न्यूज़ पेपर कटिंग

Tuesday, 29 November 2016

29-11-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर

सीईओं जिला पंचायत ने किया निर्माण कार्यो का निरीक्षण

जबलपुर 29नवम्वर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने आज जनपद पंचायत जबलपुर की ग्राम पंचायत जोगीढाना एवं ग्राम पंचायत ढोडा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। 
उन्होंने ग्राम पंचायत जोगीढाना में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र हितग्रहियों के भौतिक सत्यापन की जानकारी लेते हुए सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना के सभी पात्र हितग्रहियों के फोटोग्राफ जियो टेग पर तत्काल अपलोड किये जाये। हितग्राही का एक फोटो वह जहां अभी वह निवास कर रहा हैं एवं दूसरा फोटो वहां का जहां उसका आवास बनाया जाना है। 
श्रीमती सिंह ने ग्राम पंचायत में इन्दिरा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों को पन्द्रह दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं खुले मेे शौच न करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत में महात्मा गांधी नरेगा के तहत किये जा रहे निर्माण कार्यो की जानकारी लेते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जाॅबकार्ड धारियों को अधिक से अधिक कार्य उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। 
उन्होने ग्राम पंचायत ढोडा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के फोटोग्राफ जियो टेग पर अपलोड करने में आ रही समस्याओं का भी निराकरण किया। ग्राम पंचायत ढोडा के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में जो भी दिव्यांग हैं सबसे पहले उनके यहां शौचालय निर्माण के कार्यो को प्राथमिकता दी जाये। सभी पात्र दिव्यांगों को शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाये।
 श्रीमती सिंह ने ग्रामीणों को गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने एवं बनाये गये शौचालयों का उपयोग करने की सलाह दी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की परियोजना अधिकारी डा. परवीन कुरैशी एवं कम्प्यूटर  पूजा श्रीवास्तव मौजूद रही।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर




No comments:

Post a Comment