कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
साफ-सफाई को दे महत्व: पटेल
स्वास्थ्य समिति की बैठक में सभापति ने दिये निर्देश
जबलपुर 28 मार्च 2016। जिला पंचायत स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति की सदस्य स्वेता सिंह, निर्मला पटेल, रीताबाई पटेल, छोटीबाई कुंजाम, चिकित्सकों में डा. एम.एम. अग्रवाल, डा.एस. के. उपाध्याय,डा. प्रदीप अग्रवाल,मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
बैठक में समिति के सभापति ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जहां ए.एन.एम. एवं कम्पाउडरों के पद रिक्त है वहां उनकी तत्काल पदस्थापना की जाये। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अमगवां में शासकीय आवास में तत्काल सुधार का कार्य कराया जाये।
दिव्यांगों के घरों में बनेगें शौचालय
जबलपुर 28 मार्च 2016। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दिव्यांगों के यहां भी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय बनाये जाएगे। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने अपने कक्ष में स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के दौरान दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गांवों को खुलों में शौच मुक्त बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाये। गांव के लोगों को खुले में शौच न करने एवं गांव को खुलें में शौच मुक्त बनाने के लिए जिले के सभी नागरिकों से सुझाव चाहे गये है। सुझाव लिखित रुप जिला पंचायत में दे सकते है या फिर सोसल मीडिया के माध्यम से फेसबुक एवं वाटसऐप पर भी अपने सुझाव दे सकते है। उन्होने जिले के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शौचालय निर्माण की जनपदवार माॅनीटिरिगं करने के लिए एक सेल का भी गठन किया जाये। यह सेल निर्माण कार्य की जांच के साथ-साथ शौचालय निर्माण में आ रही समस्याओं का निराकरण भी करेगा।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7अप्रैल 2016 को
जबलपुर 28मार्च 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक 7 अप्रैल 2016 को दोपहर 12ः30 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में विगत बैठक का पालन प्रतिवेदन, महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, सहकारिता एवं उद्योग विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग के तहत प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं कृषि बीमा योजना पर चर्चा एवं जिला पंचायत में शिक्षा प्रकोष्ठ के गठन के संबंध में चर्चा की जाएगी।
उन्होने बताया कि उक्त बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment