न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 30 April 2016

30-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

ग्राम सभाओं में अनिवार्य रुप से उपस्थित रहे नोडल अधिकारीः जिला पंचायत अध्यक्ष
सामान्य सभा की बैठक में दिये निर्देश

जबलपुर 30अप्रैल 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 अप्रैल से 31 मई तक चरणबध्द तिथियों में आयोजित हो रही ग्राम सभाओं में ग्राम सभाओं के लिए चिन्हित किये गये सभी अधिकारी अनिवार्यरुप से ग्राम सभाओं में शामिल हो। ग्राम सभाओं में अनुपस्थित अधिकारियों के विरुध्द कडी से कडी कार्यवाही की जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की जो कार्ययोजना बनाई जा रही है, उसमें जनप्रतिनिध्यिों के द्वारा बताये जा रहे कार्यो को प्राथमिकता से शामिल किये जाये। ग्राम सभा के दूसरे दिन जिन लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची से काटे जा रहे है और जिन लोगों के नाम जोडे जा रहे हैं उनकी सूची ग्राम पंचायत में चस्पाा की जाये। तीसरी एवं अंतिम ग्राम सभा में प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत कृषि विभाग द्वारा प्रत्येक किसान के खेत तक पानी पहुंचाने के लिए जो कार्ययोजना बनाई जा रही हैं उनमें ग्राम पंचायत में उपलब्ध पुराने जल स्त्रोतों को जीर्णउद्वार करने के कार्य भी शामिल किये जाये। 
जिला पंचायत की अध्यक्ष ने की अपील- बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने जिला पंचायत एवं सभी जनपद पंचायतों के जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वह ग्राम उदय से भारत उउदय अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में चरणबध्द तिथियों में आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में अनिवार्यरुप से शामिल हो।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया ग्राम उदय से भारम उदय अभियान के तहत जिले में 14 अप्रैल से 31मई तक चरण बध्द तिथियों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्राम सभाओं की माॅनीटिरिंग राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ-साथ कलेक्टर द्वारा भी की जा रही है।  14 अप्रैल से आज 30 अप्रैल तक जिले की 516 ग्राम पंचायतों में से 259 ग्राम पंचायतों में तीन-तीन ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया है। 
उन्होने बताया कि अलग-अलग तिथियों में आयोजित की गई इन ग्राम सभाओं में अभी तक लगभग 25000 आवेदन प्राप्त हुए है। प्राप्त आवेदनों में लगभग 70 प्रशित आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित है, जिनमें गरीबी रेखा में नाम जोडने, जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने, नामांकन,ऋण पुस्तिका उपलब्ध कराने,के शामिल है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में पेंशन उपलब्ध कराने, मनरेगा में जाॅवकार्ड बनाने, आवास उपलब्ध करान,स्वच्छ भारत मिशन में शौचालयों का निर्माण कराने, कृषि विभाग में किसानों को उन्नत किस्म की फसलों के बीज, एवं खाद उपलब्ध कराने, महिला एंव बाल विकास विभाग के तहत बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ देने, स्कूल शिक्षा विभाग के तहत छात्रों को समय पर छात्रवृत्रि उपलब्ध कराने आदि के आवेदन प्राप्त हो रहे है। ग्राम सभाओं में प्राप्त हो रहे आवेदनों को ग्राम पंचायत में संधारित की जा पंजियों में पंजीबध्द करके संबंधित विभागों को आवेदनों का निराकरण करने के लिए प्रेषित किये जा रहे है। ग्राम सभाओ में इसके अलावा एक-एक शिकायत पंजी का अलग से संधारित की जा रही कि जिसमें ग्राम सभाओं के दौरान प्राप्त हो रही शिकायतों दर्ज की जा रही है। प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों पर संबंधित विभागों द्वारा क्या कार्यवाही की गई हैं कि जानकारी 23मई से 31 मई के मध्य आयोजित हाने वाली विशेष ग्राम सभाओं में प्रकरण बार आवेदको को दी जायेगी।
आज से गांवों में बनाये जायेगें माॅडल शौचालय- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत एक मई से जिले के प्रत्येक गांव में एक-एक माॅडल शौचालय बनाने का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। गांव में बनाये जा रहे माॅडल शौचालय को देखकर ही गांव में जिन हितग्राहियों के यहां अभी तक शौचालयो का निर्माण नही किया गया हैं उनके यहां एक रुप में शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा।
ये रहे उपस्थित- जिला पंचायत की अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में नन्हेलाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, विजकांति पटेल,वन्दना पटेल, जमुना मरावी, अपर्णा सिंह, छोटी बाई कुजांम, जनपद पंचायत जबलपुर के अध्यक्ष संजय पटेल, कुण्डम आराधना महोबिया औश्र मझौली की जनपद अध्यक्ष रुकमणि बाई अधिकारियों सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक श्री मरावी,जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद रहे।




