायें जा रहे शौचालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद उन्होनें सामुदायिक भवन में महिलाओं को खुले में शौच न करने के लिए प्रेरित करते हुए गांव को खुले में शौच से मुक्त बनाने एवं गांव को साफ-स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने खुले में शौच करने से होने वाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जानकारी दी।
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत में 90 प्रतिशत परिवारों के यहां शौचालय बने हुए हैं जिनका उपयोग किया जा रहा है। शेष परिवारों के यहो इस माह के अंत तक शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर ग्राम पंचायत को खुलें में शौच से मुक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी, परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी सहित अन्य मौजूद रहे।
संभागीय हाट बाजार का किया निरीक्षण
जबलपुर 1 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन श्रीमती हर्षिका सिंह आज सौरभ कालोनी ;छुई खादानद्ध स्थित हाट बाजार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें संभागीय हाट बाजार को बढावा देने एवं इसका प्रचार - प्रसार के लिए सभी विभागीय कार्यक्रम करने का सुझाव दिया। इस हाट बाजार में 44 दुकाने, 4 फुड कोट एवं एक ओपन थियेटर है। संभागीय हाट बाजार में आगामी दिनों में स्व-सहायता समूहों के द्वारा बनाये गये उत्पादों का प्रर्दशन एवं विक्रय मेलों के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश चतुर्वेदी मौजूद रहे।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7अप्रैल 2016 को
जबलपुर 1 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment