कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक आज
जबलपुर 24 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 25 नवम्बर शुक्रवार को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में उत्खनन किये गये नलकूपों एवं कहां-कहां पाईप लाइन का कार्य किया गया की विस्तार से समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा,प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन्दिरा आवास योजना की समीक्षा, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से कराये जाने वाले कार्यो सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
स्वच्छता पखवाडा कल
जबलपुर 24 नवम्बर 2016। स्वच्छ भारत मिशन में ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 26 नवम्बर शनिवार को मानस भवन में दोपहर 1:00 बजे से जिला स्तरीय स्वच्छता पखवाडा का आयोजन किया जा रहा है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागृत करने के लिएस्वच्छता पखवाडे का आयोजन किया जा रहा है। स्वच्छता पखवाडे में जिला पंचायत की अध्यक्ष, क्षेत्रीय विधायक, सभी जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पचंायत के अध्यक्ष, एवं सदस्य के साथ साथ जिले की समस्त ग्राम पंचायतों की महिला सरपंचों, सचिव रोजगार सहायक, प्रेरक, आंगनवाडी कार्यकर्ता को शामिल होगे।
उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से खुले में शौच मुक्त हुई ग्राम पंचायतों की महिला सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक व आंगनवाडी की कार्यकर्ता अपने अनुभवों एवं ग्राम पंचायत को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए अपनाई गई रणनीति की जानकारी देगी।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment