कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
ऐप्रिन पहनकर कर रसोईयां बना रहे खाना
जबलपुर 16 दिसम्बर 2016। मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिले के सभी शासकीय एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोईयां नीली रंग की ऐप्रिन एवं टोपी पहनकर किचिन में खाना बना रहे है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के जिले के सभी शासकीय एवं माध्यमिक शालाओं में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से मध्यान्ह भोजन बनाने वाले सभी रसोईयां को खाना बनाने के लिए ऐप्रिन एवं टोपी उपलब्ध कराये गये है। सभी उपलब्ध कराई गई सामग्री को पहनकर ही रसोईयां किचिन शेड में खाना बनाने के निर्देश दिये गये है। बिना ऐप्रिन एवं टोपी पहने किचिनशेड रसोईयां खाना बनाते पाये जाने पर संबंधित रसोईयां के साथ-साथ समूह पर भी कार्यवाही की जायगी।
निरीक्षण में ऐप्रिन पहनकर खाना बनाते मिले रसोईयां -मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम टास्क मैनेजर रुपल तिवारी, संध्या ताम्रकार एवं क्वालिटी माॅनीटर राकेश श्रीवास्तव ने जनपद पंचायत शहपुरा के शासकीय प्राथमिक शाला बिजौरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला के रसोईयां ऐप्रिन, टोपी एवं पहनकर खाना बनाते हुए मिले।
आंगनवाडी कार्यकर्ता घर-घर दे रही जानकारी
जबलपुर 16 दिसम्बर 2016ः- नर्मदा के किनारे वाले सभी गांवों में आगंनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं ग्रामीणों को नमामि देवी नर्मदा यात्रा की जानकारी घर-घर पहुंच कर दे रही है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को नमामि देवी नर्मदा यात्रा उनके गांवों में कब पहुच रही है यह जानकारी आंगनवाडी की कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के माध्यम से घर-घर जाकर पहुंचाई जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को यात्रा की जानकारी उपलब्ध कराने, यात्रा में शामिल होने के लिए के प्रेरित करने स्वंय-सेवी संस्थाओं के माध्यम से कार्यक्रम भी किये जा रहे है।
ग्रामीणों को यात्रा की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक न्याय विभाग के कलापथक दल के माध्यम से जागरुक कार्यक्रम एवं शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रैलियां व प्रभात फेरी निकाली जा रही है।
श्रीमती सिंह ने बताया कि नर्मदा के किनारे वालें गांवों में प्रतिदिन जिला स्तर के अधिकारी पहुंच कर चैपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण कर रहे है। चैपाल के माध्यम से ग्रामीणों को गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने एवं घाटों की निरंतर साफ-सफाई रखने के लिए जागरुक किया जा रहा है।
आंतरिक पथ से आना जाना हुआ आसान
जबलपुर 16दिसम्बर 2016- महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना एवं पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण मद से जबलपुर जिले की जनपद पंचायत सिहोरा के अन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत रजगवां में बनाई गई सीमेंट काॅक्रीट से गांव में आना जाना आसान हो गया है। गांव में सी.सी.रोड बनाने से हमेशा कीचड और गंदगी से गांव में मलेरिया व अन्य होने वाली अनेक प्रकार की बीमारियों कम हो रही है। 03 लाख 18 हजार की लागत से गांव में बनाई गई सी.सी. रोड से गांव में खुशी की लहर दौड गई है ।
यहाॅ के सरपंच लक्ष्मी नारायण पटैल बताते है कि मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना ग्रामीण क्षेत्रांे के विकास में महत्वपूर्ण भूमि अदा कर रहा है। मनरेगा से मजदूरों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया जाता है तो पंच परमेश्वर येाजना राशि से सीमेंट व रेत गिट्टी इत्यादि सामग्री से गांव में सी.सी. रोडा व नालियां बनाई जा रही है। सी.सी. रोड व नालियों से एक तो गांव साफ सुथरा हो गया है वही बरसात के समय गांव में आने -जाने में जो कीचड की वजह से परेशानी होती थी उसमें भी मुक्ति मिल गई हैै।
मनरेगा व पंच परमेश्वर योजना के अभिशरण से 03 लाख 18 हजार की लागत से 140 मीटर लंबी रामचरण के मकान से रामदीन के मकान तक सीेमेटं काॅक्रीट स्वीकृत की गई थी जो नवम्बर माह में पूर्ण हुई। इस कार्य में 26 जाॅबकार्ड धारी परिवारों को गांव में ही काम उपलब्ध कराया गया है।
उपसरपंच व पंच ने बताया कि में उपयंत्री एस.के.असाटी की उपस्थिति में सी.सी. का कार्य प्रारंभ किया गया और उनके ही मार्गदर्शन में कार्य पूर्ण किया गया। गांव में सीसी रोड बना से गांव के सभी लोग खुश है।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर












