न्यूज़ पेपर कटिंग

Saturday, 26 November 2016

26-11-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सचिवों की आज होने वाली ग्रेडिंग स्थगित
अब दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में होगी

जबलपुर 26नवम्वर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों के सचिवों की 27 नवम्वर रविवार को सभी जनपद पंचायतों के कार्यालयों में सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक आयोजित होने वाली रैकिंग से संबंधित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। अब यह दिसम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। 
उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर शासन के निर्देशों का पालन सचिवों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाता हैं। सचिवों को शासन के निर्देशों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि पात्र हितग्रायिों को लाभ दिया जा सके। सचिवों की कार्य क्षमता में सुधार लाने के उद्देश्य से उनकी ग्रेडिंग की जा रही है। 


सीईओं जिला पंचायत ने किया कार्यालय का निरीक्षण

जबलपुर 26 नवम्वर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जिला पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षों में उपस्थित अधिेकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने कक्षों में साफ-सफाई रखे। टेबिल पर नस्तियां व्यवस्थित रखी जाये। शासन के निर्देशों की अलग से गार्ड फाइल संधारित की जाये। 
श्रीमती सिंह ने कार्यालय के वाथरुमों का अवलोकन करते हुए स्टोर प्रभारी को निर्देश दिये कि वाथरुमों की नियमित साफ-सफाई की जाये। ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय के वाथरुमों की सुनियोजित तरीके से मरम्मत कराई जाये। कक्षों में रखे रिकार्डो का परीक्षण कर जो रिकार्ड अनुपयोगी हो उसकों अलग किया जाये और जो काम हो उसमें फाइल,नस्ती नम्बर एवं वित्तीय वर्ष लिखकर रिकार्ड रुम में संधारित की जाये। 
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी.कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




कपिलधारा ने बदली रामप्रसाद की किस्मत

जबलपुर 26नवम्वर 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजनांतर्गत ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उनको आर्थिक रुप से सशक्त बनाने एवं गांव में परिसम्मतियों का निर्माण कराने के उद्देश से प्रारंभ की गई है। इस योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत छोटे-छोटे कृषको के कूपों का निर्माण किया जा रहा हैं जिससे वह आत्म निर्भर बन कर सफल किसान बन रहे है।
हम बात कर रहे हैं जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत भिडकी के ग्राम उमरिया के किसान रामप्रसाद पिता बाबूलाल साहू की, जिनके पास लगभग 3.2 एकड असिंचित जमीन थी जिसमें वह वर्षा के सहारे मक्का, उडद, अरहर की थोडी बहुत फसल ले पाता था जिससे वह अपने परिवार का बमुशिकल से पालन पोषण कर पा रहा था, लेकिन जबसे महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत कूप निर्माण के लिए सहायता मिली है तबसे उसके जीवन में खुशहाली आ गई है। 
रामप्रसाद के कपिलधारा के योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में कूप निर्माण के लिए 3.72 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया हैं जिससे लगभग 60 फुट गहरा कुआ का निर्माण कराया गया है। वर्तमान में कुआं लबालब भरा हुआ है। इस कूप के निर्माण से न केवल उसका फसल उत्पादन में वृद्धि हुई है बल्कि साल में एक के स्थान पर दो से अधिक फसलें लेने लगा है, जिससे उसकी आय में कई गुना बृद्धि हो गई है। रामप्रसाद कहता है कि इस कुएं ने तो तकदीर और तस्वीर दोनो ही बदल दी है। क्योकि मैने तो पहले अपनी तकदीर में गरीबी को स्वीकार लिया था लेकिन अब बढे हुए कृषि उत्पादन व बढी आय से अब जीवन में कोई कमी नही है।
रामप्रसाद बताता है कि कूप निर्माण के दौरान पथरीली मिट्टी निकली थी उसे खेत की मेढों पर डाल दिया तो मजबूत मेढ मुफ्त में मिल गई जिससे बरसात में भी खेत के कोने-कोने तक मेढ के सहारे आने जाने की सुविधा मिल गई है। वह बताता है कि मेढ बंदी होने से खेत का पानी खेत में रूकता है और खेतों में अधिक समय तक नमी रहती है जिसका फायदा फसल को मिल रहा है।
 रामप्रसाद ने बताया घर पहले हमारे खेतों में हम केवल बरसात की फसल लिया करते थे।पानी गिर गया तो सोयाबीन की फसल एक क्विंटल बीज में 8-10 क्विंटल निकल आती थी लेकिन यदि पानी नहीं गिरा तो एक क्विंटल बीज में सिर्फ 4-6क्विंटल ही फसल निकलती थी। लेकिन अब ऐसा नही है जब से महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत हमारे खेतों में कुप खोदा गया हैं तब से हम सोयाबीन के साथ.साथ गेहू, चना की फसल ले रहे हैै जिनमें एक क्विंटल बीज में 15-20 क्विंटल फसल निकल रही है। इसके अलावा हम गर्मियों में सब्जी भी लगाकर दो से पांच हजार की हर माह आय हो रही है। सच कहु तो महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा योजना ने मेरी तकदीर बदल दी है।              
ग्राम पंचायत भिडकी की सरपंच श्रीमती दसियाबाई बताती हैं कि रोजगार गारंटी योजना से ग्रामीणों को एक ओर रोजगर मिल रहा हैं वहीं रामप्रसाद जैसे छोटे-छोटे किसान भी आत्म निर्भर बन कर अपने खेतों में अच्छे से फसल उगा रहे है।
यहां के सचिव धमेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि कपिलधारा के योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में कूप निर्माण के लिए 3.72 लाख की लागत से कूप स्वीकृत किया गया हैं जिससे लगभग 60 फुट गहरा कुआ का निर्माण कराया गया है। श्री साहू खेत में कुए के पास रिचार्ज पिट भी बनवा दिया गया है जिससे रिचार्ज पिट का पानी कुए में रिस रिस कर जा सके। ग्रामीणों क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना विकास का पर्याय बन गई है। 




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment