न्यूज़ पेपर कटिंग

Thursday, 17 November 2016

17-11-2016

मजरे टोलों मेें बनाएं सडकें
वीडियों कांफ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव ने दिये निर्देश

जबलपुर 17 नवम्बर 2016। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया ने महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना सुदूर ग्राम संपर्क सडक उपयोजना के तहत सभी ग्राम पंचायतों के मजरे टोलों में सडकों का निर्माण कराया जाये, 30 नवम्बर तक ग्राम सभा से कार्य स्वीकृत कराकर 01 दिसम्बर को अनिवार्य रूप से कार्य के मस्टर रोल जारी किये जाये। स्वरोजगार योजनाओं में जो लक्ष्य निर्धारित किये गये है, उन लक्ष्यांे को शतप्रतिशत समय सीमा में पूर्ण किये जाये। यह निर्देश आज राज्य स्तर से आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिये। 
उन्होने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन हितग्राहियों के नाम पोर्टल में प्रदर्शित नहीं हो रहे है और वह हितग्राही शौचालय बनाने के लिए पात्र है ऐसे हितग्राहियों की सूची तत्काल राज्य स्तर पर प्रेषित की जाये। ग्राम पचायतों में बनाये जा रहे शौचालयों का शतप्रतिशत सत्यापन कराकर समय सीमा में एफटीओ कर उनका भुगतान किया जाये। 
श्री जुलानिया ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में जो अधिकारी/कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य करते है उन्हें माह के अंत में जिला स्तर पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाये। इतना ही नहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों की नाम व फोटो का एक माह तक जिले में लगाये गये होर्डिग में प्रदर्शित किये जायेगें। 
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिन हितग्राहियों के यहां आवास बनाये जाने है ऐसे हितग्राहियों के जहां वह रह रहे है उस स्थान का फोटो एवं जहां पर आवास बनाया जाना है उस स्थान का फोटो तत्काल साफ्टवेयर के माध्यम से तत्काल अपलोड किये जाये। 
उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजना के तहत जिन हितग्राहियों के नाम आवास बनाने के लिए चिन्हित किये गये है उन सभी हितग्राहियों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन किया जाये। 
इंदिरा आवास योजना के तहत अधूरे आवासों को माह के अंत तक निर्धारित किये गये लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत पूर्ण किये जाये। 
वीडियों कांफ्रेसिंग में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी, परियोजना अधिकारी डाॅ परवीन कुरैशी, कल्पना पांडेण्य, सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 



सामान्य प्रशासन समिति की बैठक आज 

जबलपुर 17 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक अठारह नवम्बर, शुक्रवार को दोपहर 12.30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनारेमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment