कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
अभी से करें लक्ष्य निर्धारितः सीईओ जिला पंचायत
जबलपुर 19 नवंबर 2016 छात्राओं की जिस क्षेत्र में अभिरुचि है उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने की अभी से तैयारी करनी चाहिए उक्त विचार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने आज आदिवासी विकास विभाग द्वारा शासकीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में आयोजित कैरियर काउंसलिंग कार्यशाला में व्यक्त किए ।
उन्होंने छात्राओं को बताया कि जिस क्षेत्र में वह अपना कैरियर बनाना चाहती हैं उन्हें उसी क्षेत्र में आगे बढ़कर लक्ष्य निर्धारित करना होगा। लक्ष्य को पाने में मुश्किलें जरूर आती हैं लेकिन उन्हें पाना असंभव नहीं है ।
कार्यशाला में छात्राओं को कैरियर निर्माण हुआ बेहतर भविष्य बनाने के लिए काउंसलर डॉक्टर अविनाश गौर एहरप्रीत सिंह एवं आशुतोष ने अपने अनुभवों से छात्राओं को अवगत कराया। कार्यशाला में 10 वीं 11 वीं एवं 12 वीं की छात्राएं मौजूद थी इन छात्राओं की किस क्षेत्र में रुचि है उनकी प्रतिभा जानने के लिए कार्यशाला के उपरांत एक परीक्षा आयोजित की गई एजिसमें 370 छात्राएं शामिल हुई।
कार्यशाला में आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त ज्योति जैन एकलव्य ज्ञानोदय विद्यालय के प्राचार्य वह छात्रावासों के अधीक्षक मौजूद रहे।
ग्राम पंचायतों में पांच पांच कार्य तत्काल करें प्रारंभ
समीक्षा बैठक में सीईओं जिला पंचायत ने दिये निर्देश
जबलपुर 19नवंबर 2016। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिता सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना योजना की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने सभी जनपद पंचायतों की सहायक यंत्री एवं अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले की सभी पंचायतों में पांच पांच-कार्य तत्काल प्रारंभ किए जाएं। जिन ग्राम पंचायतों के सचिव एवं रोजगार सहायक कार्य में लापरवाही एवं निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करने के प्रस्ताव जिले को प्रेषित किए जाएं।
उन्होंने सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को निर्देशित करते हुए कहा ग्राम पंचायतों में अधिकांश कार्य अपूर्ण हैं उन्हें अभियान चलाकर समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।ग्राम पंचायतों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यो के फोटोग्राफ एवं सफलता की कहानी जिले में प्रेषित की जाएं।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए ग्राम पंचायतों में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के परिवारों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जाए । कपिल धारा एवं खेत तालाब एवं ग्राम सुदूर संपर्क योजना के तहत कार्य प्रारंभ कराया जाए।
श्रीमती सिंह ने उपयंत्रियों से ग्राम पंचायत वार जारी किए गए मस्टररोल एवं मूल्यांकन कर भुगतान करने के लिए प्रस्तुत किए गए मस्टर रोल की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान लंबित मस्टररोल का समय पर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए।बैठक में स्वच्छ भारत अभियान एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् प्रारंभ होने वाले आवासों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्य पालन यंत्री जी पी कोरी परियोजना अधिकारी कल्पना पांडे सभी जनपदों के सहायक यंत्री एपीओ एवं उपयंत्री मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:
Post a Comment