न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 28 November 2016

28-11-2016

कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
पर्याप्त मात्रा में स्वास्थ्य केन्द्रों में उपलब्ध कराई जाये दवाईयां
स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिला पंचायत की अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 28 सितम्बर 2016। जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत की स्थाई स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल, सदस्य स्वेता सिंह, छोटी कुजाम, निर्मला पटेल, अधिकारियों में डा.एम.एम.अग्रवाल, डा.प्रदीप अग्रवाल, मीडिया अधिकारी अजय कुरील सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में पयाप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध कराई जाये। स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाये। उन्होने स्वास्थ्य विभाग की प्रेरणा योजना की भी समीक्षा की।
बैठक में समिति के सभापति रामकृष्ण पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के जीर्ण-शीर्ण स्वास्थ्य केन्द्र एवं उपस्वास्थ केन्द्रों की मरम्मत कराई जाये। निजी भवनों में संचालित किये जा रहे उप स्वास्थ्य केन्दों को संचालित कराने के लिए भवनों का निर्माण कराया जाये। सभी चिकित्सालयों में डाक्टरों की नियमित उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई की उचित व्यवस्था की जाये।
श्री पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए जहां ए.एन.एम. एवं कम्पाउडरों के पद रिक्त है वहां उनकी तत्काल पदस्थापना की जाये।

मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर


No comments:

Post a Comment