न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 23 November 2016

23-11-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
सामाजिक अंकेक्षण प्रक्रिया पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

जबलपुर 23 नवम्वर 2016। जिले की 516 ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण कराये जाने के लिए जिला स्तर के मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा जनपद स्तर के मास्टर्स टेनर्स को जिला पंचायत के सभाकक्ष में तीन दिवसीय दिया गया। जिले के सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी हेमराज राणा एवं राज्य स्तर से प्रशिक्षण प्राप्त मेन्टर्स धमेन्द्र ंिसंह एवं योगेशपुरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम पाठ्यक्रम के तहत अध्ययनरत द्वितीय वर्ष के छात्रों को सामाजिक अंकेक्षण की प्रक्रिया एव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। 
प्रशिक्षण के पहले दिन गांव के प्रमुख विकास के मुद्दे एवं चुनौतिया,सामाजिक अंकेक्षण की अवधारणा,सामाजिक लेखा परीक्षा नियम 2011,सामाजिक अंकेक्षण क्याा है और यह क्यों आवश्यक हैं  महात्मा गांधी नरेगा के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी, कार्यशेजना निर्माण कार्यो में ग्राम पंचायत की भूमिका,जाॅबकार्ड परिसम्पत्तियों, मजदूरी भुगतान, र्का की मांग एवं कार्य स्थल पर श्रामिकों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन सामाजिक अंकेक्षण का कार्य करने के लिए गठित की जाने वाली सामाजिक संपरीक्षा समितियों के गठन की प्रक्रिया,मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम सामाजिक एनिमेटर का चिन्हांकन एवं सामाजिक अंकेक्षण में उसकी भूमिका  एवं छात्रों को होने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।सामाजिक अंकेक्षण के कार्य के लिए कौन-कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता होती हैं सामाजिक अंकेक्षण करने के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन करना, ग्राम सभा की कौन अध्यक्षता करेगा,कौन ग्राम सभा की कार्यवाही विवरण लिखेगा की विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के अतिंम दिन सामाजिक अंकेक्षण की विशेष सुनवाई के लिए जन सुनवाई का आयोजन करने,जनसुनवाई में ग्राम सोसल एनिमेटर की क्या भूमिका हैं, ग्राम सोसल एनिमेटर के प्रशिक्षण की विस्तार से जानकारी दी। 
जिले के सामाजिक अंकेक्षण प्रभारी हेमराज राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान सभी जनपद स्तर के मास्टर्स को महात्मा गांधी नरेगा के तहत आोजित होने वाले सामाजिक अंकेक्षण की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होने बताया कि जिले की ग्राम पंचायतों में सामाजिक अंकेक्षण का कार्य जनवरी 2017 से प्रारंभ किया जाएगा।



कपिलधारा ने बदल दी गुलाब की जिन्दगी
योजना के लाभ से आर्थिक स्थिति में हुआ सुधार

 जबलपुर 23 नवम्वर 2016।  मेहनतकश को सुविधाये एवं अवसर प्रदान कराये जाये तो वह भी प्रगति के पथ पर अग्रसर हो जाता है। यह कहावत जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिजना के ग्राम दपकिया के गुलाब सिंह पिता बिश्राम सिंह पर सटीक बैठती है। गुलाब सिंह बताते है कि ऊबड-खाबड एवं सिंचाई के अभाव में खेती किसानी भगवान के भरासें किया करते थे। परिवार के पालन पोषण एवं जरुरतों को पूरा करने के लिए अपने खेतों के साथ-साथ दूसरों के खेतों में भी काम करना पडता था। अनउपजाऊ एवं असिंचित खेती में ज्वार, मक्का, एवं अरहर की फसल उगाते थे जिसमें कडी मेहनत करने के बाद भी खाने के लिए अनाज नहीं हो पाता था लेकिन भला हो महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा का जिसने हमारी जिन्दगी ही बदल दी है। 
कपिलधारा कूप बन जाने के बाद गुलाब अपनी खेती में गेहू, चना, धान, अरहर, उडद, तिली की फसल के साथ-साथ लौकी, गिलकी भिण्डी, टमाटर, आलू, और भटा की सब्जियां भी उगा रहा है, जिससे परिवार को बाजार से सब्जियां भी नही खरीदने पड रही है, और कभी-कभी बाजार में भी सब्जियां बेजकर अतिरिक्त आय अर्जित हो जाती है।
गुलाब ने बताया कि पहले हमारे पास खेती तो थी और हम उसमें फसल भी उगाते थे लेकिन पानी नही होने की वजह से वमुश्किल से बीज ही निकल पाता था, लेकिन अब ऐसा नही है।  इस वर्ष कूप बन जाने से गेंहू, चना, धान, अरहर, उडद एवं तिली जैसी फसलों का अच्छा उत्पादन हुआ है। 
यहां के सरपंच श्री आशीष कुमार लोधी ने बताया कि महात्मा गाधी नरेगा से गांव वालों को गांव में ही काम मिल जाता है। काम के लिए अब गांव वाले को दूसरे गांव या शहर नहीं जाना पडता है। गुलाब  के यहां महात्मा गाधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा योजना के तहत खेादे गये कूप से उसका रहन-सहन बदल गया है।
यहां के सचिव ढिमोले सिंह लोधी एवं ग्राम रोजगार सहायक रश्मि दुबे ने बताया कि गुलाब के यहां कपिलधारा कूप 2.33 लाख की लागत से स्वीकृत किया गया हैं और देखते ही देखते कुंआ तैयार हो गया। इस प्रकार योजना का लाभ प्राप्त कर वह अपना जीवन यापन अच्छे से व्यतीत करने लगा है।
  उल्लेखनीय हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर लोगों को गांवों में ही काम उपलब्ध कराया जा रहा हैं वहीं परिसंत्तियों का निमार्ण भी किया जा रहा है।




मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment