न्यूज़ पेपर कटिंग

Monday, 21 November 2016

21-11-2016

कार्यालय, जिला पंचायत जबलपुर
कपिलधारा योजना से आई जीवन में उन्नति
 सफलता की कहानी
जबलपुर 21नवम्वर 2016। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा ग्रामीण क्षेत्रों के छोटे-छोटे किसानों के लिए वरदान बनी हुई है। इस योजना के तहत इन किसानों के न सिर्फ अधूरे सपने पूरे हो रहे हैं बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
जबलपुर जिले के जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत गगई में नारायण पिता श्री भक्तू विश्वकर्मा के खेत में कुए के साथ मेढ बंधान का कार्य होने से वह काफी खुश हैं। खेत में कुआ एवं खेत की मेंढ बंधान से एक तो उसकी असिंचित जमीन सिंचित होनेे से उसकी फसल की पैदावार बढ गई हैं। यह सब हुआ महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से।
नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि पहले वह गांव में एवं गांव के बाहर जाकर दूसरों के खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह अपने खेतोे में खेती तो करना चाहता था, किन्तु करे कैसे। आर्थिक परिस्थितियांे के चलते उसके पास खेती को उपजाऊ व सिंचिंत बनाने के लिए कोई भी साधन नही था। हम भी दूसरों के खेतों में फसले देख-देखकर परेशान हुआ करते थे। हम भी सोचते थे कि हमारे खेत में भी कुअंा होता और हम भी अपने खेतों में फसल उगाते। नारायण विश्वकर्मा का यह सपना महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना कपिलधारा एवं भूमिशिल्प से पूरा हो गया है। अब वह अपने खेतों में काम करता है और फसल भी उगाता है। उसकी अन उपजाउ भूमि फसल दे रही है जिससे उसकी एवं आर्थिक स्थिति भी सुधर गई है।
यहां की सरपंच बृजेश चढार बताते है कि नारायण विश्वकर्मा की पहले स्थिति ठीक नहीं थी लेकिन रोजगार गारंटी योजना की कपिलधारा से जब से कूप निर्माण का कार्य किया गया है उसके खेतों में अच्छी फसल होने लगी है।
यहंा के सचिव विजय साहू ने बताया कि ग्राम पंचायत ने नारायण विश्वकर्मा के खेत में कपिलधारा कूप एवं मेढ का कार्य प्रारंभ किया गया। कूप एवं मेढ बंधान के कार्य में नारायण के परिवार वालों के साथ-साथ गांव के लोगों ने भी कार्य किया हैं।
रोजगार सहायक अकांक्षा शुक्ला ने बताया कि नारायण विश्वकर्मा के यहां कपिलधारा कूप के बनने से उसकीे आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ हैं। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने से उन्होने तत्काल अपने घर में शौचालय भी बना लिया है अब उनका पूरा परिवार घर में बनाये गये शौचालय का उपयोग कर रहा हैं और दूसरों को भी खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित कर रहा है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से एक ओर ग्रामीण क्षेत्रों में नारायण विश्वकर्मा जैसे कई छोटे-छोटे किसानों के सपने पूरे करते हुए उनकी आर्थिक स्थिति में बदलाव आ रहा है वही अन्य ग्रामीणों को गांव में रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होने बताया कि रोजगार गारंटी योजना ने हमारे गंाव की जिन्दगी बदल दी है।


सामान्य सभा की बैठक 25 नवम्बर को
जबलपुर 21 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 25 नवम्बर 2016 को दोपहर 12:30 से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आहूत की गई है।
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली सामान्य सभा की बैठक में विगत बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा वर्ष 2016-17 में उत्खनन किये गये नलकूपों एवं कहां-कहां पाईप लाइन का कार्य किया गया की विस्तार से समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा,प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन्दिरा आवास योजना की समीक्षा, राज्य वित्त आयोग से प्राप्त राशि से कराये जाने वाले कार्यो सहित अन्य बिन्दुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।


जाबकार्ड सत्यापन का कार्य अभियान चलाकर कराये पूर्ण

जबलपुर 21 नवम्बर 2016। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि महात्मा गांधी राष्टीय गामीण रोजगार गारंटी योजना के जाबकार्ड धारी परिवारों का सत्यापन का कार्य अभियान चलाकर पूर्ण किया जाये। 
उन्होनें अधिकारियों को निर्देश दिये कि जाबकार्ड के सत्यापन के कार्य में लापरवाही करने वालों के विरुध्द्व कडी कार्यवाही की जाएगी। जिन ग्राम पंचायतों में योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में एक भी कार्य प्रारंभ नही किया गया हैं और उन ग्राम पंचायतों में योजना में व्यय की स्थिति शून्य हैं उन ग्राम पंचायतों के ग्राम रोजगार सहायकों के विरुद्व कडी से कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
महात्मा गांधी नरेगा में जिन ग्राम पंचायतों में पांच से अधिक कार्य प्रगतिरत नहीं हैं उन ग्राम पंचायतों में तत्काल कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी किये गये है। 
श्रीमती सिंह ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन कार्यो में पिछले दो सालों से कोई व्यय नही किया गया है उन कार्यो को यथा स्थिति में पूर्ण किये जाये जाये। योजना में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जाॅबकार्डधारी परिवार को प्राथमिकता के आधार पर कार्य उपलब्ध कराया जाये। 


प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास बनाने मिस्त्रियों व उनके सहायकों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
जबलपुर 21 नवम्बर 2016। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में बडी संख्या में हितग्राहियों के यहां आवास बनाने के लिए आज से द्वितीय चरण का सभी जनपद पंचायतों कें क्लस्टर स्तर पर मिस्त्रियों का प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। आज से प्रारंभ हुए द्वितीय चरण के तीन दिवसीय प्रशिक्षण में इंजीनियरों के माध्यम से मिस्त्रियों एवं उनके सहायकों को आवास बनानें की सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
 जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी हर्षिका सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 6886 आवास बनाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के लिए हितग्राहियों का अधिकारियों के माध्यम से सत्यापन किया जा रहा है। जिन हितग्राहियों के पास आवास बनाने के लिए जगह नहीं है उन्हें आवासीय भूमि से पट्टा उपलब्ध कराया जा रहा है। 
उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाया जाने वाला आवास 1,47,210 रूपये में बनाया जावेगा। योजना के तहत 120,000 रूपये की रशि प्रधानमंत्री आवास योजना, 90 दिवस की मजदूरी में 15210 रूपयें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं 12000 रूपये की राशि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने के लिए उपलब्ध कराई जावेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही को दो चरणों में उपलब्ध कराई जावेगी।



मीडिया अधिकारी जिला पंचायत जबलपुर

No comments:

Post a Comment