न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 15 November 2016

15-11-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
आंगनवाडी कार्यकर्ता बनेगी स्वच्छता की सहेली

जबलपुर 15 नवम्बर 2016। गांवों को खुलें में शौच मुक्त बनाने एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिए आंगनवाडी की कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की सहेली बनाया जा रहा है। गांवों में ग्रामीणों को स्वच्छता की जानकारी देने के लिए गांव की पढी लिखी महिलाओं एवं पुरुषों को जिम्मेदारी सौपने की नई पहल की जा रही है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि आंगनवाडी की सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता की सहेली और गांव की सबसे ज्यादा पढी लिखी महिला और पुरुष को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए को एक नई पहल की जा रही है। 
उन्होंने बताया कि अभी तक हम सब अधिकारी गांवों में जाते हैं तो सीधें वहां के सरपंच, सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों से गांवों की जानकारी लेते है, लेकिन अब हम स्वच्छता की बात आंगनवाडी की कार्यकर्ता जो स्वच्छता की सहेली से और गांव की लिखी लिखी महिलाओं एवं पुरुषों से जानकरी ली जाएगी। 
 श्रीमती सिंह ने बताया कि गांवो में सबसे अधिक पढी-लिखी महिला एवं पुरुष कौन हैं उसका चयन करने की जिम्मेदारी सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं स्वच्छ भारत मिशन के ब्लाक समन्वयक को सौपी गई है। इस क्षेत्र में जो भी उत्कृष्ट कार्य करेगा उन्हें जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त हो चुकी हैं वहां के महिला सरपंचों को भी सम्मानित किया जाएगा।
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक अठारह नवम्बर को

जबलपुर 15 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक अठारह नवम्बर 2016 को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment