कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 29 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की जाएगा।
उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
रसोईयों को दिया प्रशिक्षण
जबलपुर 29 अप्रैल 2016। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिला स्तर के अधिकारियों ने गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र कुण्डम के सभाकक्ष में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों को खाना बनाते समय साफ-सफाई एवं खाद्यान्न का अच्छी तरह से रख-रखाव करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम ने रसोईयों को जानकारी देते हुए बताया कि खाना बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। खाना बनाने से पूर्व वर्तनों को अच्छी तरह से साफ किया जाये। हरी सब्जियों को बनाने से पूर्व अच्छी तरह से धोया जाये। तैयार की गई सब्जियों को ढककर रखा जाये। प्रशिक्षण देने वाली जिला स्तरीय टीम में टाक्स मैनेजर संध्या ताम्रकार, एवं रुपल तिवारी मिश्रा शामिल है।
जिला स्तरीय टीम ने अवकाश के दौरान शासकीय एवं माध्यमिक शाला अमझर, पडरिया, इमलई बैरागी एवं कुण्डम की शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शालाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार खाना दिया गया।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment