कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
खाद्य वितरण की तीन दिवस में उपलब्ध कराये जानकारी
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 25 नवम्बर 2016। जिले के किन किन किसानों को खाद्य उपलब्ध कराया गया है हितग्राहीवार खाद्य वितरण की जानकारी तीन दिवस में सभी सदस्यों को उपलब्ध कराई जाये। खाद्य वितरण की व्यवस्था में सुधार किया जाये, शालाओं में शिक्षा की गुणवत्ता की सुधार के लिए गठित की गई शालाओं की पालक शिक्षक समिति को जागरूक किया जाये। इन समितियों की प्रतिमाह बैठकें आयोजित की जाये। जीर्णशीर्ण शौचालयों की मरम्मत कराकर उन्हंे उपयोग करने योग्य बनाया जाये। उक्त निर्देश जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य सभा की बैठक में दिये।
सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी, नन्हे लाल धुर्वे, रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, श्वेता सिंह, विजयकांती पटेल, जमुना मरावी, उर्मिला दाहिया, छोटी कुंजाम, निर्मला पटैल, रीता पटेल, अर्पणा ठाकुर, जनपद पंचायत जबलपुर के संजय पटेल, मझौली की रूकमणी बाई एवं जनपद पंचायत कुण्डम की आराधना महोबिया, अधिकारियों मंे जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह, अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री जीपी कोरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होने विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा करते हुए सीएचएमओ विक्टोरिया को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों को नियमित रूप से खोला जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। स्कूलों में शिक्षा के स्तर में सुधार करने के लिए विशेष प्रयास किये जाये।
उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी ग्राम पंचायतों में स्व-कराधान योजना के तहत कर निर्धारित किया जाये ,ताकि ग्राम पंचायत की आय हो सके। ग्राम पंचायत की सीमा से निकलने वाले वाहनों से भी ग्राम पंचायत कर निर्धारित करने पर भी चर्चा की गई।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमति मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मांगी लाल मरावी ने बरगी नगर को राजस्व ग्राम घोषित करने, नन्हे लाल धुर्वे ने पर्याप्त मात्रा में चिकित्सकों को पदस्थ करने, रामकृष्ण पटेल ने फण्ड के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही शालाओं का समय परिवर्तित करने, खिल्लू अहिरवार ने जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत सहजपुर में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले हितग्राहियों को शासन द्वारा उपलब्ध कराये गये पट्टे की भूमि पर शौचालय बनाये गये है जिन्हें दबंगों द्वारा तोडे जाने एवं उनके विरूद्ध भेडाघाट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने पर भी कार्यवाही नहीं होने एवं खसरा नक्शा की जानकारी सदस्यों को उपलब्ध कराये जाने, श्वेता सिंह ने शालाओं ने पुस्ताकालय बनाने एवं शालाओं की साफ-सफाई रखने, विजयकांति पटेल ने समय पर किसानों को सोसायटियों द्वारा खाद्य उपलब्ध नहीं कराने एवं उर्मिला दाहिया ने नगर पंचायत मझौली में मध्यांह भोजन साफ-सफाई के साथ वितरण कराने, जमुना मरावी ने प्रधानमंत्री सडक योजना के तहत बनाई जा रही पुल-पुलियों का गुणवत्ता के साथ समय सीमा में निर्माण पूर्ण करने, उमाशंकर तिवारी एंव शारदा यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा किसानों को पर्याप्त मात्रा में विद्युत उपलब्ध कराने जाने, छोटी कुंजाम, रीता पटेल एवं निर्मला पटेल ने जिन गांवों में आंगनवाडी भवन स्वीकृत नहीं है वहां आंगनवाडी भवन स्वीकृत कराने के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में कक्षा 1 से 8वी तक के छात्र-छात्राओं को बिना पढाई किये पास न किये जाने के संबंध में सर्व सम्मति प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव पारित कर शासन को प्रेषित करने को कहा गया।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं डीपीसी को निर्देशित करते हुए कहा कि शालाओं के सभी शौचालयों को उपयोगी बनाया जाये। जिन शालाओं में शौचालय टूटे फूटे है, उन शौचालयों की मरम्मत एसएमसी की राशि से तत्काल सुधार किया जाये। उन्होने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि निरीक्षण के दौरान उन्हे शालाओं में बनाये गये शौचालय यदि अनुपयोगी मिलते है या बंद मिलते है तो उस शाला के सभी शिक्षकों का तब तक वेतन जारी नहीं किया जायेगा जब तक कि वह शाला का शौचालय उपयोगी नहीं हो जाता।
श्रीमति सिंह ने दोनों अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये कि शाला में पदस्थ सभी शिक्षकों को स्पष्ट निर्देश जारी किये जाये कि वह शाला के समय, शाला में ही रहे। यदि वह जिले के किसी भी कार्यालय में मिलते है तो उनके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जावेगी।
उन्होने बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 6886 आवास बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए हितग्राहियों का अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों के पास आवास बनाने के लिए जगह नहीं है उन्हें आवासीय भूमि से पट्टा उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जाने वाला आवास 1,47,210 रूपये में बनाया जावेगा। योजना के तहत 120,000 रूपये की रशि प्रधानमंत्री आवास योजना, 90 दिवस की मजदूरी में 15210 रूपयें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं 12000 रूपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए उपलब्ध कराई जावेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को दो चरणों में उपलब्ध कराई जावेगी।
स्वच्छता पखवाडा का कार्यक्रम निरस्त
जबलपुर 25 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 26 नवम्बर शनिवार को मानस भवन में दोपहर 1.00 बजे से आयोजित होने वाला जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाडा का आयोजन अपरिहार्य करणों से स्थगित किया गया है। उक्त कार्यक्रम आगामी तिथि में किया जाएगा ।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment