न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 7 November 2016

07-11-2016

एक एकड से ढाई एकड तक के भूमि धारकों को मिलेगा कुआं व तालाब
महात्मा गांधी नरेगा में कपिलधाारा उपयोजना के नये निर्देश जारी
जबलपुर 07 नवम्बर 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा में अब एक एकड से ढाई एकड तक के भूधारकों को कुआं एवं खेत तालाब का संयुक्त लाभ मिलेगा। नये निर्देशों में हितग्राहियों का चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जावेगा जिनमें पहली प्राथमिकता विधवा एवं परित्यागता महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व इसके बाद अन्य भू धारको को लाभ दिया जावेगा। 
जिला पंचायत के अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि शासन से प्राप्त नवीन निर्देशों के अनुसार कूप-सह खेत तालाब के हितग्राहियों को चयन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जिन भू धारकों के पास सिचाई के साधन उपलब्ध है,उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। खेत तालाब चार 400 घन मीटर जल संरक्षण का बनाया जावेगा। खेत-तालाब और कुआं बनाने के समय निकलने वाली मिट्टी का उपयोग खेत का समतलीकरण करने एवं मेढ बंधान में किया जाएगा। कूप गोलाकार होगा जिसका व्यास 5 मीटर और गहराई 12 मीटर होगी। इसके अलावा लागत सीमा के भीतर अधिक गहराई करने के लिए हितग्राही स्वतंत्र होगा। हितग्राही कंुआ बनाने के लिए सामग्री मद से मशीन का उपयोग भी कर सकता है।
उन्होनें बताया कि कुआं खुदाई के बाद कुआं बंधान के लिए आधार कठोर पत्थर पर आरसीसी की बीम डालकर निर्माण कराना होगा। कुएं की मुडेर की चैडाई 30 से 40 सेंन्टीमीटर करना जरूरी होगा।  कुएं के बाहरी हिस्से में न्यूनतम एक मीटर की जगह बनानी होगी, खेत के उपरी हिस्से में खेततालाब बनाया जायेगा और खेत के निचले हिस्से में कूप बनाया जावेगा। इससे तालाब का पानी कुएं में एकत्र होता रहेगा। कुए तक पानी लाने के लिए बीच में पाईप डालना होगा, कूप के समीप उसे बोल्डर रेत से फिल्टर करना होगा। जमीन का चयन किसान की पसंद के अनुसार होगा, किसान कुए के किस हिस्से में पानी अधिक है इस संबंध में भू जल विद की भी सहायता ले सकता है।
 कूप तथा तालाब निर्माण की एजेसी हितग्राही स्वयं होगा,हितग्राही आजीविका मिशन के समूह का सदस्य है तो वह समूह की एजेसी होगा। अन्य परिस्थितियों में ग्राम पंचायत निर्माण की एजेसी होगी। कुआं एवं खेततालाब की लागत दो लाख तीस हजार रूपये निर्धारित की गई है जिसमें से एक लाख पन्द्रह हजार मजदूरी के लिए और एक लाख पन्द्रह हजार की राशि सामग्री पर व्यय की जावेगी। कपिलधारा कूप में हितग्राही मेट का कार्य करेगा। मजदूरी भुगतान के मस्टर रोल जारी होगें तथा सामग्री की राशि हितग्राही के खाते में जमा कराई जावेगी।

चैपाल लगाकर ग्रामीणों को स्वच्छता की दिलाई जा रही शपथ 

जबलपुर 07नवम्बर 2016। कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी के निर्देशानुसार गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए गांव में चैपाल लगाकर ग्रामीणों को शपथ दिलाई जा रही है। जो ग्राम पंचायतें अभी खुले में शौच मुक्त घोषित नहीं हुई वहां शौचालय निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणजन पूरे उत्साह के साथ अपने घरों में शौचालय निर्माण कार्य करा रहे है गाम पंचायतों में चल रहे शौचालय निर्माण की प्रगति प्रति दिन जनपद पंचायत से लेकर जिला पंचायत तक ली जा रही है। 
शौचालय निर्माण में तेजी लाने का मुख्य उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतों को खुले में शौच मुक्त घोषित करना है। जिन ग्रामीणों के यहंा शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है उन्हें इस बात कि लिए जागरूक किया जा रहा है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ बनाये गये शौचालय का उपयोग करें। 
जनपद पंचायत सिहोरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आर.एन.सिह ने बताया कि ग्रामीणों को चैपाल के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। चैपाल में ग्रामीणों को खुले में शौच से होने वाले दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि खुले में शौच के चलते महिला अपराधों की संख्या में वृद्धि हो रही है, यदि लोग पूरी जागरूकता के साथ अपने घरों में शौचालयों का निर्माण कराये तथा उनका उपयोग करें उनके घरों की मर्यादा शर्मशार नहीं होगी। 
उन्होने बताया कि ग्रामीणांे को जागरूक करने के लिए गांव में वह अपनी टीम के साथ सुबह एवं शाम को चैपाल लगा रहे है। चैपाल के माध्यम से एक ओर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के साथ साथ ग्रामीणों की समस्याओं का भी चैपाल के माध्यम से निराकरण किया जा रहा है। 
चैपाल में ग्रामीण जनों को शौचालय निर्माण और उपयोग करने की अपील की जा रही है साथ ही कलेक्टर द्वारा क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि शौचालय निर्माण व उसका उपयोग न करने पर उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड सकता है। ग्रामीण जन द्वारा शौचालय उपयोग न करने पर शासकीय योजना के लाभ से भी वंचित किया जा सकता है।
 इस अभियान मेें जहां एक ओर बनाये गये शौचालयों का सत्यापन कराया जा रहा है वहीं दूसरी ओर खुले शौच से मुक्त हुई पंचायतों में विशेष निगरानी के साथ साथ अन्य पंचायतों को भी खुले में शौच मुक्त कराने का कभी प्रयास किया जा रहा है। 



प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास बनाने मिस्त्रियों का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
जबलपुर 07नवम्बर 2016। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बडी संख्या में हितग्राहियों के यहां आवास बनाने के लिए आज से सभी जनपद पंचायतों के क्लस्टर स्तर पर मिस्त्रियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। आज से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय प्रशिक्षण में इंजीनियरों के माध्यम से मिस्त्रियों को आवास बनानें की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
 जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 6886 आवास बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए हितग्राहियों का अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों के पास आवास बनाने के लिए जगह नहीं है उन्हें आवासीय भूमि से पट्टा उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जाने वाला आवास 1,47,210 रूपये में बनाया जावेगा। योजना के तहत 120,000 रूपये की रशि प्रधानमंत्री आवास योजना, 90 दिवस की मजदूरी में 15210 रूपयें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं 12000 रूपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए उपलब्ध कराई जावेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को दो चरणों में उपलब्ध कराई जावेगी।


सामान्य प्रशासन समिति की बैठक ग्यारह नवम्बर को

जबलपुर 07नवम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति की बैठक ग्यारह नवम्बर 2016 को दोपहर 12ः30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत के अति मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में धान खरीदी की समीक्षा, वित्तीय वर्ष 2015-16 के बजट चर्चा, स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा केन्द्र के तहत संचालित समस्त योजनाओं की समीक्षा, कृषि विभाग की समीक्षा के साथ-साथ अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। 
उन्होने बताया कि सामान्य प्रशासन समिति की बैठक जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर



No comments:

Post a Comment