न्यूज़ पेपर कटिंग

Wednesday, 7 December 2016

7-12-2016

 कार्यालय जिला पंचायत जबलपुर
कपिलधारा से बदली किसान की तकदीर
महात्मा गांधी नरेगा से गावों में ग्रामीणों को मिल रहा हैं रोजगार
जबलपुर: 7 दिसम्बर2016 महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना गरीब किसानों एवं ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही है योजना के तहत कराए जा रहे कार्यो से एक ओर गांव में परिसम्पत्तियों का निर्माण हो किया जा रहा हैं वहीं गांव में रोजगार मिलने से ग्रामीणों की आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत बिजना में पानी की समस्या होने के कारण छोटे किसान अपनी फसलों की सिंचाई नही कर पाते थे, जिससे उन्हें अच्छी फसल नहीं मिल पा रही थी और उन्हें आर्थिक नुकसान भी हर साल उठाना पड रहा था, लेकिन जब महात्मा गांधी नरेगा की उपयोजना कपिलधारा के तहत यहां के छोटे एवं मछोले किसानों के खेतों में कुओं को खुदवाया गया तो किसानों के साथ-साथ ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल गए। कुएं में भरपूर पानी निकला और अब वे अपने खेतों में सिंचाई करके अच्छी फसल प्राप्त कर रहे हैं। 
 ग्राम पंचायत बिजना के नन्हूराम पिता श्याम लाल के पास लगभग 2.5 एकड असिंचित जमीन थी जिसमें वह वर्षा के सहारे उडद, धान एवं अरहर की थोडी बहुत फसल ले पाता था जिससे वह अपने परिवार का बमुशिकल से पालन पोषण करता था, लेकिन जबसे नन्हूराम को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा के तहत कूप निर्माण के लिए सहायता मिली है तबसे उसके जीवन में खुशहाली आ गई है। 
नन्हूराम पिता श्याम लाल ने बताया कि कपिलधारा के योजना के तहत कूप निर्माण के लिए 2.72 लाख की सहायता मिली जिससे लगभग 60फुट गहरा कुआ का निर्माण कराया गया जिसमें वर्तमान में कुआं लबालब भरा हुआ है। इस कूप के निर्माण से न केवल फसल की उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है बल्कि साल में एक के स्थान पर दो से अधिक फसलें लेने लगा है। जिससे उसकी आय में कई गुना बृद्धि हो गई है। नन्हूराम बताया कि इस कुएं ने तो मेरी तकदीर और तस्वीर ही बदल दी है। 
  उन्होने बताया कि कूप निर्माण के दौरान निकली मिट्टी सेे खेत की मेढ बधाई की गई है जिससे बरसात में भी खेत के कोने कोने तक मेढ के सहारे आने जाने में सुविधा मिल रही है। मेढ बंदी होने से खेत का पानी खेत में रूकता है और खेतों में अधिक समय तक नमी रहती है जिसका फायदा फसल को मिल रहा है। 
जनपद पंचायत शहपुरा के सहायक यंत्री के.एल.चावडीकर ने बताया कि नन्हूराम के खेत में कुए के पास रिचार्ज पिट भी बनाया गया है जिससे रिचार्ज पिट का पानी कुए में रिस रिस कर जा सके। आज कुआं लबालब भरा है। नन्हूराम अपने खेतों में गेंहू, चना एवं मटर की फसल ले रहा है। गर्मियों में सब्जियां उगाकर अपनी एवं अपने परिवार की राजमर्रा की जरुरतों को पूरा कर रहा है।
यहां के सरंपच आशीष कुमार लोधी ने बताया कि नन्हूराम के यहा जब से कपिलधारा योजना के तहत कूप का निर्माण किया गया हैं तब से उसकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। 
सचिव ढिमोले सिंह एवं रोजगार सहायक रश्मि दुबे ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से नन्हूराम जैसे छोटे-छोटे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर 

No comments:

Post a Comment