कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल को
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल को दोपहर 2ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की जाएगा।
उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की माॅनीटिरिंग करेगे अधिकारी
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जबलपुर सूखा घोषित होने के कारण जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एंव माध्यमिक शालाओं,राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना के तहत संचालित शालाओं एवं सर्व शिक्षा अभियान की मदद से संचालित मदरसों में गर्मियों के अवकाश के दिनों में मध्यान्ह कार्यक्रम में प्रतिदिन मीनू के अनुसार छात्र-छात्राओं को पका हुआ स्वादिष्ट गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाये। माध्यान्ह भोजन समय पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध हो रहा है इसकी माॅनीटिरिंग करने के लिए प्रत्ये जनपद पंचायत में जिला स्तर से दो दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जबलपुर जिला सूखा घोषित होने के कारण जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में गर्मी के अवकाश के दौरान भी छात्र-छात्रओं को मध्यान्ह भेजन उपलब्ध कराने के शासन द्वारा निर्देश दिये गये है। शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला स्तर से शालाओं में छात्र-छात्राओं को समय पर पका हुआ स्वादिष्ट एवं गर्म खाना मिल रहा या नही इसकी माॅनीटिरिंग कराने के लिए भी जिला स्तर से प्रत्येक जनपद पंचायत में दो दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर के लिए महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.सी.त्रिपाठी एवं जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पंचायत पनागर के सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक आर.के. द्विवेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कुण्डम के लिए ग्रमीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक एक के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी,एवं जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, शहपुरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक दो कार्यपालन यंत्री जी.एस.खटीक, एवं जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, पाटन के लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेख मिश्रा, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, सिहोरा के लिए आदिवासी विकास विकाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन, जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, और जनपद पंचायत पंचायत मझौली के लिए उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री चैकसे और जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं।
उन्होने इन अधिकारियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की मानीटिरिंग के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की भी माॅनीटिरिंग करने के निर्देश दिये गये गये है।
परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर भी करेगी मध्यान्ह भोजन की माॅनीटिरिंग
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गर्मियों के अवकाश के दौरान शालाओं में उपलब्ध कराये जा रहे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की माॅनीटिरिंग करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारियों के साथ-साथ सुपरवाईजरों को भी जिम्मेदारी सौपी गई है।
उन्होनें महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों से शालाओं में प्रतिदिन की निरीक्षण का प्रतिवेदन लिया जाये।
खेल शिविर 1मई से प्रारंभ होगें
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सयुक्त तत्वाधान में 1मई से 15 जून तक ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में विभिन्न खेलों के शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल ने बताया कि जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जिले की शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों 1मई से 15 जून 2016 तक में 51 शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि इन शिविरों में खिलाडियों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों के संबंध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment