कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
यह समाचार जिला पंचायत के ब्लाग ूूूण्चतव्रचरंइंसचनतण्इसवहेचवजण्बवउ पर भी उपलब्ध है।
यह समाचार जिला पंचायत के ब्लाग ूूूण्चतव्रचरंइंसचनतण्इसवहेचवजण्बवउ पर भी उपलब्ध है।
जिला स्तर के अधिकारी शालाओं को नियमितरुप से करे निरीक्षण
सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ने दिये निर्देश
जबलपुर 18 नवम्बर 2016। शालाओ का शैक्षणिक स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग के जिला स्तर के अधिकारी प्रतिदिन नियमित रुप से शालाओं को निरीक्षण करे।निरीक्षण के दौरान शलाओं के शौचालयों का अनिवार्यरुप से निरीक्षण किया जाये।निरीक्षण के दौरान यदि शौचालय बंद पाया जाता है या शौचालय जर्जर हैं तो संबंधित अधिकारी अपने प्रतिवेदन में शौचालय की वास्तविक स्थिति का उल्लेख किया जाये। उक्त निर्देश आज जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में दिये।
उन्होनें अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो अधिकारी शालाओं का निरीक्षण करे वह छात्रावासों का भी निरीक्षण करे ताकि छात्रावासों की स्थिति में भी सुधार किया जा सके। श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिले की ग्रामीण क्षेत्र की शालाओं में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाये। प्रतियोगिताओं के लिए जिले स्तर से समय सारणी शालाओं को प्रेषित की जाये। शालाओं में खेल शिक्षक प्रत्येक कक्षा में अलग-अलग समय पर खेल का कालखण्ड निर्धारित किया जाये।
श्रीमती पटेल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन गांवों में आंगनवाडी भवन नहीं हैं वहां पटवारी से खसरा एवं नक्शा के साथ आंगनवाडी भवन बनाने का प्रस्ताव दिया जाये ताकि वह प्रस्ताव तत्काल शासन को प्रेषित कर आंगनवाडी भवन स्वीकृत कराया जा सके। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन गांवों में पानी की समस्या हैं उनमें तत्काल हेण्डपंपों के उत्खनन का कार्य प्रारंभ किया जाये।
बैठक में सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि जिला पंचायत में वर्तमान में नौ जिला पंचायत की स्थाई समितियां हैं जिनके सभापतियों को बैठने के लिए अलग से कक्ष आवंटित किये जाये।
बैठक में पालन प्रतिवेदन के बाद धान खरीदी पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी केेन्द्रों पर किसानों की धान की खरीदी की जाये। जो किसान छोटे हैं उन किसानों की धान को पहले प्राथमिकता देते हुए खरीदी की जाये। जिन किसानों की धान की खरीदी की जानी हैं उन किसानों की सूची खरीदी केन्द्र पर प्रदर्शित की जाये, ताकि अन्य किसानों को परेशानी न हो।
सचिवों की होगी रैकिंग- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी सचिवों को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की कितनी जानकारी हैं इसकी इसके लिए सभी का 27 नवम्वर को एक परीक्षा आयोजित की जा रही हैं उस परीक्षा में जो सचिव पास होते हैं उनकी अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की जाएगी, जो सविच अनुउत्तीर्ण होते हैं उनके विरुद्व कार्यावाही की जाएगी।
एप से दर्ज होगी उपस्थिति- जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि सभी ग्राम पंचायत भवन नियमितरुप से खोले जाये, इसकी माॅनीटिरिंग करने के लिए जिला पंचायत द्वारा एक एप तैयार किया जा रहा हैं जिसके माध्यम से सचिव कब पंचायत भवन में जाकर पंचायत कार्यालय खोलता हैं और कब बंद करता हैं उसकी जानकारी माबाईल फोन में जीपीएस सिस्टम से जिला पंचायत कार्यालय में आनलाइन देखी ज सकेगी। उक्त दोनों नई पहलों का सभी सदस्यों ने स्वागत किया।
स्वच्छता पखवाडा 26 नवम्वर को- श्रीमती सिंह ने सभी सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत अमशन के तहत ग्रामीण महिलाओं को जागृत करने के लिए 26 नवम्बर को मानस भवन में स्वच्छता पखवाडा का आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिलें की सभी महिला सरपंच,खुले में शौचमुक्त हो चुकी ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं आगंनवाडी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रुप से शामिल किया जाएगा। उन्होनें सभी सदस्यों से अपील की कि वह इस कार्यक्रम में अनिवार्यरुप से शामिल होकर सभी महिला सरपंचों का उत्साह वर्धन करे।
ये रहे मौजूद- सामान्या प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत की सदस्य रामकृष्ण पटेल, उमाशंकर तिवारी, शारदा यादव, खिल्लू अहिरवार, स्वेता सिंह, उर्मिला दाहिया, निर्मला पटेल, छोटी कुजाम अधिकारियों में सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक टी.एस. मरावी, जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीप्रकाश चतुर्वेदी,सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर
No comments:
Post a Comment