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


Friday, 29 April 2016

29-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 29 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल शनिवार को दोपहर 2ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की जाएगा। 
उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
रसोईयों को दिया प्रशिक्षण
जबलपुर 29 अप्रैल 2016। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिला स्तर के अधिकारियों ने गत दिवस जनपद शिक्षा केन्द्र कुण्डम के सभाकक्ष में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयों को खाना बनाते समय साफ-सफाई एवं खाद्यान्न का अच्छी तरह से रख-रखाव करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
 मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की जिला स्तरीय टीम ने रसोईयों को जानकारी देते हुए बताया कि खाना बनाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान दिया जाये। खाना बनाने से पूर्व वर्तनों को अच्छी तरह से साफ किया जाये। हरी सब्जियों को बनाने से पूर्व अच्छी तरह से धोया जाये। तैयार की गई सब्जियों को ढककर रखा जाये। प्रशिक्षण देने वाली जिला स्तरीय टीम में टाक्स मैनेजर संध्या ताम्रकार, एवं रुपल तिवारी मिश्रा शामिल है। 
जिला स्तरीय टीम ने अवकाश के दौरान शासकीय एवं माध्यमिक शाला अमझर, पडरिया, इमलई बैरागी एवं कुण्डम की शालाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शालाओं में उपस्थित छात्र-छात्राओं को मीनू के अनुसार खाना दिया गया।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Thursday, 28 April 2016

News & Photo.28.04.2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
किसानों की आय बढाने ग्राम सभा में बनी कार्ययोजना
किसान ग्राम सभा में खनिज विभाग के सचिव एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हुई शामिल
जबलपुर 28 अप्रैल 2016 ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आज जनपद पंचायत पनागर की ग्राम पंचायत बम्हनौदा एवं कालाडूमर में आयोजित किसान ग्राम सभा में कृषि को लाभ का धंधा बनाने, किसानों की फसलों की पैदावार में बढोत्तरी करने एवं प्रत्येक किसान के खेतों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की कार्ययोजना बनाई गई। ग्राम पंचायत की बम्हनौदा में सरपंच श्रीमती सपना बैरागी एवं कालाडूमर में सरपंच राजेश कुमार कुर्मी की अध्यक्षता तथा जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती योगिता पटेल, खनिज विभाग के सचिव शिवशेखर शुक्ला, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह की उपस्थिति में आयोजित ग्राम सभाओं में किसानों को कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
खनिज विभाग के सचिव शिव शेखर शुक्ला ने किसानों एवं ग्रामीणों की एक-एक समस्याओं को सुनते हुए उनका मौके पर ही निराकरण किया उन्होनें ग्रामीणों से प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की बनाई गई पांच वर्षीय कार्ययोजना एवं द्वितीय ग्राम सभा में दी गई हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सभा में गरीबी रेखा की सूची का वाचन किया गया और जो लोग अपात्र हैं उनके नाम गरीबी रेखा की सूची काटने एवं जो लोग पात्र हैं उनके नाम जोडनें की भी कार्यवाही की गई है।
इस अवसर पर श्री शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन हितग्राहियों के यहां पूर्व में शौचालय बनाये गये थे लेकिन वह वर्तमान में उपयोग करने योग्य नही हैं ऐसे सभी हितग्राहियों को चिन्हित किया जाये और कार्ययोजना बनाकर शासन को प्रेषित की जाये,ताकि उन्हें स्वच्छता कोष से शौचालयों का निर्माण करने के लिए राशि उपलब्ध कराई जा सके। श्री शुक्ला ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उन्नत किस्म की फसलें उगाने के लिए उन्हें बुआई के पूर्व बीज उपलब्ध कराया जाये,ताकि समय पर बुआई की जा सके।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने ग्रामीणों को खुले में शौच करने एवं गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की अपील की। उन्होनें ग्राम पंचायत के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त बनानें के लिए अभियान चलाने की बात कही।
 किसान ग्राम सभा में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि वह कौन से मौसम में कौन सी फसल लगाकर ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकता है। उन्हें सलाह दी गई कि वह अपने-अपने खेत की मिटटी की जांच अनिवार्य रुप से कराये ताकि कौन सी खाद कितनी मात्रा में डालना हैं जिससे फसल की पैदावार में बढोत्तरी की जा सके। ग्राम सभा में किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री सिंचाई योजना की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर किसानों से अपील की खेतों में फसल कटने के बाद नरवाई जलायें। नरवाई को जलाने से भूमि की उर्वरता कम हो जाती हैं जिससे फसल की पैदावार कम हो जाती है। खेतों में ज्यादा से ज्यादा जैविक खादों का उपयोग करने को भी कहा।
जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम सभा के प्रारंभ में जानकारी देते हुए बताया कि कि ग्राम पंचायत बम्हनौदा में तीन ग्राम और शामिल हैं जिनमें बैहर,बिजौरा एवं बिजौरी शामिल है। ग्राम पंचायत की कुल 1205 जनसंख्या हैं जिसमें 730 परिवार निवासरत है। ग्राम पंचायत द्वारा 62 हितग्राहियों को सामाजिक न्याय विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।162 परिवारों के मनरेगा में जाबकार्ड बनाये गये हैं जिनके द्वारा योजना में हितग्राही एवं सामूदायिक मूलक कार्यो में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत द्वारा 44 मजदूरों को भवन संनिर्माण योजना में लाभान्वित किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में 225 लोगों के नाम गरीबी रेखा की सूची शामिल किय गये है। जिन्हे खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। गत दिवस की गई ग्राम सभा में कुछ लोगों ने गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडने के लिए भी मौखिक रुप से जानकारी दी हैं जिनका सर्वे कर सूची में नाम जोडे जाएगे।
ग्राम पंचायत कालाडूमर- ग्राम पंचायत कालाडूमर में आयोजित किसान ग्राम सभा में  खनिज विभाग के सचिव शिवशेखर शुक्ला ने किसानों से महामाया एवं क्रान्ति धान की किस्म के स्थान पर अन्य किस्मों की धानों की फसल उगाने की सलाह दी।
कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा में किसानों को उन्होंने उन्नत खेती करने की सलाह दी गई।
ग्राम पंचायत बघोडा- ग्राम पंचायत बघोडा के सरपंच मुकेश पटेल की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने किसान ग्राम सभा में ग्रामीणों को खुले में शौच से मुक्त बनाने एवं बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने एवं ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनान के लिए अभियान चलाने की बात की। उन्होनें महिलाओं को जागरुक करते हुए कहा कि अपने अपने घरों में अनिवार्य रुप से शोचालयों का निर्माण कर उसका उपयोग करने से परिवार स्वच्छ रहेगा एवं विभिन्न प्रकार की होने वाली बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।      


मीडिया अधिकारी
जिला पंचायत जबलपुर






Monday, 25 April 2016

25-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल को
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 30 अप्रैल को दोपहर 2ः00 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। 
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करने के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की समीक्षा की जाएगा। 
उन्होने बताया कि यह बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की माॅनीटिरिंग करेगे अधिकारी
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जबलपुर सूखा घोषित होने के कारण जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एंव माध्यमिक शालाओं,राष्ट्रीय बालश्रम परियोजना के तहत संचालित शालाओं एवं सर्व शिक्षा अभियान की मदद से संचालित मदरसों में गर्मियों के अवकाश के दिनों में मध्यान्ह कार्यक्रम में प्रतिदिन मीनू के अनुसार छात्र-छात्राओं को पका हुआ स्वादिष्ट गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाये। माध्यान्ह भोजन समय पर छात्र-छात्राओं को उपलब्ध हो रहा है इसकी माॅनीटिरिंग करने के लिए प्रत्ये जनपद पंचायत में जिला स्तर से दो दो नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जबलपुर जिला सूखा घोषित होने के कारण जिले की समस्त शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में गर्मी के अवकाश के दौरान भी छात्र-छात्रओं को मध्यान्ह भेजन उपलब्ध कराने के शासन द्वारा निर्देश दिये गये है। शासन के निर्देशों के परिपालन में जिला स्तर से शालाओं में छात्र-छात्राओं को समय पर पका हुआ स्वादिष्ट एवं गर्म खाना मिल रहा या नही इसकी माॅनीटिरिंग कराने के लिए भी जिला स्तर से प्रत्येक जनपद पंचायत में दो दो अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उन्होनें बताया कि जनपद पंचायत जबलपुर के लिए महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.सी.त्रिपाठी एवं जिला पंचायत की सहायक परियोजना अधिकारी सीमा पाठक, जनपद पंचायत पनागर के सर्व शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक आर.के. द्विवेदी, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी, कुण्डम के लिए ग्रमीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक एक के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी,एवं जिला पंचायत की परियोजना अर्थशास्त्री बबीता कोल, शहपुरा के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा क्रमांक दो कार्यपालन यंत्री जी.एस.खटीक, एवं जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल, पाटन के लिए जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी अखिलेख मिश्रा, जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी कल्पना पाण्डेय, सिहोरा के लिए आदिवासी विकास विकाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन, जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजेन्द्र सिंह चैहान, और जनपद पंचायत पंचायत मझौली के लिए उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री चैकसे और जिला पंचायत के तकनीकी विशेषज्ञ राजकुमार पटेल को नोडल अधिकारी बनाया गया हैं। 
उन्होने इन अधिकारियों को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की मानीटिरिंग के साथ-साथ ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की भी माॅनीटिरिंग करने के निर्देश दिये गये गये है।
परियोजना अधिकारी एवं सुपरवाईजर भी करेगी मध्यान्ह भोजन की माॅनीटिरिंग
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गर्मियों के अवकाश के दौरान शालाओं में उपलब्ध कराये जा रहे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम की माॅनीटिरिंग करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारियों के साथ-साथ सुपरवाईजरों को भी जिम्मेदारी सौपी गई है। 
उन्होनें महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि परियोजना अधिकारियों एवं सुपरवाईजरों से शालाओं में प्रतिदिन की निरीक्षण का प्रतिवेदन लिया जाये।
खेल शिविर 1मई से प्रारंभ होगें
जबलपुर 25 अप्रैल 2016। ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सयुक्त तत्वाधान में 1मई से 15 जून तक ग्रामीण एवं शहरीय क्षेत्रों में विभिन्न खेलों के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
जिला शिक्षा अधिकारी सतीश अग्रवाल ने बताया कि जिले की खेल प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए जिले की शहरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों 1मई से 15 जून 2016 तक में 51 शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 
उन्होने बताया कि इन शिविरों में खिलाडियों को विभिन्न खेलों के प्रशिक्षकों द्वारा खेल की बारीकियों के संबंध में जानकारी देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।


मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

Wednesday, 20 April 2016

20-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम में शामिल होगी जिला पंचायत अध्यक्ष
जबलपुर 20 अप्रैल 2016। जमशेदपुर झारखंड में चैबीस अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के सभी पंचायत प्रतिनिधियों को संबोधित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के प्रतिधिनियों को शामिल किया जाना है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि जमशेदपुर झारखंड में चैबीस अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायत दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में जबलपुर जिले से जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल, जनपद पंचायत कुण्डम की जनपद अध्यक्ष श्रीमती आराधना महोबिया, ग्राम पंचायत देवहरा की सरपंच श्रीमती सीताबाई, और ग्राम पंचायत जैतपुरी की सरपंच श्रीमती मायाबाई मरावी शामिल होगी। उक्त कार्यक्रम का जिला पंचायत के सहायक परियोजना अधिकारी शैलेन्द्र अग्रवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होने श्री अग्रवाल को निर्देशित किया है कि वह सभी जनप्रतिनिधियों से संर्पक स्थापित कर कार्यक्रम में शामिल होने की समुचित व्यवस्था करे। 

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव की उपस्थिति में हुई ग्राम सभाएं
जबलपुर 20अप्रैल 2016। अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के सचिव विनोद सिंह बघेल की उपस्थिति में आज ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत जनपद पंचायत कुण्डम की ग्राम पंचायत देवरी, सदाफल एवं ग्राम पंचायत जुझारी में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। उन्होंने ग्राम सभाओं में ग्राम पंचायत एवं ग्राम पंचायत के आश्रित गांवों में आने वाले पांच साल में प्राथमिकता के आधार पर होने वाले विकास की कार्ययोजना बनाने में मदद की। श्री बघेल ने ग्राम सभाओं में उपस्थित ग्रामीणों को गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले में शौच न करने की शपथ दिलाई। 
उन्होनें ग्रामीणों को बताया कि अब ग्राम विकास की जो कार्ययोजना में जो कार्य शामिल हो रहे हैं उन कार्यो को पूरा करने के लिए ही शासन द्वारा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। कार्ययोजना में गांव के विकास के लिए कोई कार्य शेष न रहे। कार्य करने के लिए अब ग्राम पंचायतों के खातों में शासन द्वारा राशि जमा कराई जाएगी। 
चैबीस अप्रैल को न हो विद्युत की कटौती
जमशेदपुर से प्रधानमंत्री के संबोधन का होगा सीधा प्रसारण
जबलपुर 20 अप्रैल 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री को लिखित में आदेश जारी किये है कि 24अप्रैल राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के सभी पंचायत के प्रतिनिधियों को संबांधित किया जाना हैं इस दिन ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपलब्ध कराई जाये। जिले की किसी भी ग्राम पंचायत में इस दिन विद्युत उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री जी का उदबोदन नहीं सुन पाने से संबंधित शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के विरुद्व कडी से कडी कार्यवाही की जाएगी।



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर

Monday, 18 April 2016

18-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
अपात्र लोगों के कटेगें गरीबी रेखा की सूची से नाम
उडना सडक की ग्राम सभा में सर्वसम्मति से हुआ प्रस्ताव पारित
ग्राम सभा में हितग्राही मूलक योजनाओं की दी जानकारी
जबलपुर 18 अप्रैल 2016: ग्राम पंचायत उडना सडक में ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत दूसरे दिन आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्राम सभा में गरीबी रेखा की सूची का वाचन किया गया और सूची मेें अपात्र पाये गये 28 लोगों के नाम सूची से हटाने एवं 8 लोगों के नाम गरीबी रेखा में जोडने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति हर्षिका सिंह की उपस्थिति में एवं सरपंच श्री प्रदीप पटेल की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई। श्रीमति सिंह ग्राम पंचायत उडना सडक से पूर्व ग्राम पंचायत नुनसर में आयोजित की गई ग्राम सभा में भी शामिल हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी जीएस तेकाम, डाॅ. परवीन कुरैशी मौजूद रही।
हितग्राही मूलक योजनाओं की दी जानकारी
ग्राम सभा में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्रामीणों को एक दिन पहले ग्रामवासियों द्वारा ग्राम विकास की बनाई गई कार्य योजना के संबंध में जानकारी ली और उसे प्राथमिकता के आधार पर कार्यो को पूरा करने को कहा। उन्होने आज आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इंदिरा आवास योजना का नाम अब बदल कर प्रधानमंत्री आवास योजना हो गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना में एक दिवस की मजदूरी 158 रू से बढाकर 167 रू हो गई है। स्वच्छ भारत अभियान के तहत हितग्राहियों द्वारा स्वयं शौचालयों का निर्माण करने पर उन्हें शासन द्वारा 12 हजार रू की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत हितग्राही को आवास बनाने के लिए पट्टा एवं बैंक से ऋण उपलब्ध कराये जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूहों का गठन कर उन्हं स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत पढे लिखे युवाओं के लिए स्वयं के उद्योग लगाने के लिए बैंक द्वारा ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने ग्राम सभा में महिलाओं को प्रेरित करते हुए गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की अपील की जिन परिवारों के यहां शौचालयों का निर्माण हो चुका है वह शौचालयों का प्रयोग करें एवं जिन हितग्राहियों के यहां अभी शौचालय नहीं बने है उनके यहां शीघ्र ही शौचालयों का निर्माण किया जाये। श्रीमति सिंह ने सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक को निर्देशित करते हुए कहा कि जिस ग्राम पंचायत की ग्राम विकास की कार्य योजना सबसे अच्छी बनाई जावेगी उस ग्राम पंचायत को पुरूस्कृत किया जावेगा। 
नलजल योजना से घर घर पहुंच रहा पानी
ग्राम पंचायत नुनसर में नलजल योजना से गांव के सभी घरों में पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा ग्राम पंचायत को प्रतिमाह 100 रू जलकर के रूप में उपलब्ध कराये जाते है। जिला पंचायत की मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत की आय में वृद्धि करने के लिए ग्राम पंचायत में बनाई गई दुकानों से कर वसूल करने एवं ग्रामीणों से सफाई कर लेने की भी बात कही जिस पर सभी लोगों ने सहमति व्यक्त की ।
आज होगी किसान ग्राम सभा
 ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत आयोजित की जा रही ग्राम सभाओं में प्रथम दिन ग्राम विकास की कार्य योजना को मूर्तरूप दिया गया। दूसरे दिन ग्रामीणों को ग्राम सभा के माध्यम से हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ साथ गरीबी रेखा की सूची में नाम जोडने एवं काटने की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई तीसरे दिन हर खेत को पानी उपलब्ध कराने के लिए किसान ग्राम सभा का आयोजन किया जायेगा जिसमे किसानों के खेतों तक पानी उपलब्ध कराने की पांच वर्ष की कार्य योजना बनाई जावेगी एवं किसानों से जुडी समस्याएं भी सुनी जायेगी। 



मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर


Tuesday, 12 April 2016

12-4-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ग्राम विकास की कार्ययोजना में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिनिध्यिों की भी ले राय
ग्राम पंचायत मुख्यालय पर सुबह 11:00 से 4 बजे के मध्य होगी ग्राम सभायें 
ग्राम सभा में बुर्जुगों को भी किया जाये शामिल

जबलपुर 12अप्रैल 2016: गांवों की तस्वीर बदलने के लिए जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम उदय से भारत अभियान की शुभारंभ डा. बाबा साहेब अम्बेडर की 125 वीं जयंती 14 अप्रैल से किया जा रहा हैं। गाँवों के समग्र विकास का यह अभियान 45 दिन 31 मई तक चलेगा। ग्राम सभा में बुर्जुगों को अनिवार्यरुप से शामिल किया जाये।पुराने जल स्त्रोतों को चिन्हित करते हुए उनका जीर्ण उद्वार कराने पर चर्चा की जाये। ग्राम सभा में ग्रामीणों को अपनी बात करने का अवसर दिया जाये। जो भी ग्राम विकास की कार्ययोजना तैयार करने में ग्रामीणों के साथ-साथ जनप्रतिधिनिधियों की भी राय ली जाये। उक्त निर्देश सांसद राकेश सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में दिये।
 बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष मनोरमा पटेल, विधायक सुशील तिवारी, नंदनी मरावी, प्रतिभा सिंह, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगीलाल मरावी, सदस्यों में रामकृष्ण पटेल, वन्दना पटेल, विजयकांति पटेल, छोटी बाई कुंजाम, ताराबाई परस्ते, जनपद अध्यक्षों में जबलपुर जनपद के संजय पटेल, कुण्डम की आराधना महोबिया, मझौली की रुकमणि बाई कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर कलेक्टर छोटे सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सांसद ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की ग्रामीणों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए ग्राम स्तर पर पंपलेटों एवं मुनादी के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाये। जिन ग्राम पंचायतों अभी ग्राम पंचायत भवन बन रहें हैं ऐसे स्थानों पर ग्राम पंचायत में मौजूद शासकीय भवन या फिर पेड के नीचे पंडाल लगाकर ग्राम सभा आयोजित की जाए। 
उन्होने अधिकारियों को यह भी कहा कि ग्राम विकास की कार्य योजना बनाते समय कार्य कौन किस योजना से होगा और उस कार्य पर कितनी राशि व्यय की जाएगी, इसकी जानकारी अनिवार्यरुप से ग्राम सभा में दी जाये। उन्होंने सभी जनप्रतिधिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि यह अभियान जन सेवा करने का सर्वोत्तम अभियान है।
कलेक्टर महेशचंद्र चैधरी ने ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के उद्वेश को बताते हुए कहा कि  इस अभियान  के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर सभी योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ-साथ गांव का कैसे विकास होगा उस पर भी उनकी राय ली जाएगी। 
उन्होनें बताया कि ग्राम सभाओं के आयोजन कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर, क्लस्टर स्तर पर, जनपद स्तर पर एवं जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों द्वारा ग्राम सभा की माॅनीटिरिंग करने के साथ-साथ ग्राम विकास की कार्ययोजना को मूर्त रुप दिया जाएगा। श्री चैधरी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस अभियान में कोई भी अधिकारी लापरवाही न करे। इस अभियान की राज्य स्तर से माॅनीटिरिंग की जा रही हैं और ग्राम सभाएं की निगरानी करने के लिए भी राज्य स्तर के अधिकारियों द्वारा भी जिले का भ्रमण किया जाएगा। 
कलेक्टर श्री चैधरी ने बैठक में बताया कि ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर आयोजित ग्राम सभाओं में जिले को खुले में शौच से मुक्त बनाने का संकल्प लिया जायेगा ।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने अभियान की जानकारी पावर प्वाइन्ट के माध्यम से दी। ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में गाम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि प्रथम ग्राम सभा में ग्राम विकास की कार्ययोजना बनाने पर चर्चा की जाएगी, आने वाले पांच वर्ष में ग्राम पंचायत में कौन कौन से कार्य किस-किस विभाग से किया जाना हैं ये प्रस्तावित किये जायेगें। द्वितीय ग्राम सभा में सभी हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। गरीबी रेखा के कार्ड बनाने, नाम काटने, आधार कार्ड बनाने, समग्र आई कार्ड बनाने का कार्य भी किया जाएगा। तीसरी और अंतिम ग्राम सभा में ग्राम विकास की तैयार की कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी। 
ग्राम सभा में इन विन्दुओ पर होगी विस्तार से चर्चा-
ग्राम सभा में ग्राम पंचायत की परिसंपत्तियों और हितग्राहीमूलक योजना में पात्रता के सत्यापन चर्चा, समग्र डाटाबेस तथा आधार पंजीयन, दिव्यांगों की पहचान तथा उन्हें आवश्यक उपकरण वितरण शिविर करने के कार्य, मनरेगा योजना के तहत रोजगार संवांद दिवस ,स्कूल चलें हम अभियान की तैयारी, शाला विकास योजना, छात्रवृत्ति वितरण, राशन कार्ड में पात्र सदस्यों को जोडे जाने, कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देने और योजना से जुडनेे के लिए निर्धारित प्रक्रिया से अवगत करवाने, पशु स्वास्थ्य शिविर, आँगनवाडी चलो अभियान के प्रचार-प्रसार और सुपोषण अभियान की गतिविधियाँ भी होंगी। गाँवों में महिला स्व-सहायता एवं युवा उद्यमी सम्मलेन भी होंगे। महिला स्वास्थ्य शिविर की जिला, अनुभाग और विकासखंड स्तर पर नियमित समीक्षा होगी।
स्वच्छ भारत अभियान के कार्य की समीक्षा- सांसद राकेश सिंह ने इस अवसर पर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाये जा रहे शौचालय निर्माण के कार्य की समीक्षा करते हुए अभियान में आ रही समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये।




मीडिया अधिकारी 
जिला पंचायत जबलपुर