कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सचिवों को जारी होगें कारण बताओं नोटिस
स्व-मूल्यांकन में शामिल नहीं होने पर व्यक्त की नारजगी
जबलपुर 13 दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने
स्व-मूल्यांकन में सचिवों के शामिल नही होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सचिवों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होनें जानकारी देते हुए बताया कि स्व-मूल्यांकन की तिथि सचिव संगठन के प्रदेश, जिला एवं ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर सचिवों द्वारा ही तय की गई थी आज वह इसका विरोध कर रहे है। स्व-मूल्यांकन कोई परीक्ष नहीं हैं जिसमें वह असफल होता हैं तो उस पर कार्यवाही की जाएगी।
श्रीमती सिंह ने जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रभारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सचिवों को जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के माध्यम से कारण बताओं नोटिस जारी कर जबाब प्रस्तुत किये जाये।
यात्रा के मार्गो को समतल बनाने के दिये निर्देश
जबलपुर 13 दिसम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने गत दिवस नमामि देवी नर्मदे यात्रा के मार्गो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होनें ग्रामीण यांत्रिकी सेवी, पीडब्ल्यू डी एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक योजना के अधिकारियों को निर्देश दिये कि यात्रा के सभी मार्गो के गडडों को समतल किया जाये।
उन्होनें जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि नमामि देवी नर्मदे यात्रा गांव में कब पहंुच रही हैं उसका भी दीवार लेखन कराया जाये।
श्रीमती सिंह ने यात्रा के दौरान ग्राम पंचायत ललपुर में आयोजित होने वाली सभा का अवलोकन किया। ग्रामीणों से चर्चा यात्रियों के स्वागत एवं गांवों को साफ एवं स्वच्छ रखने की अपील की।
श्रीमती सिंह ने जनपद पंचायत जबलपुर एवं शहपुरा की नर्मदा के किनारे वाली ग्राम पंचायतों में जिला स्तर के बनाये गये नोडल अधिकारी प्रतिदिन शाम चार बजे से ग्राम पंचायत में अनिवार्यरुप से उपस्थित होने के निर्देश दिये जारी किये है।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बी.एस.डामोर, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यात्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जी.पी. कोरी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक बी.एस.डामोर, जनपद पंचायत शहपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी टी.बी.सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment